गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद और कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से उनकी परेशानी जानी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए।सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह हरहाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी…
Author: सद्भावना आवाज़
अयोध्या। अयोध्या के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक पर सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। थानाध्यक्ष रौनाही संतोष कुमार सिंह के अनुसार इस घटना में ड्राइवर,कंडक्टर और मालिक की मौत हुई है। घटना रात लगभग 12:00 बजे की है। रौनाही थाना क्षेत्र के बिजली भवानी के सामने ओवर ब्रिज पर यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में खराबी आने पर उसे देखने के लिए तीनों लोग नीचे उतरे थे। इस दौरान पीछे स आ रही अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा कर पोस्ट मार्टम…
लखनऊ। घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव की है, जहां अजहरुद्दीन उर्फ अजहर नाम के एक व्यक्ति ने निकाह का झूठा वादा करके अपनी प्रेमिका का लगातार 5 साल तक शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि अजहर ने मां से मिलने के बहाने एक दिन अपने घर बुलाया जहां पर उसने नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद निकाह के नाम पर लगातार वह मेरा शोषण करता रहा। लखनऊ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अजहरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। पीड़िता ने पुलिस…
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहान रोड स्थित राजकीय बाल गृह में बाथरूम की जाली निकालकर सात युवक दीवाल कूदकर वहां से भाग गए। बाल गृह से किशोरों के भागने से वहां पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पारा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर सभी किशोरों को सुरक्षित राजधानी के अलग-अलग इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया जिसकी सहायता से 24 घंटे में सभी सातों किशोरों को अलग-अलग स्थान से बरामद कर लिया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा किशोरों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर पारा तेज बहादुर सिंह की निगरानी में गठित…
अयोध्या। राजकीय रेलवे के अयोध्या कैंट थाना पुलिस ने सोमवार को एक शातिर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी के तीन मामलों से जुड़ा सामान और नकदी बरामद हुआ है। जीआरपी पुलिस आरोपी को अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए लेकर लखनऊ रवाना हुई है। रेलवे स्टेशन अयोध्या के चौकी प्रभारी अशोक कुमार पाठक ने बताया कि प्लेटफार्म व ट्रेनों में यात्रियों के पर्स, जेवर, बैग व मोबाइल आदि की चोरी करने वाले 47 वर्षीय रुस्तम निवासी ग्राम दसलावन थाना हैदरगंज हालपता पत्थरकट चौराहा कोतवाली बीकापुर को सुबह आचार्य नरेंद्र देव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से पकड़ा…
अयोध्या। अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने इम्पल्स सिने इंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और संजय रॉय प्रस्तुत हिंदी फिल्म संदेह के टीजर-पोस्टर को लांच किया। फ़िल्म यूनिट की ओर से प्रोड्यूसर प्रदीप श्रीवास्तव ,डायरेक्टर अयाज़ खान , प्रोडक्शन हेड भास्कर शुक्ला, लेखिका श्वेता श्रीवास्तव मौजूद रही। प्रोड्यूसर प्रदीप श्रीवास्तव के अनुसार फिल्म आज की स्थितियों को दर्शाते हुए युवाओं को संदेश देगी कि वे विषम परिस्थितियों में भी धैर्य न खोये। फिल्म समाज का आइना है।संदेह एक संदेश जनक कॉमर्शियल फिल्म है। महंत राजू दास ने कहा कि आज के युवाओं को राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी…
गोरखपुर। बाल स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रगति में जनपद गोरखपुर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में एक सोपान और आगे बढ़ा। मुख्यमंत्री ने जंगल कौड़िया स्थित सीएचसी से यहां और चरगांवा (खुटहन) सीएचसी पर नवनिर्मित पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) का उद्घाटन किया। इन पीकू का निर्माण हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड ने कॉरपोरेट एनवायरनमेंट रिस्पांसबिलिटी (सीईआर) फंड से कराया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मजबूत हो रही स्वास्थ्य सुविधाओं से मृत्यु दर में काफी कमी आ रही है। सीएम योगी ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं पर हर एक नागरिक का अधिकार है।…
बलरामपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के तहत जिले के 90 आपदा मित्रों को आगामी 15 मार्च को 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु लखनऊ रवाना किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश के 25 जनपदों में आपदा मित्र योजना संचालित की जा रही है। जिसमें जनपद बलरामपुर भी शामिल है। इस योजना के तहत जिले के 300 आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना है। जिला आपदा विशेषज्ञ श्री सिंह ने बताया…
लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने, विद्युत संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराने, लाइन लॉस कम करने समेत अनेक सुविधाएं पिछले छह वर्षों में दी हैं। यही वजह है कि प्रदेश में जहां वर्ष 2016-17 में 21.47 प्रतिशत लाइन हानियां थी, उसे घटाकर जनवरी 2023 तक 17.62 प्रतिशत किया जा सका है। इतना ही नहीं वर्ष 2016-17 में ए टी एंड सी हानियां 28.81 प्रतिशत से घटाकर 26.83 प्रतिशत की गयीं हैं। साथ ही 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष…
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की संवेदनशील सरकार सबका संबल बन रही है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान सरकार की इसी संवेदनशीलता के प्रयास हैं। सीएम योगी सोमवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 82 लाभार्थियों को लैपटॉप गिफ्ट करने, मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार राशि का चेक और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 20 महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट वितरित करने के समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना…