सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में गेहूं की फसल लगभग तैयार होने को हैं लेकिन डुमरियागंज तहसील में अगलगी पर काबू पाने के लिए कारगर इंतजाम नहीं है। कहने को तो यहां फायर स्टेशन स्थापित है, लेकिन न तो इसके लिए स्थाई भवन है और न ही पर्याप्त संसाधन। और तो और यहां कर्मचारियों की कमी भी लंबे वक्त से बनी हुई है। ऐसे में यहां सिर्फ जैसे तैसे काम चल रहा है। जबकि फायर स्टेशन के लिए धन काफी पहले अवमुक्त हो चुका है। दमकल की गाड़ियों को इधर उधर खड़ा करना पड़ता है। तैनात कर्मियों के लिए आवास की दरकार बनी…
Author: सद्भावना आवाज़
गोरखपुर। बताया जा रहा है कि बनारस यानी कि काशी के तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में भी मसान की होली का आयोजन किया जाएगा। राप्ती नदी के तट पर पहली बार यह आयोजन किया जा रहा है ।आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह और हर्ष का माहौल है। बताया जा रहा है कि 7 मार्च की शाम को 4:00 बजे गोरखपुर के राप्ती नदी के तट पर मसान की होली का कार्यक्रम रखा गया है। माना जा रहा है, कि होली की पूर्व संध्या पर राप्ती घाट पर एक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल…
गोण्डा। गोंडा के वजीरगंज के परसहवा निवासी अरुण कुमार पाण्डेय दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। वह आई.ए.एस. की तैयारी कर रहे हैं। अरुण ने प्रारंभिक पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर नबाबगंज से की। जूनियर हाईस्कूल से इंटर की पढ़ाई स्कालर बोर्डिंग स्कूल देहरादून से की। इसके बाद परिजनों ने ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी भेजा। वहां से स्नातक किया। इसके बाद आईएएस की तैयारी करने के साथ यूकेलिप्टस की पत्ती से तेल निकालने का प्लांट लगाया। अरुण पाण्डेय के प्लांट से बादाम, लौंग, तुलसी और लैमन ग्रास से तेल निकालने के साथ ही अयोध्या में प्रवाहित फूलों को निकाल कर उससे…
बस्ती। बस्ती में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। स्कॉर्पियो में चालक भौखरी गांव निवासी पिंटू वर्मा, हरिराम की पत्नी राधा (55), पुत्र प्रवीण( 25), मिथिलेश (23) सवार थे। अभी वह पैकोलिया थाना क्षेत्र के हर्रैया- बभनान मार्ग पर घटमापुर गांव के पास पहुंच रहे थे कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मृत व्यक्ति अपनी प्रसव पीड़ित बहू को परिवार वालों के साथ स्कार्पियो से इलाज के लिए…
अयोध्या। ज्ञात हो कि जनपद अयोध्या के धन्नीपुर में एक मस्जिद निर्माण का मामला काफी लंबे अरसे से अटका हुआ था। जिसके तहत मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने बार-बार बड़े अधिकारियों से संपर्क भी किया,और अपनी बात उनके सामने रखी। परंतु अब यह बात उभर कर सामने आ रही है कि धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद मस्जिद निर्माण को लेकर प्रयत्नरत पदाधिकारियों और उससे जुड़े लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के द्वारा यह बताया गया की मस्जिद निर्माण के लिए…
अयोध्या। रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की महत्वकांक्षी योजना जिसमें लड़कियों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित और आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने देश के विभिन्न प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए मेधावी लड़कियों के लिए एक अनूठा कार्यक्रम “विज्ञान ज्योति” शुरू किया है। जिसकी शुरुआत वर्ष 1919 –20 में स्कूल स्तर पर किया गया है, जिसमें कक्षा 9 से 12 की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा और (STEM) क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया…
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आलू किसानों के ऊपर इन दिनों बड़ा संकट मंडरा रहा है। बाराबंकी में इस बार आलू की अच्छी पैदावार होने से किसान दुखी हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में इस बार आलू की जबरदस्त पैदावार होने से किसानों को खुशी नहीं बल्कि दुख है l परेशान आलू किसानों ने बताया है कि छुट्टा जानवरों की वजह से किसानों ने आलू ज्यादा लगा दिया था। इसकी वजह से दिक्कतें काफी हो रही हैं। हरक के सुन्दर लाल ने बताया की उन्होंने इस बार 7 एकड़ में आलू बोया था। 15 हजार रुपये बीघे की…
बाराबंकी। के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में जनपद स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। इस दौरान दौड़ और कबड्डी समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें अलग अलग ब्लॉक में हुई सांसद खेल स्पर्धा के विजेताओं ने हिस्सा लिया। वहीं सांसद ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की मंशा है कि खेलो इंडिया के तहत खेल की स्पर्धा गांव तक पहुंचाई जाए। सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों…
बहराइच। बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी मोहन गांव निवासी फकीरे उर्फ महमूद अली पुत्र जुमई ने जमीन पर जालसाजी कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस पर फकीरे ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय पर वाद दायर कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। हरदी थाने की पुलिस ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल समेत पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की सुनवाई करते…
बहराइच। होली पर्व को देखते हुए आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब बनाने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस ने छह क्विंटल लहन और 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जिसे नष्ट करा दिया गया है। विभाग के इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हडकंप मचा हुआ है। दबिश के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। मौके पर बरामद 600 किलोग्राम लहन मिला। बरामद शराब और लहन को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन अलग अलग मामलों में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। शराब बनाने वालों…