Author: सद्‌भावना आवाज़

सीतापुर । सड़क पर खड़ी बाइक में अचानक आग लगने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार दुकान बंद कर दूर भागते हुए नजर आए। इसी बीच चौकी इंचार्ज प्रदीप दुबे ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। यह घटना शहर कोतवाली इलाके की हैं। यहां आंख अस्पताल चौराहे से लालबाग जाने वाले मार्ग पर गांधी पार्क के पास एक बाइक खड़ी थी। बीती देर रात बाइक में अचानक आग लग गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक को स्टार्ट करने के दौरान शार्ट सर्किट से आग…

Read More

लॉरेंस बिश्नोई का नया इंटरव्यू सामने आया है। इसमें उसने अभिनेता सलमान खान को धमकी देते हुए कहा कि जिस दिन सलमान को मारूंगा उस दिन गुंडा बनूंगा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शुक्रवार को एक बार फिर से इंटरव्यू सामने आया है। इस बार उसका लुक बदला हुआ दिख रहा है। इस इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई कह रहा है कि जिस दिन वह अभिनेता सलमान खान को मारेगा, उस दिन गुंडा कहलाएगा।इसके अलावा लॉरेंस ने सलमान खान को मारना अपने जीवन का लक्ष्य बताया है। सलमान खान को लेकर…

Read More

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद सीएम ने रामलला के दर्शन, आरती और परिक्रमा की। सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी। इसके बाद टेढ़ी बाजार के पार्किंग और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्वी व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में लोअर ग्राउंड की दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे सम्पार 111बी के एप्रोच रोड को लेकर सवाल किया, कहा, ”जाम तो नहीं लगेगा।” ए .डी.ए वीसी विशाल सिंह ने बताया कि चौराहा बड़ा बनाने की योजना पहले बना ली गई है। सीएम मणिराम दास…

Read More

बलरामपुर। विश्व बंधुत्व एकता और शांति का संदेश लेकर निकला दक्षिण कोरिया के बौद्ध भिक्षुओं का दल सारनाथ से श्रावस्ती तक पैदल यात्रा के क्रम में बलरामपुर पहुंचा। जहां दल के सदस्यों का बलरामपुर के नागरिकों एवं अधिकारियों ने अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस यात्रा से भारत और दक्षिण कोरिया एक दूसरे सांस्कृतिक एवं परंपराओं के बारे में जानकारी लेंगे।यह यात्रा सारनाथ से शुरू होकर श्रावस्ती में जाकर खत्म होगा। 43 दिन की इस यात्रा में यह दल अनेक जिलों से होता विश्व बंधुत्व और शांति का संदेश दे रहा है। भारत से दक्षिण कोरिया के मैत्रीय संबंधों के 50…

Read More

सिद्धार्थनगर। गांवों में कूडा निस्तारण की योजना होने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे, जिसके कारण कचरे को जलसंचयन कर रहे गड्ढों में ही इसको फेंक दिया जाता है। ऐसे में पटकर या तो गांव के गड्ढ़ों का रकबा कम होता जा रहा है या वह विलुप्त होने के कगार पर हैं।जल संचयन सरकार की एक बड़ी योजना है। जिसमें गड्ढो व तालाबों में बारिश का पानी इकट्ठा किया जाता है। बारिश न होने या कम होने पर समय-समय पर वैकल्पिक व्यवस्था द्वारा भी उन्हें भरा जाता है, ताकि जलस्तर को सामान्य बनाए रखा जा सके। साथ ही…

Read More

सिद्धार्थनगर । डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र के अहिरौला में 455 मीटर व गहरौला में 110 मीटर सड़क का लोकार्पण किया। जिसकी लागत करीब 38 लाख रूपए है। समारोह पूर्वक आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। संबोधन में उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। सभी वर्गों का विकास हो यही हमारी प्राथमिकता है। कई गांव में सड़क निर्माण, लाईट सहित कई अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग को दी जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गांव…

Read More

गोरखपुर । एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह दो दिनों से अपने घर से लापता था। पत्नी ने जब उसकी तलाश की तो शनिवार को वह घायल हालत में अस्पताल में भर्ती मिला। जहां, उसने पत्नी को बताया कि उसे मारा-पीटा गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां, देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पति की मौत के बाद पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि कुछ दबंग लोग उनकी जमीन हड़पना चाहते थे। इस बात को लेकर…

Read More

गोरखपुर। रविवार को बदमाशों ने एक किन्नर को गोली मार दी। घटना के वक्त किन्नर बधाई गाकर नेग लेकर लौट रही थी। जैसे ही वो गाड़ी में बैठने जा रही थी, उसी समय बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली किन्नर तान्या (35) की पीठ में लगते ही उसकी हालत गंभीर हो गई। तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां, डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घटना सहजनवा इलाके के रिठुआखोर रोड पर गाही गांव के पास की है। घटना की वजह बंटवारे को लेकर आपस में हुए…

Read More

बलरामुर। बी एड विभाग एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर में टीच फेस्ट 2023( म्यूजिक आर्ट फेस्टिवल ऑफ प्यूपिल टीचर) का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ रंजना पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया। बिंदु लाल तथा सोमप्रकाश ने मां सरस्वती की आराधना के साथ शांति पाठ भी किया। रंगारंग कार्यक्रम की श्रेणी में एकल नृत्य अनन्या सिंह और अल्ताफ हुसैन ने प्रस्तुत किया। दुर्गेश मिश्रा तथा आकांक्षा पासवान ने एकल गीत तथा युगल गीत से आनंददायक संगीत का माहौल बना दिया…

Read More

अयोध्या। बीकापुर मुख्यालय पर स्थित बीकापुर किसान सेवा साधन सहकारी समिति के सभापति व उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। सभापति पद पर सुरेश चंद्र पांडे और उपाध्यक्ष पद पर राम विकल वर्मा को चुना गया। 18 मार्च को मंडल संचालक सदस्य के पद पर हुए चुनाव में नंदरौली से राम विकल वर्मा, धेनुवांवा कालक प्रसाद तिवारी ,कालिका प्रसाद तिवारी, बनकट छबि लाल, वहीदुद्दीनपुर राधेश्याम, महरुई सिंह पुष्पा देवी, पातूपुर कृष्णा बदन, चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए वही तीन लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए थे जिसमें दोनों माटी से सुरेश चंद पांडे, बीकापुर मजीद, मलेथू कनक सरस्वती पांडे हुए थे।…

Read More