लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र समापन के अवसर पर सरकार पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया। उस फोटो सेशन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित नहीं रहे। अब इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके लिखा की दोनों मुख्यमंत्रियों के बिना खींची गई सदन विधायकों की यह तस्वीर अधूरी है। अखिलेश ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें पुलिसकर्मी डमरू बजाने वाले पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। अखिलेश यादव ने लिखा हमारी मांग है कि सरकार…
Author: सद्भावना आवाज़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के सहायक अधिकारियों पर अपना शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। एसटीएफ की टीम ने एक शस्त्र लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने के मामले में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तत्कालीन कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर विद्याधर बी पचौरी से लंबी पूछताछ की। पूछताछ में यह सामने आया कि बिना किसी पुख्ता जांच के कस्टम के एक अधिकारी ने असलहों को क्लीयरेंस प्रदान किया। एसटीएफ के विशेष सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है कि अब्बास अंसारी ने अगस्त 2016 में स्लोवेनिया से…
लखनऊ। लखनऊ में साइबर ठगों की तादाद बढ़ती ही जा रही हैंआज के समय में ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान मोबाइल हैक कर लिया। पुलिस साइबर टीम की मदद से मामले की जांच कर पता लगा रही हैं। जिसके बाद खाते से 30 लाख रुपए हैक कर निकाल लिया है जानकारी पर पीड़ित परिवार ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रजनीश ने बताया कि होम लोन चुकाने के लिए यह रुपए जमा किए थे। पैसे जाने पर पुलिस को सूचना दी।बेटे के गेम खेलते वक्त हुई ठगी, पता ही नहीं चला। इंदिरानगर के सेक्टर- सी निवासी रजनीश कुमार…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार होलिका दहन और शब ए बारात के चलते पूरे राज्य में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती। राजधानी लखनऊ में इस दौरान निकलने वाले जुलूस के चलते पूरे शहर में रूट डायवर्जन और पुलिस गश्त के साथ ड्रोन ,सीसीटीवी से भी कड़ी निगरानी की जाएगी। डीजीपी ने सभी जिले के जिला अधिकारियों को सतर्क रहने और साथ ही साथ पीस कमेटी के साथ निरंतर बैठक कर निर्देश देने के लिए कहा है। ज्ञात हो इस मंगलवार को होलिका दहन और शबे बरात एक ही दिन पड़ रहे हैं, जिसको लेकर पुराने लखनऊ…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान में एडेड डिग्री कॉलेज और यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में तैनात शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने पर विचार कर रही है। विशेषज्ञों की माने तो शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ना लगभग सुनिश्चित हो चुका है।प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में 13 मार्च को एक विभागीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है जिसमें यह निर्णय लिया जा सकता है। बैठक के दौरान बजट में ऐलान किए गए तीन नवीन राज्य विश्वविद्यालय को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा देवीपाटन और मिर्जापुर मंडल के अलावा एक और मंडल में…
मथुरा। परंपरा के अनुसार नंदगांव से बरसाना को होली खेलने के लिए निमंत्रण भेजा जाता है। इसके बाद हुरियारे नंदगांव पहुंचते हैं.कृष्ण-बलदाऊ के विग्रह संगहोली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस लट्ठमार होली में शामिल होने वाले लोग महीने भर पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर देते हैं। हुरियारे और हुरियारिन सभी अपने-अपने परंपरागत वस्त्र पहन कर पहुंचे है। इस तरह सभी मुख्य मंदिर के प्रांगण में इकठ्ठा होकर होली के रसिया गाकर नगाड़ों की थाप पर लोग खूब झूमते हुए नजर आ रहे है। बरसाना में लट्ठमार होली फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को…
कानपुर। घटना कानपुर की है जहां ठगों ने डीजीपी के सरकारी नंबर की स्पूफिंग कर कानपुर के दो थानेदारों समेत कई पुलिस अफसरों को फोन पर धमकाया। ठगों ने डीजीपी बनकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी ,और कई अवैध काम करने को भी कहा। कानपुर के सजेती थाना प्रभारी और एक आरोपी की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है जिस पर इसका खुलासा हुआ। मामला डीजीपी से जुड़ा होने पर पुलिस ने 26 फरवरी को हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करके ,3 टीमें लगाकर फौरन जांच शुरू कर दी। 26 फरवरी को ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।…
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अयोध्या विवाद के फैसले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दी गई भूमि पर अयोध्या मस्जिद के निर्माण के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है। धन्नीपुर में सरकार की ओर दी गई 5 एकड़ भूमि पर मस्जिद का निर्माण, जो शीर्ष अदालत के फैसले के अनुसार होना है , पिछले दो वर्षों से नक़शा पास ना होने कि वजह से रुका हुआ था। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा गठित अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट – इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने वर्ष 2021 में अयोध्या विकास प्राधिकरण को नक्शा जमा किए थे।सुप्रीम…
बिग बॉस 16 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इससे जुड़े कंटेस्टेंट की चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं। सीजन के विजेता एमसी स्टैन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब रैपर ने हैरान कर देवे वाला खुलासा किया है। रैपर ने बताया कि उनके दोस्त का मर्डर उनके सामने हुआ था। बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद एमसी स्टैन की किस्मत के दरवाजे खुल गए हैं। एमसी को बिग बॉस के घर में उनके फैंस का पूरा सपोर्ट मिला, जिसके चलते वह शो के विजेता भी बने। अब रैपर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।…
अयोध्या। जिले की रुदौली तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में डीएम नितीश कुमार ने पहुंचकर जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई फरियादियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कर कई शिकायतों को अविलंब निस्तारण के अधिकारियों को निर्देशित किया। उसी बीच क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाजिदपुर की पीड़ित महिला नूरजहां और परवीन पहुंचे। उन्होंने जैसे ही डीएम को अपना दुखड़ा सुनाया तो वह दंग रह गए। पीड़ितों ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि हमारे गांव में पुरानी आबादी की भूमि गाटा संख्या 435, 421, 422 जो संक्रमणीय भूमिधर है, जिसके सामने गाटा संख्या 418/6.532 हे. आबादी दर्ज है, जिस…