बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए अभिनव पहल की गई है। जिले के 707 विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे, जिस पर 14 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय को इसके लिए दो-दो हजार रुपये की धनराशि दी गई है।इस योजना का उद्देश्य मिड-डे मील (पीएम पोषण योजना) को और अधिक पौष्टिक बनाना है, ताकि बच्चों को ताजी और जैविक सब्जियां मिल सकें तथा कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सके। परिसर में ही उगेंगी सब्जियां और फल किचन गार्डन के तहत स्कूल परिसर में पॉली बैग, ग्रो बैग,…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। अमृत सरोवर योजना के प्रथम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया गया है। जिले के सभी नौ विकास खंडों में 284 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।जिले की 793 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 284 अमृत सरोवरों का लक्ष्य तय किया गया था। इनमें बलरामपुर विकास खंड में 35, गैड़ास बुजुर्ग में 19, गैसड़ी में 30, हरैया सतघरवा में 48, पचपेड़वा में 33, रेहरा बाजार में 27, श्रीदत्तगंज में 31, तुलसीपुर में 33 और उतरौला में 28 सरोवरों का निर्माण कराया गया है। जल संरक्षण और रोजगार में…
बलरामपुर। मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में करीब 11 करोड़ रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद शासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब जिले के सभी 25 मदरसों की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस फैसले से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि नवंबर 2025 में हुई प्रारंभिक जांच में तीन मदरसों में अनियमितता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिला समन्वयक एमडीएम फिरोज अहमद खान समेत 44 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।मामले की शुरुआत तब हुई जब…
बलरामपुर। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बनकटवा रेंज के ग्राम पंचायत मोतीपुर के मजरे गौरीदासपुरवा में शुक्रवार भोर करीब तीन बजे तेंदुए ने एक बछड़े को मार डाला, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।गांव निवासी राजेश्वर यादव ने बताया कि तेंदुए ने उनकी पशुशाला के बाहर बंधे बछड़े पर हमला कर उसका गला काट दिया। गाय के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वह टॉर्च लेकर बाहर पहुंचे, तो सामने तेंदुआ खड़ा था। शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर पास की झाड़ियों में चला गया।सुबह होते ही घटना की सूचना बनकटवा रेंज…
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां 13 माह की एक मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक हर्रैया गुगौली कला निवासी संतोष शुक्ला अपनी 13 माह की बेटी प्रियांशी को 1 अप्रैल को बुखार की शिकायत के चलते जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में बच्ची को भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद उसके इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई। हालत बिगड़ने पर भी नहीं मिला समय…
लखनऊ। The Hope Rehabilitation and Learning Center ने विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026 के अवसर पर बच्चों और उनके परिवारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। जानकीपुरम स्थित केंद्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था ने किफायती थेरेपी, मोबाइल सेवाएं और हेल्पलाइन शुरू करने का ऐलान किया। संस्था के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु कुमार ने कहा कि 100 से अधिक बच्चों को मुख्यधारा में लाना केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 100 परिवारों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आर्थिक स्थिति किसी भी बच्चे के भविष्य में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। वहीं निदेशक एवं…
बलरामपुर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और स्मार्ट बनाने के लिए सेफ सिटी योजना के तहत बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 85 लाख 98 हजार रुपये की लागत से शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस योजना के लागू होने से शहर में 24 घंटे निगरानी संभव होगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर के करीब 30 महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया है। इनमें वीर विनय चौराहा, अचलापुर तिराहा, काली मंदिर, पीपल चौराहा, घास मंडी, ब्लाक चौराहा, भगवतीगंज, संतोष माता मंदिर चौराहा, चौक बाजार,…
बलरामपुर। जनपद की महत्त्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित परियोजना के निर्माण कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम का रुख पूरी तरह सख्त और परिणामोन्मुखी नजर आया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि माननीय द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक और छात्रावास (हॉस्टल) का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति के साथ-साथ गुणवत्ता की भी गहन समीक्षा की। मौके पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने कार्य की स्थिति की जानकारी ली…
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले की छह प्रमुख सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। करीब 5.60 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 2.69 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है।तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के समदा सिंगाही मार्ग से दबरिया होते हुए बेलवा बिनोहनी तक सड़क निर्माण पर 1.81 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 87 लाख रुपये जारी किए गए हैं। घासी पोखरा-जखौनी मार्ग…
बलरामपुर । गेहूं खरीद अभियान की औपचारिक शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र के निरीक्षण के साथ हुई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रहे तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान ग्राम रोवारी के किसान जगदीश प्रसाद के केंद्र पर पहुंचने पर डीएम ने उनका फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया, जिससे किसानों के सम्मान का संदेश दिया गया। 48 क्रय केंद्र स्थापित प्रशासन ने इस वर्ष गेहूं खरीद को लेकर व्यापक तैयारियां…