फिल्म सागरिका चक्रवर्ती नाम की भारतीय और बंगाली मूल की महिला के साथ घटी सत्य घटना पर आधारित है। सागरिका चक्रवर्ती नाम की भारतीय और बंगाली मूल की महिला के साथ घटी सत्य घटना पर आधारित ये फिल्म मातृत्व के मुद्दों को लेकर है। रानी मुखर्जी ने देविका नाम की एक भारतीय और बंगाली मूल की महिला का किरदार निभाया है जो अपने पति (अनिर्वाण भट्टाचार्य) और दो बच्चों के साथ नार्वे के एक शहर में रहती है। पति पत्नी के बीच हल्का सा खिंचाव भी रहता है लेकिन जिंदगी की गाड़ी चल रही है। देविका के दोनों बच्चे छोटे…
Author: सद्भावना आवाज़
कानपुर। रावतपुर थारू बस्ती में धर्मांतरण के मामले में रावतपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कुछ दिन पहले थारू बस्ती के एक युवक की किडनी बदलवाने और बीमार लोगों का इलाज व बेहतर जिंदगी व रुपए का झांसा देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया गया था। मामले का पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि रावतपुर की थारू बस्ती में नीरज नाम के युवक की ज्यादा शराब पीने से किडनी और लीवर खराब हो गया था। एक व्यक्ति…
लखनऊ। यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार के साथ आम जनमानस को समस्या से जूझना पड़ रहा है सरकार ने हड़ताल से निपटने के लिए आउटसोर्सिंग और संविदा पर प्रदेशभर में तैनात करीब 500 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। फिर भी कर्मचारी हड़ताल पर अड़े हैं। गुरुवार रात 10 बजे से शुरू हुई 72 घंटे की हड़ताल के शुरुआती 35 घंटे में प्रदेशभर में करीब 30 लाख से ज्यादा कस्टमर बिजली कटौती से परेशान रहे हैं। पूर्वांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल और मध्यांचल समेत केस्को और नोएडा पावर कंपनी में कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब बढ़ रहा है।…
गोरखपुर। इस बारिश की वजह से बढ़ते टेंप्रेचर से न केवल राहत मिलेगी, बल्कि इसमें गिरावट भी दर्ज की जाएगी। मैक्सिमम और मिनिमम दोनों टेंप्रेचर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है। शुक्रवार से टेंप्रेचर में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि बारिश का सिलसिला थमते ही एक बार फिर टेंप्रेचर फिर रफ्तार पकड़ेगा। आसमान के पूरी तरह साफ हो जाने से धूप को गर्मी बढ़ाने लगेगी। गोरखपुर के उप कृषि निदेशक अरविंद सिंह ने का कहना है कि हल्की बारिश गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक…
बलरामपुर। जनपद में चलाएं जा रहे ईट राइट अभियान के अन्तर्गत फूट सेफ्टी आन व्हीनस वैन के माध्यम से आसाम चैराहा, उतरौला में आम जनमानस एवं खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य पदार्थों मिठाई लड्डू, पेड़ा, वर्फी, धनियां, हल्दी, चाय पत्ती आदि की जांच कर उसमें होने वाली मिलावट के प्रति जागरूक किया गया तथा उनको जांच के तरीके बताएं गये। इसके साथ ही आसाम चैराहा पर ही पंजीकरण/लाइसेन्स कैम्प लगाया गया। खाद्य कारोबार कर्ताओं को किसी भी दशा में बिना अपेक्षित लाइसेन्स पंजीकरण प्राप्त किये खाद्य कारोबार न करने का निर्देश दिया गया। खाद्य कारोबार कर्ताओं को एफ0ओ0एस0सी0ओ0एस0- एफ0एस0एस0ए0आई0 पोर्टल…
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के निरिया गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में मार पीट हो गई। जिसमें 4 महिलाओं सहित कुल 7 लोगों को चोटें आई है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मौके पर पंहुची डायल 112 पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा घायलों को नवाबगंज सीएचसी पंहुचाया गया। एक पक्ष के दिनेश सिंह ने 8 लोगों को नामजद और लगभग 8 अज्ञात लोगों के विरूद्ध नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। पीड़ित दिनेश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि बुधवार को दिन में…
बलरामपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी एम0पी0 सिंह ने बताया कि समाज कल्याण/जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय सेखुईकला में सभी वर्गों की बालिकाओं के लिए तथा जनजाति विकास विभाग के अधीनस्थ संचालित राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय विशुनपुर विश्राम में केवल अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं के लिये तथा राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय बालापुर में अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं के लिये शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 06, 07, 08, 09 व 11 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित…
गोरखपुर। एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। होली खत्म होने के बाद तेजी से बढ़ रही गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई है। गोरखपुर में घने बादलों के साथ बूंदा- बांदी शुरू हो गई। वहीं, आसमान में छाए बादल और ठंडी हवाओं ने मौसम काफी खुशनुमा कर दिया। मौसम विभाग के मुातबिक, वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो गई हैं। जिसकी वजह से अभी मौमस ऐसा ही रहेगा। 18 मार्च से यहां और बारिश होने की उम्मीद है। जबकि, 19 से 21 के मार्च के बीच तेज हवा के साथ गरज के साथ हल्की…
बाराबंकी। आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे एक ही परिवार के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। वहीं दो अन्य को मामूली चोटें आई है। आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक 32 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अन्य चार का इलाज किया जा रहा है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।सतरिख थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय गुड्डू अपनी 32 वर्षीय पत्नी शिवाकांति,…
बहराइच। बिजली कर्मियों के धरना प्रदर्शन का असर दिखने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं शहर में भी समस्या उत्पन्न होने लगी है। शुक्रवार दोपहर में सिविल लाइन के पानी टंकी चौराहा पर स्थापित ट्रांसफार्मर में आग लग गई, लेकिन सूचना के बाद भी बिजली कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। शहर के सिविल लाइन के पानी टंकी चौराहा पर विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से डीएम तिराहा के साथ पानी टंकी की आधी आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार को दोपहर अज्ञात कारणों से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसकी सूचना…