वाराणसी। वाराणसी, 4 मार्च। भूत भावन भगवान शंकर यानी श्रीकाशी विश्वनाथ के माता गौरा की विदाई समारोह के बाद काशीवासियों को होली खेलने की बाबा से अनुमति क्या मिली कि काशी रंगोत्सव में सराबोर हो गई। शनिवार को तीन सौ साल पुरानी चिता भस्म की होली की परम्परा को निभाने काशीवासियों का हुजूम महाश्मशान मर्णिकर्णिका घाट पर उमड़ पड़ा। धधकती चिताओं के बीच चिता भस्म की होली खेली। इस मौके पर योगी सरकार की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए। ढोल-नगाड़े और डमरूओं के निनाद के बीच हजारों शिव भक्तों की टोलियां सुबह 11 बजे से महाश्मशान की…
Author: सद्भावना आवाज़
अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के पुराय गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 :30 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के पुराय गांव निवासी सुशील कुमार पांडेय पुत्र धनुष धारी पाण्डे उम्र 38 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना मिलते ही हाइवे चौकी प्रभारी मिथलेश सिंह ने फोर्स के साथ पहुँच कर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल करने में लगी है।…
बहराइच होली व शब-ए-बारात के अवसर पर बहराइच में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से डीएम व एसपी ने धार्मिक स्थलों व मदरसों का भ्रमण किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंन्जय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बाल मुकुन्द मिश्रा व अन्य अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र स्थित श्री सिद्धनाथ पीठ, मदरसा जामिया मसउदिया नुरूल उलूम, दारूल उलूम मसउदिया मिसबाहिया घसियारी मण्डी मस्जिद सलारगंज, मदरसा दारूल फिक्र दरगाह शरीफ व गुरूद्वारा का भ्रमण कर धर्मगुरुओं व जिम्मेदार से…
गोंडा। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने अमदही मंडल के सोनौली मोहम्मदपुर ग्राम में रात्रि प्रवास किया। मुख्य अतिथि हरीश श्रीवास्तव ने किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया। किसानों को मेड़ों पर नींबू और करवंद के पौधे लगाने का सुझाव दिया, जिससे जानवरों से भी सुरक्षा होगी और उन्हें अधिक लाभ भी मिलेगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने किसानों…
खबर है ,की इन दिनों सपना चौधरी और पवन सिंह के डांस को लोगो द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है,। सोशल मीडिया पर तो मानो लोग इसके दीवाने हुए जा रहे हैं। इस गाने पर किए गए डांस को अबतक 29 मिलियन लोगो द्वारा देखा और पसंद किया जा चुका है।सबको पता होगा की सपना चौधरी डांस और अपने गाने को लेकर लोगो के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह हरियाणा की आन बान और शान हैं। उनके डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर तो मानो आग ही लग जाती है।शादी बारात में भी लोग उनके…
बहराइच। यह घटना गोपारा गांव निवासी एक युवक बाइक से अपने ससुराल गृह प्रवेश में सम्मिलित होने जा रहा था। अचानक ही रास्ते में बाइक में आग लग गई। युवक ने आनन फानन में किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक पूरी तरह से धू धू कर के जलकर राख हो गई है। आग लगने से बाइक जलने लगी। युवक ने बाइक से कूदकर जान बचाई। कुछ देर बाद ही बाइक पूरी तरह से जल कर खाक हो गई। बाइक चालक कन्हैयालाल तिवारी ने बताया कि अचानक पीछे से आग लगने का अंदेशा हुआ। घूम कर देखा तो…
बलरामपुर। एम. एल. के. पी. जी कॉलेज, बलरामपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा शनिवार को महाविद्यालय सभागार में स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय ,आई क्यू ए सी समन्वयक प्रो0 तबस्सुम फरखी ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति का आशीर्वाद दिया। प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ दिनेश त्रिपाठी व डॉ अर्चना शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व…
लखनऊ। सीएम योगी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 76 राजधानी बसें हैं। ये प्रदेश के 75 जिलों से लखनऊ के लिए चलेंगी। इसके अलावा 39 साधारण बसें हैं। राजधानी बसों की टाइमिंग को इस तरह रखा जाएगा कि यह सुबह 9.30 बजे तक लखनऊ पहुंच जाएगी। वहीं, शाम को वापस अपने जिलों के लिए लखनऊ से रवाना होगी। ऐसे में अगर कोई लखनऊ में अपने किसी भी काम के लिए के लिए आते हैं, तो उसके पास एक दिन में ही काम करा कर वापस लौटने का मौका रहेगा। सीएम योगी ने अपने आवास से…
सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के जेठालाल यानी दिलीप जोशी आज के समय में परिचय के मोहताज नहीं है। आज के समय में जो भी बच्चा या बड़ा टीवी सीरियल्स को देखता होगा इनको जरूर पहचानता होगा और इनका फैन भी होगा। दिलीप जोशी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जिसमें बताया गया है कि उनके घर के बाहर 25 लोग हथियार वा बम लेकर पहुंच गए। हाल ही में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को भी बम से उड़ाने की धमकी वायरल हुई थी जिसके बाद सिनेमा जगत में हड़कंप मच गया था और पुलिस…
पिछले काफी दिनों से विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को देश के अलग-अलग धार्मिक जगहों पर जाते हुए देखा गया है। कुछ समय पहले यह दोनों साथ साथ बाबा नीम करोली, और वृंदावन भी गए थे। इस बार यह दोनों उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन व पूजन करने पहुंचे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर विधिवत उनकी पूजा अर्चना की और भस्म आरती में भी शामिल हुए, दोनों की फोटोस और वीडियोस जमकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जा रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने महाकाल…