लखनऊ। यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। महीने आखिरी तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने मार्च में पूरे UP में बारिश को लेकर दूसरी बार अलर्ट जारी किया है। 13 से 20 मार्च तक ओला गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते UP ही नहीं देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओले और बिजली गिर सकती है। इसकी वजह से फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। 13 से 18 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम…
Author: सद्भावना आवाज़
नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका आया है। नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर में 598 पदों पर भर्ती निकली है। एससी-एसटी अभ्यर्थी फ्री में आवेदन कर सकते हैं। एयरपोर्ट सिक्योरिटी में 400 नए सुरक्षाकर्मियों की भर्ती निकली है। इसके लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। 19 मार्च से पहले फॉर्म भरें। मध्य प्रदेश में टैक्सेशन असिस्टेंट के 100 पदों के लिए जल्द ही आप आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए कॉमर्स से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में 100 पदों पर भर्ती है। इसमें ज्यादातर भर्ती टीचर्स की हैं। कोई लिखित परीक्षा…
ऑस्कर को फिल्म जगत के लिए विश्व का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। आजतक भारत की कई फिल्में कई बार आस्कर में जगह बना चुकी हैं ।पर इस बार ऑस्कर अवॉर्ड भारतीय फिल्मों के हिसाब से काफी अहम है। ऑस्कर 2023 भारत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। जहां आरआरआर पर सब की निगाहें टिकी हुई हैं। तो वहीं बेस्ट डॉक्युमेंट्री की श्रेणी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है।ये देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। इस फिल्म को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के रहने वाले…
यूपी में भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन किसी भी समय हो सकता है। नई कार्यकारिणी के साथ ही 80 लोकसभा के मिशन में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्ष तक जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। पहली बार बीजेपी अपने बूथ अध्यक्षों को सिम कार्ड वितरण करेगी।डिजिटल प्रयोग के माध्यम से बूथ अध्यक्ष तक सीधा संदेश प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचेगा।वहीं, दूसरी तरफ प्रत्येक केंद्रीय मंत्री को तीन से चार लोकसभा सीट पर लगाया गया है। यूपी में मिशन क्लीन स्वीप की तरफ बीजेपी का प्लान तैयार किए जाने के पीछे की वजह महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम…
लखनऊ। लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में एक युवक का सुनसान इलाके में शव पड़ा मिला है जांच के बाद हां पता चला कि इस युवक को किसी ने धारदार हथियार से गला रेत कर बेदर्दी से इसकी हत्या कर दी।खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला शव, शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला लखनऊ कमिश्नरेट के सौनई कजेहरा गांव का है। जहां गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के रहने वाले निर्मल का शव खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला।प्राप्त जानकारी के मुताबिक निर्मल…
लखनऊ। यूपी में इन्फ्लूएंजा के नए वायरस H3N2 के खतरे को देखते हुए अस्पतालों ने सतर्कता बढ़ा दी है। OPD और वार्ड में डॉक्टर-स्टॉफ के अलावा मरीजों और तीमारदारों को मास्क लगाने के लिए कहा गया है। कोमोर्बीडी यानी पहले से ही गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों,बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ऐहतियात बरतने को कहा गया हैं। हालांकि अभी इसे सामान्य फ्लू की तरह या मौसमी इन्फ्लूएंजा की ही तरफ ट्रीट किया जा रहा हैं। लेकिन इसके मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पतालों में दवाएं और बेड तैयार रखने को कहा गया हैं। सरकारी अफसर प्रदेश में H3N2 के मरीजों…
बहराइच। बहराइच शहर के महाराजा अग्रसेन भवन गुलाबीर में केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन जिला स्तरीय चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिला स्तरीय चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक मण्डल एवं रीजनल प्रेसिडेंट शीतल प्रसाद ने कहा कि हमे पुराने संगठन की गलतियों को कभी नहीं दोहराना है। किसी एक मेडिकल व्यापारी अगर किसी तरह की कोई परेशानी आती है। सभी कर्मचारियों को एक जुट होकर हिस्सा लेना है। उनका दुख हमारा दुख है। गोंडा से आए केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय संगठन मंत्री राकेश सिंह ने संगठन में नई जान फूंकने की बात कही। उन्होंने…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर तुलसीपुर राष्टीय राज मार्ग पर रविवार को दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है । घायलों को बलरामपुर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है रविवार को बलरामपुर नगर के खलवा निवासी लियाकत अली 35 पुत्र रज्जाक अपने मित्र मोहम्मद हासिम 32 के साथ अपने एक रिश्तेदारी में जा रहा था। रमईढीह मोड के पास सामने से…
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में गांव की महिलाएं अपनी से आत्मनिर्भर की तरफ अग्रसर हो रही हैं। खेसरहा विकास क्षेत्र के भूपतिजोत ग्राम पंचायत के टोला पाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अगरबत्ती बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। इन महिलाओं ने अपना हुनर का द्वार खोला तो घर में रुपए आने लगा और इनके घर का आर्थिक संकट दूर होने लगा। अब अपनी जरूरत के लिए उन्हें किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। गांव में एक वर्ष पूर्व शुरू हुए कारोबार से अच्छी आय हासिल कर रहीं हैं। मां दुर्गा स्वय सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव ने बताया…
बाराबंकी बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोर मालिक की लापरवाही के चलते आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्राली रोड पर खड़े होने से जाम लगा रहा। भीषण जाम में लोगों का निकलना दूभर हो गया। एंबुलेंस भी इस जाम में काफी देर तक फंसी रही। आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की वजह से लग रहे जाम पर पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों का आरोप है कि कोल्ड स्टोर मालिक की मनमानी के चलते उन्हें कई-कई दिन अपना आलू कोल्ड स्टोर में रखने के लिए रोड पर खड़ा रहना पड़ता है। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के बिहूरा गांव के पास…