बलरामपुर। स्माइल फाउंडेशन और एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स संस्था के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया जनपद बलरामपुर में 2 दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्माइल फाउंडेशन के द्वारा संचालित मोबाइल टेलीमेडिसिन यूनिट के द्वारा समुदाय को स्वास्थ्य से जुड़े सभी प्रकार की जांच व दवाएं निशुल्क उनके गांव में ही किसी एमबीबीएस डॉक्टर के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के अंतर्गत प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों को क्षमता वर्धन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी चलाया गया। आशा ,एएनएम आंगनबाड़ी को भी क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं…
Author: सद्भावना आवाज़
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रोडमैप तैयार करना प्रारंभ कर दिया है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने इस कार्य योजना के जरिए गर्म हवा और लू से बचने के उपाय भी बताएं। जलवायु परिवर्तन का असर इन दिनों मौसम में दिखाई दे रहा है ,मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में तापमान विगत वर्ष की अपेक्षा अभी से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है तथा आने वाले समय में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ने के आसार हैं । ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि आम जनमानस आने वाले दिनों…
बलरामपुर। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने बताया कि जिला पंचायत बलरामपुर की बैठक मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत, बलरामपुर की अध्यक्षता में 04 मार्च, 2023 को अपराह्न 12ः30 बजे जिला पंचायत के कम्युनिटी सेन्टर में आयोजित की गयी थी, परन्तु अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुये पुनः 06 मार्च, 2023 को अपराह्न 12ः30 बजे जिला पंचायत के कम्युनिटी सेन्टर सभागार में आहूत किया गया है। समस्त जिला पंचायत सदस्यगण/पदेन सदस्यगण बैठक में प्रतिभाग करेंगें जो विकास कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगें।
बलरामपुर। अध्यक्ष, नीलामी समिति/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ने बताया कि जनपद बलरामपुर में निष्प्रयोज्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों, उपस्करों एवं अन्य सामग्रियों की खुली नीलामी दिनांक 18 मार्च, 2023 को सायं 04ः30 बजे जनपद न्यायालय, बलरामपुर में नीलामी समिति के समक्ष सभागार में की जायेगी। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपना आवेदन दिनांक 17 मार्च, 2023 तक सायं 04 बजे तक केन्द्रीय नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय, बलरामपुर में जमा कर सकते है।
बलरामपुर। जनपद न्याायाधीश लल्लू सिंह ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन, बलरामपुर द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदन के आलोक में अधिवक्ता एवं वादकारियों के हित को दृष्टिगत रखते हुये । जनपद न्यायालय, बलरामपुर में प्रशासनिक आदेश से पूर्व में दिनांक 27 नवम्बर, 2023 को घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 09 मार्च, 2023 को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। दिनांक 27 नवम्बर, 2023 को सभी न्यायालय/कार्यालय समस्त शासकीय/न्यायिक प्रयोजन हेतु खुले रहेंगें। स्थानीय अवकाश की तिथि परिवर्तन के सम्बन्ध में सूचना मा0 न्यायालय, इलाहाबाद व न्यायालय लखनऊ पीठ को भेज दी गयी है
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे निपुण भारत अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जगहों पर एल.ई.डी वैन कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है, जन जागरूकता अभियान। जनपद बलरामपुर में 1फरवरी से 2 मार्च तक एलईडी वैन के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में आज जनपद बलरामपुर के अंबेडकर चौराहा पर एलईडी वैन के माध्यम से कमपोजिट विद्यालय नगरपालिका जूनियर हाई स्कूल तथा नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय के बच्चे, स्टाफ तथा एसएमसी के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे श्रीमती शमा खान सहायक, अध्यापक रीता…
बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग व माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय सभागार में “सूक्ष्म जीव विज्ञान में उभरते रुझान(इमरजिंग ट्रेंड्स इन माइक्रोबायोलॉजी) विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान पोस्टर व ओरल प्रेजेंटेशन के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। समापन समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय,मुख्य अतिथि डॉ रमेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ सूचि श्रीवास्तव,डॉ जे पी तिवारी,प्रो0 श्रवण कुमार व आयोजन सचिव विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि…
अयोध्या। जनपद अयोध्या में एक किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी जिसमें पास्को द्वितीय न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है न्यायालय ने युवक पर 10 वर्ष की सजा और 25000 रुपए का जुर्माना लगाया है। विशेष न्यायालय पास्को द्वितीय न्यायालय ने फैसला सुनाया है। यह घटना जनपद के कोतवाली बीकापुर के पातुपुर सरैया गांव की है जहां 2016 में एक किशोरी के साथ एक मनचले युवक ने दुष्कर्म किया था। अयोध्या पुलिस की प्रभावी पैरवी से महिला संम्बन्धी अपराधों के अभियुक्त शिव मंगल को यह सजा मिली। पुलिस के अनुसार अंतर्गत धारा 363.366.376 IPC व 3/4 पास्को ACT…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अनुसार होली के त्योहार के मौके पर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग लगभग 2065 नई बसें चलाएगा जिससे यात्रियों को आने जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े। परिवहन विभाग के अनुसार होली के 4 दिन पहले से इन बसों का संचालन होगा और होली के 4 दिन बाद तक भी सुचारु रुप से चलेगा जिससे कि त्योहारों में होने वाली भीड़ के कारण असुविधा का सामना करने वाले यात्रियों को कुछ राहत दी जा सके। इनका संचालन 3 मार्च से शुरू होगा। उसके अलावा 12 मार्च तक इसका संचालन होता रहेगा। यूपी में…
लखनऊ। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिली है कि लखनऊ के एस.जी.पी.जी.आई में अब इलाज की सुविधा को महंगा कर दिया गया है जिससे आम जनमानस के लिए वहां पर इलाज कराना कठिन हो सकता है। इलाज के दौरान कराई जाने वाली जांच की कीमतों में इजाफा हुआ है। संस्थान ने रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी समेत तमाम विभागों में होने वाली जांच की दरों में बढ़ोतरी की गई है। 10 से 50% तक रेट बढ़ाए जांच की दरों में 10 से 50% तक वृद्धि कर दी है। पैट स्कैन, एमआरआई, सीटी, अल्ट्रा साउंड, एक्स-रे समेत खून और बायोप्सी की जांच संस्थान…