Author: सद्‌भावना आवाज़

अयोध्या । बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते के बाबा ने किशोरी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी नाबालिग 9 साल की बेटी के साथ लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति ने रेप किया है। पीड़िता और आरोपी का मकान आमने-सामने है।पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। किशोरी के पिता वर्तमान समय में बाहर में काम करते हैं। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई। पीड़िता दलित समुदाय से…

Read More

अयोध्या। गरीब कन्याओं की शादी के लिए सरकार द्वारा ब्लॉक मुख्यालय व जिले स्तर पर समय समय पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इसके लिए स्पष्ट निर्देश है कि पंडित से शुभ मुहूर्त देखकर उन्हीं तिथियों में विवाह का आयोजन किया जाए, लेकिन सीमावर्ती विकास खंड मुख्यालय बल्दीराय में इसका पालन न करके खरमास में सामूहिक विवाह का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। आयोजन में हिन्दू रीति रिवाज से विधिवत पूजन कराकर आचार्यों द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराए जाते हैं। शुक्रवार को बल्दीराय ब्लॉक मुख्यालय पर 130 गरीब वर्ग के जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया जा रहा…

Read More

उत्तर प्रदेश। यूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। लखनऊ में अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के आस-पास रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 30°C तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।ठंडी हवाएं गर्मी से मिलेंगी राहत। पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ली है। इसलिए यूपी के तराई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने 16 और 17 मार्च के आस-पास मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया था। राजधानी लखनऊ…

Read More

लखनऊ । एलडीए यानी लखनऊ विकास प्राधिकरण में गुरुवार को गोमती नगर के विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन के दफ्तर में जन प्राधिकरण दिवस का आयोजन चल रहा था। जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग के साथ बदसलूकी हो गई। इस बीच एक बुजुर्ग फरियादी से एलडीए के अफसरों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। दरअसल गुरुवार को एलडीए में मुकेश शर्मा (69) आवंटित मकान पर कब्जा दिलाने के लिए अफसरों के पास पहुंचे थे। बुजुर्ग का आरोप हैं कि 19 साल से लगातार वह प्राधिकरण भवन के चक्कर लगा रहा हैं। लेकिन उन्हें मकान पर कब्जा नहीं मिला है।आरोप हैं…

Read More

गोंडा । बहुचर्चित जमीन घोटाले मामले में भूमाफिया खलील समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत करता अनिल कुमार मिश्रा ने 2014 में नगर कोतवाली क्षेत्र के परेड सरकार के रहने वाले बलबीर सिंह व उनके तीन भाइयों ने छावनी सरकार स्थित गाटा संख्या 387 की नजूल की जमीन को फ्री होल्ड कराने का भरोसा दिलाकर एग्रीमेंट किया था। बलबीर के झांसे में आकर अनिल ने 42.50 लाख रुपए में इस गाटे की आधी जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। इसके लिए अनिल ने बलबीर को 37.50 लाख रुपये चुका दिया। जबकि 5 लाख रुपये बकाया रह गया।…

Read More

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से अपना दल भाजपा गठबंधन के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू द्वारा छात्र संघ महामंत्री पद पर चुनाव लड़ने के उद्देश्य से फर्जी मार्कशीट के उपयोग के मामले में साकेत महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य प्रो यदुवंश राम त्रिपाठी द्वारा पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी उपरोक्त मामले में पूर्व विधायक के अलावा दो अन्य लोगों पर भी फर्जी मार्कशीट मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिनमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फूलचंद यादव चाणक्य परिषद के अध्यक्ष कृपा निधान तिवारी को हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी को…

Read More

अयोध्या । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन खाद्य विभाग शहर के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग लगा रहा है। इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके साथ ही लोगों को भोजन से मिलने वाले विटामिन और प्रोटीन के बारे में भी आम जन-मानस को प्रेरित किया जा रहा है। सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में जो भी सरकार की योजना खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की है।…

Read More

लखनऊ। बुधवार को एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी ने अवॉर्ड-ए-तिरंगा समारोह आयोजित किया। इस दौरान अनेक क्षेत्रों में नाम कमाने वाली शकसीयतों को अवॉर्ड-ए-तिरंगा से नवाजा गया। इनमें फिल्म ऐक्टर, डॉक्टर, समाज सेवक, अधिवक्ता आदि शामिल रहे। इसके अलावा समारोह में मैजिक शो का भी आयोजन हुआ। इस दौरान उत्तराखंड, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी और वरिष्ठ भाजपा नेता एस हलवासिया चीफ गेस्ट रहे। अवॉर्ड-ए-तिरंगा सम्मान पाने वालों में राजा सलेमपुर मोहम्मद सज्जाद, फिल्म अभिनेता / रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी दिनेश सहगल फिल्म बन्धु सूचना विभाग यूपी, शास्त्रीय व पार्श्व गायिका कंचन मीना, फोक डान्सर सरिता सिंह, जितेंद्र सिंह…

Read More

कानपुर। अधिवक्ताओं ने जिला जज के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। बार एसोसिएशन हॉल में हुई अधिवक्ताओं को आमसभा में स्थानांतरण न होने तक जिला जज की कोर्ट का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। फैसले में बार और लॉयर्स दोनों एसोसिएशन साथ हैं। गुरुवार को अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट के बाहर नजर रखी जा रही है कि कोई अधिवक्ता कोर्ट के न्यायिक कार्य तो नहीं कर रहा है।बहिष्कार से पहले बार और लॉयर्स एसोसिएशन ने बुधवार को आमसभा बुलाकर जिला जज सत्येंद्र जैन की कोर्ट का बहिष्कार करने का एलान किया था। अधिवक्ताओं का आरोप…

Read More

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नवरात्रि पर 21 मार्च से 30 मार्च तक ‘राम जन्म महोत्सव’ का आयोजन करेगा।बुधवार शाम को आयोजन समिति और महंतों के बीच बैठक हुई।इस अवसर पर लक्ष्मण किलाधीश महंत मैथिली रमण शरण ने “नव संवत्सर पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग कि जिससे लोग इसको जाने और आनन्द ले सके। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर सनातन संस्कृति का खास उत्सव है। इसकी महत्ता को एक बार फिर पूरी ताकत के साथ स्थापित किए जाने की जरूरत है।” बैठक की अध्यक्षता करते हुए मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री ने…

Read More