कानपुर । पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया हाईवे पर देर रात भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोडर और मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया हाईवे पर बने पुल पर देर रात लोडर से फैक्ट्री का माल जा रहा था। अचानक लोडर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारी गौरव दीक्षित…
Author: सद्भावना आवाज़
कानपुर। नानी के घर मासूम की खेलते समय करंट लगने से मौत हो गई। कमरे में खेलने के दौरान फर्श पर पड़े इनवर्टर के तार को मुंह में डालने से बच्चे को करंट लग गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, यह मामला कानपुर देहात के मूसानगर सरौट गांव के संदीप का ससुराल सांढ थाना क्षेत्र के भीतरगांव कस्बे में है। उनकी पत्नी अपने डेढ़ साल के बेटे यश को लेकर अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार शाम डेढ़ साल का यश कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान इनवर्टर का तार फर्श पड़ा देख उसने उसे मुंह में डाल लिया।…
बहराइच। एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 चचेरी बहनों का विशेष समुदाय के 2 युवकों ने 11 मार्च को खेत से अपहरण कर लिया। परिवार वालों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। मामला बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र का है।आरोपियों ने परिवार वालों से कहा था, ”तुम्हारी बेटियों को 12 घंटे के बाद लौटा देंगे।” लेकिन, घटना के 3 दिन भी बेटियां अपने घर नहीं पहुंची हैं। बेटियों की चिंता में परिवार के लोग बार-बार पुलिस से मदद मांग रहे हैं।लड़कियों की मां और भाइयों…
बहराइच। यात्रियों को ले जा रही प्राइवेट बस जोलाहन पुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गई। बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को साथनीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शहर के झिंगहाघाट प्राइवेट बस स्टैंड से बस संख्या (यूपी 12 एटी 7472) यात्रियों को लेकर इमामगंज के लिए रवाना हुई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। कुछ यात्री भीड़ अधिक होने से खड़े थे। बस कोतवाली नानपारा के जोलाहन…
गोंडा । जनपद के करनैलगंज में पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते बहराइच वासियों के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है। गोंडा से आने वाले भारी वाहन लखनऊ मार्ग पर जाम का सबब बन रहे हैं। बुधवार को हुजूरपुर और लखनऊ मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। इससे लोगों को समस्या हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। करनैलगंज मार्ग पर पुल 15 दिनों पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते गोंडा से बहराइच अब सीधे भार वाहन नहीं आ रहे हैं। भार वाहन हुजूरपुर और कैसरगंज मार्ग से लखनऊ जा रहे हैं। हुजूरपुर-कैसरगंज सिंगल लाइन है, जिस…
अयोध्या। सीएम योगी ने अयोध्या-वाराणसी की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक कि सीएम योगी ने राज्य राजधानी क्षेत्र के घटित होने को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यूपी में राज्य राजधानी क्षेत्र पर रिपोर्ट मांगी है। समीक्षा बैठक में अब तक चल रही योजनाओं में कार्य कब तक पूरे हो जाएंगे इसकी रिपोर्ट देखी। सीएम ने सभी अधिकारियों को ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में आए सभी प्रस्ताव को जमीन पर उतारने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राजधानी के रूप में लखनऊ की क्षमताओं को विस्तार देने के उद्देश्य से लखनऊ और आस पास के जिलों को जोड़ते हुए राष्ट्रीय…
गोंडा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गांवों में बनी कुछ गौशालायें अब मौत की गौशाला बन गई हैं। शाहपुर गांव में 60 गौवंशों की क्षमता वाले गौ आश्रय केंद्र पर करीब 50 गौवंश मौजूद हैं। मौके पर दो गायें मरी पड़ी थीं, जिन्हें बिना औपचारिक कार्यवाही के दफनाने का कार्य शुरू था। एक गौवंश बीमारी से तड़प रहा था। यहां के चौकीदार वीरेंद्र पाठक ने बताया कि गौ-आश्रय केंद्र में भूसा पर्याप्त है, लेकिन हरे चारे और दाने की व्यवस्था नहीं है। लगातार सिर्फ भूसा पशु खाते नहीं हैं, जिस कारण गौवंश भूख से मर रहे हैं। पशुओं के…
गोंडा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गांवों में बनी कुछ गौशालायें अब मौत की गौशाला बन गई हैं। शाहपुर गांव में 60 गौवंशों की क्षमता वाले गौ आश्रय केंद्र पर करीब 50 गौवंश मौजूद हैं। मौके पर दो गायें मरी पड़ी थीं, जिन्हें बिना औपचारिक कार्यवाही के दफनाने का कार्य शुरू था। एक गौवंश बीमारी से तड़प रहा था। यहां के चौकीदार वीरेंद्र पाठक ने बताया कि गौ-आश्रय केंद्र में भूसा पर्याप्त है, लेकिन हरे चारे और दाने की व्यवस्था नहीं है। लगातार सिर्फ भूसा पशु खाते नहीं हैं, जिस कारण गौवंश भूख से मर रहे हैं। पशुओं के…
गोंडा। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर ना होने की वजह से हर दिन सैकड़ों मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 4:00 बजे के बाद महिला अस्पताल के ओटी से लेकर जिला अस्पताल के ओटी में ताले लटक जाते हैं। 4:00 बजे के बाद अगर कोई इमरजेंसी केस आ जाए तो उसे इलाज नहीं मिल सकता। जिले मे एक भी फिजीशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ ,आंख के डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती पिछले कई महीनों से नहीं हो पाई है। मामला ये है…
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के शास्त्रीनगर एलआईजी -164 का रहने वाला अरुण कुमार उर्फ पप्पू (35) पुत्र स्व. तूफानी प्रसाद मोबाइल रिपोयरिंग का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। एक 7 साल की बेटी है, जबकि, दूसरी डेढ़ साल की। आसपास के लोगों के मुताबिक, वह शराब का भी आदि था। अरुण जो भी पैसे कमाता था, उससे शराब में उड़ा देता था। काम भी वह रेग्यूलर नहीं करता था। जिसे लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी इसी बात को लेकर उसने परिवार में विवाद शुरू किया। पत्नी से विवाद…