लखनऊ। लखनऊ के रेडियो पुलिस कॉलोनी का है रेडियो पुलिस कॉलोनी निवासी प्रदीप वायरलेस में सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी बेटी ईशा यादव (18) सर्वोदयनगर स्थित आरएलबी में 11वीं की छात्रा थी। छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के सुसाइड किए जाने के बाद पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी पर पेपर में नकल करने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद प्रिंसिपल व शिक्षकों ने बेटी को प्रताड़ित किया मंगलवार को वह परीक्षा देने स्कूल गई थी। पिता के मुताबिक, “दोपहर करीब 12 बजे टीचर रंजना…
Author: सद्भावना आवाज़
अयोध्या । जिले के मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज ब्लांक मुख्यालय का डिप्टी कमिश्नर श्रम रोजगार सविता सिंह ने औचक निरीक्षण किया।अचानक ब्लाक पर डीसी मनरेगा के पहुंचते ही ब्लॉक कर्मियों के बीच हडकंप मच गया।ब्लॉक का निरीक्षण कर विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।डीसी मनरेगा सविता सिंह ने बताया कि ग्राम कटघरा गांव से शिकायत मिली थी कि खंड विकास अधिकारी अमानीगंज द्वारा विकास कार्यों के लिए वर्क आउट नहीं किया जा रहा, जब कटघरा गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तो बीडीओ द्वारा विकास कार्य का वर्क आउट भी पाया गया। और विकास कार्य भी ग्राम…
गोण्डा। कर्नलगंज क्षेत्र में झोलाछाप तथा फर्जी अस्पतालों का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां झोलाछाप की जेब नोटों से भरती जा रही है । तो वहीं दूसरी ओर आम जनता इलाज के नाम पर अपनी जिंदगी दांव पर लगा रही है।इन्ही झोलाछाप डॉक्टरों के वजह से निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। साथ ही मृतक के परिजनों ने पूरे अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद अस्पताल परिसर में पुलिस ने समय पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और मृतक के…
लखनऊ। बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जुटने के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। 69000 शिक्षक भर्ती के मामले में OBC आरक्षण के नियमों की अनदेखी की गई थी। आयोग के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने माना था कि इसमें चूक हुई है। बाद में इस वर्ग के 6800 अभ्यर्थियों की अलग से लिस्ट जारी करके सरकार ने भर्ती करने की बात कही। इस बीच पूरा मामला कोर्ट पहुंचा, सोमवार को हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के सिंगल…
बलरामपुर। शासन के निर्देश के अनुपालन में मेरी पालिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार बलरामपुर में किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि डा0 प्रभाकर सिंह द्वारा जनपद के 15 कृषकों को पालिसी का वितरण किया गया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी आर0पी0 राणा, कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रेषु गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी उतरौला, बलरामपुर एवं तुलसीपुर व भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, जिला समन्वयक एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी लि0 के साथ समस्त सहायक विकास अधिकारी कृषि, समस्त प्राविधिक सहायक ग्रुप सी, समस्त बी0टी0एम0, ए0टी0एम0 मौजूद रहे।
बलरामपुर। इस समय विद्युत कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर धरना करके अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल कर रखा है। दिनांक 15 मार्च 2023 के दिन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा दिनांक 16 मार्च से जारी 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए जनपद में विद्युत व्यवस्था सही ढंग से चलाए जाने के लिए एक कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया है। सभी एसडीएम ,विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति किसी भी तरह से प्रभावित ना हो इसके संबंध में जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस…
बलरामपुर। जनपद में चलाएं जा रहे ईट राइट अभियान के अन्तर्गत फूट सेफ्टी आन स्वीट्स वैन द्वारा आज देवीपाटन मन्दिर मेला परिसर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य विके्रताओं को जागरूक किया गया। उनके द्वारा विक्रय किए जा रहे मिठाई लड्डू, पेड़ा, वर्फी आदि की जांच कर उसके गुणवत्ता की जानकारी दी गयी। टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यवीर सिंह एवं बृजेश कुमार वर्मा द्वारा दुकानदारों को आगामी नवरात्रि मेले के दृष्टिगत अपने प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, बन्द मुॅह का डस्टबिन रखने का निर्देश दिया। खाद्य कारोबार कर्ताओं…
सिद्धार्थनगर । बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत फल, फूल, शाकभाजी एवं मधुमक्खी पालन से संबधित कृषक गोष्ठी जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लोहिया कलाभवन में सम्पन्न हुई। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत फल, फूल, शाकभाजी एवं मधुमक्खी पालन से संबधित कृषक गोष्ठी में जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने उपस्थित किसानो को जानकारी देते हुए बताया कि आप लोग खेती के साथ नगदी फसलो की खेती करे। केला एवं आम की खेती कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है। मधुमक्खी पालन भी कर सकते है। भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न…
सिद्धार्थनगर। साउथ कोरिया से आये 108 बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्धवार को ककरहवा के रास्ते भारत में प्रवेश किया। 9 फरवरी से पद यात्रा पर है जो 23 मार्च तक चलेगा, ये पद यात्रा विश्व शांति के लिए बौद्ध तीर्थ स्थलों का पैदल भ्रमण कर रहे हैं। इन बौद्ध भिक्षुओं ने 9 फरवरी से सारनाथ से पद यात्रा शुरू किया। राजगीर, कुशीनगर हुते हुए सोनौली के रास्ते मंगलवार को लुम्बिनी पहुंचे। लुम्बिनी से बुद्धवार की भोर में पैदल ही चलते हुए ककरहवा के रास्ते भारत मे प्रवेश किया जंहा पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारत द्वारा मोबाइल इमिग्रेशन की…
कानपुर। एयरफोर्स में तैनात सार्जेंट ने अपने डॉक्टर दोस्त की हत्या कर दी। वारदात से पहले शराब पिलाई। फिर कार में घुमाया। जब डॉक्टर नशे में धुत हो गया, तो महाराजपुर के सुनसान इलाके में रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंककर चला गया। मंगलवार देर शाम पुलिस ने आरोपी एयरफोर्स सार्जेंट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चकेरी पुलिस ने डॉक्टर गौरव के शव को बरामद कर लिया है। वारदात की वजह सार्जेंट के डॉक्टर की पत्नी से अवैध संबंध बताया जा रहा है। 14 मार्च यानी सोमवार को उन्नाव में रहने…