लखनऊ। घटना लखनऊ के मोहनलाल गंज कोतवाली क्षेत्र के दौलत खेड़ा गांव की बताई जा रही है ,जहां पर शनिवार की शाम से ही एक युवक लापता हो गया था जिसका शव रविवार देर रात को कनकहा गांव की नहर के पास एक खेत में पाया गया है। ग्रामीणों ने शव को देखा तो घबरा गए और तुरंत संबंधित नंबर पर फोन करके पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। बताया जा रहा है किशोर की पहचान मोहित नाम से हुई है जो शनिवार की शाम घर से बिना बताए बाहर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजन…
Author: सद्भावना आवाज़
लखनऊ। रविवार के दिन राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित कला स्त्रोत आर्ट गैलरी में एक पेंटिंग एग्जिबिशन प्रोग्राम “कैथार्सिस”का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के रिटायर्ड जीएम सुधांशु मणि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। 6 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन आर्ट फैमिली ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारत के अलावा, बांग्लादेश के कलाकार हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को देखने पहुंचे सभी अतिथियों ने कहा”वाह कितनी लाजवाब पेंटिंग है”। ग्रीक शब्द ‘कैथार्सिस का अर्थ ‘साफ होना’ या ‘शुद्ध हो जाना’ होता है। कभी-कभी ऐसा…
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने आलू के किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके इस हेतु बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत उचित औसत गुणवत्ता का आलू रू0 650 प्रति कु0 की दर से क्रय किये जाने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद मैनपुरी, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, कौशाम्बी, उन्नाव एवं बरेली में उ०प्र० राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हॉफेड) के क्रय केन्द्र खोले जा रहे हैं। हॉफेड के स्तर से आलू निर्यात की ठोस कार्यवाही…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। देहात थाना की पुलिस ने अवैध गांजा का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।पुलिस सूत्रों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया की देहात थाना की पुलिस गस्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली की दो गांजे का कारोबार करने वाले व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान कलंदरपुर गांव…
बहराइच। बहराइच तहसील के मिहींपुरवा में इलाके में तेंदुआ का आतंक बढ़ता जा रहा है। बालिका समेत दो लोगों को तेंदुआ निवाला बना चुका है। आतंक को रोकने के लिए कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर के सोमईगोढी गांव निवासी के ग्रामीण के खेत में पिंजरा लगाया गया था। सुबह साढ़े पांच बजे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी महेन्द्र मौर्य ने बताया कि सोमईगोढी गांव निवासी मालती यादव के खेत में वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया था। कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि रविवार सुबह 5.30 बजे तेंदुआ पिंजरे…
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विश्वविद्यालय में जनपद बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र को “अमृतलाल नागर”पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री दिनेश चंद्र को यह पुरस्कार लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने दिव्य प्रेम सेवा संस्थान के अध्यक्ष आशीष गौतम की उपस्थिति में प्रदान किया।डीएम बहराइच डॉ. दिनेश चन्द्र की कालजयी रचना ‘‘काल प्रेरणा’’ को वर्ष 2022-23 हेतु ‘‘अमृतलाल नागर पुरस्कार’’ के लिए चयनित किया गया है।”अमृतलाल नागर” पुरस्कार के लिए डीएम डॉ. चन्द्र को प्रमाण-पत्र, अंगवस्त्र तथा एक लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इस लेखन साधना की शुरुआत वर्ष…
अयोध्या। मौसम बदलने के साथ ही अयोध्या के अस्पतालों में सर्दी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।प्रतिदिन सर्दी-जुकाम के 600 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक केंद्रों में प्रतिदिन 600 से ज्यादा सर्दी-जुकाम के मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों में ज्यादातर को बुखार, बदन दर्द, सिर में दर्द के लक्षण हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में 600 से अधिक सर्दी और जुकाम के मरीज रोज पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों और डॉक्टरों को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य…
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वाधान में श्री राम जन्म महोत्सव समिति द्वारा मैराथन “रामलला के लिए दौड़’’ (रन फॉर राम) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें साइकिल रेस का भी आयोजित की जाएगी। श्री रामनवमी के अवसर पर होने वाला यह मैराथन ऐतिहासिक होगा। मैराथन प्रतियोगिता के महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों से प्रथम बीस और साइकिल प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता 22 मार्च को प्रातः 6:00 बजे भजन संध्या स्थल से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण प्रातः 3:00 बजे…
अयोध्या। अयोध्या में 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर एडीएम प्रशासन अमित कुमार लगातार क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आपसी सामंजस्य बिठाने का कार्य कर रहे हैं। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि परिक्रमा क्षेत्र की परिधि में आने वाले लगभग सौ से डेढ़ सौ लोग आज वार्तालाप के लिए आए थे, जिन को अवगत कराया गया कि परिक्रमा मार्ग 20 मीटर चौड़ा होगा। जिसका शासन द्वारा पैसा अप्रूव हो चुका है, जैसे ही पैसा आ जाएगा। हम ग्रह समिति की बैठक किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग की परिधि में आने वाले भू स्वामियों को सर्किल से…
बस्ती। उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती की है जहां मनोरमा नदी पर बने पुल से एक ट्रैक्टर अपनी रफ्तार से जा रहा था अचानक पीछे से एक वाहन की टक्कर से उसका संतुलन बिगड़ गया और मौके पर ही ट्रैक्टर पलट गया जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पाकर जब स्थानीय पुलिस वहां पहुंची तो उसने घटना की जांच की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटी ट्रैक्टर को राष्ट्रीय से हटवाया तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ हो सका।जानकारी के अनुसार…