Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अन्तर्गत मण्डल स्तर पर कुम्हारों/कारीगरों द्वारा उनके उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रथम पुरस्कार रु0 15000, द्वितीय पुरस्कार रु0 12,000 व तृतीय पुरस्कार रु0 10,000 से पुरस्कृत किया जायेगा। शिल्पियों का चयन उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को फाइन आर्ट के विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम जिला ग्रामोद्योग कार्यालय प्रागंण, गोण्डा में दिनांक 10 मार्च, 2023 को किया जायेगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बलरामपुर राजीव कुमार द्वारा दी गयी। उन्होंने कहा कि इच्छुक कुम्हार/शिल्पी/कारीगर अपने द्वारा उत्पादित कलाकृतियों को प्रदर्शित करना चाहते है तो अपने उत्पाद के साथ,…

Read More

बलरामपुर। आज दिनांक 28 फरवरी, 2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद बलरामपुर में आबकारी दुकानों की नवीनीकरण के पश्चात् अवशेष अव्यवस्थित देशी शराब की 06, विदेशी मदिरा की 01 तथा भांग की 03 दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी प्रणाली द्वारा किया गया। ई-लाटरी के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य व जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक अनन्त कुमार मिश्र, आबकारी समस्त स्टाफ मौजूद रहे। जनपद की देशी शराब धुसाह अनुसुइया गुप्ता, नथुनियामोड राम सवेरे, बल्देवनगर प्रमोद कुमार मिश्रा, बडहराकोट दिलीप चन्द्र त्रिपाठी, मुजहनी मनीष कुमार सिंह तथा समदा रेखा देवी,…

Read More

बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग व माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में “सूक्ष्म जीव विज्ञान में उभरते रुझान (इमरजिंग ट्रेंड्स इन माइक्रोबायोलॉजी) विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 05 देशों व 09 राज्यों के प्रोफ़ेसर व शोध छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ कीनोट स्पीकर प्रो0 शैलेन्द्र कुमार विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी विभाग डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, सचिव प्रबंध समिति लेफ्टिनेंट कर्नल आर के मोहन्ता,सेमिनार अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय,प्रो0 अमृतेश चंद्र शुक्ल लखनऊ विश्वविद्यालय, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर…

Read More

बलरामपुर। प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर प्रथम में राष्ट्रीय सेवा योजना एमएलके पीजी कॉलेज इकाई के द्वारा 22 फरवरी से चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जेपी पांडेय व प्रो विमल प्रकाश वर्मा, प्रो आरके सिंह, प्रो एसपी मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंतिम दिवस का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रो जेपी पांडे ने स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष शिविर के सातों दिवसों में सामाजिक कार्यों के माध्यम से आपने अपने व्यक्तित्व का…

Read More

बलरामपुर। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क बलरामपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय संस्कार केंद्र शिविर संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला चकबंदी अधिकारी श्री संजय सिंह जी का मार्गदर्शन भैया बहनों को प्राप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा को संस्कार के साथ जोड़कर श्रेष्ठ नागरिक बनकर देश सेवा करने का संकल्प दिलाया। संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव ने पूरे कार्यक्रम का वृत्त प्रस्तुत किया तथा भैया बहनों को संस्कार जीवन में अपनाने पर बल दिया। अंत में सभी अतिथियों तथा बच्चों को आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर शिशु मंदिर तुलसीपुर के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र…

Read More

बाराबंकी। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने कैंसर पीड़ित स्टेनो को पटक-पटक कर पीट रहे। पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता है। फिर पंकज कुर्सी उठाकर स्टेनो पर फेंक देते हैं। कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं। स्टोनो भी पलटवार करता है। दोनों में गुथमगुत्था होने लगता है। फिर पंकज स्टोनो को जमीन पर पटक देते हैं। पंकज ने कहा, “अगर यह लोग नहीं सुधरे, तो इनकी टांगें फाड़ के फेंक दूंगा।” दरअसल, सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ में वरिष्ठ…

Read More

अयोध्या रूदौली कोतवाली क्षेत्र की शरदा सहायक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्र के अनुसार सोमवार को रूदौली कोतवाली क्षेत्र के बिगिनिया के पुल के पास शारदा सहायक नहर में ग्रामीणों ने एक शव बहता हुआ देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रुदौली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सी .ओ .रुदौली सतेंद्र भूषण तिवारी व कोतवाल रुदौली देवेंद्र सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर नहर से शव को बाहर निकलवाया और शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।शव को पुलिस ने पोस्मार्टम के…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सातवें दिन की विधानसभा कार्यवाही के दौरान यह बताया की लोकसभा की तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश की विधानसभा में प्रति वर्ष दो उत्कृष्ट विधायकों को पुरस्कृत किया जाएगा। विधायकों की उत्कृष्टता के लिए माननीय अध्यक्ष ने 22 प्रकार के मानक तय किए हैं। इन मानकों पर जो भी विधायक खरा उतरेगा उसे उत्कृष्ट विधायक के तौर पर पुरस्कृत किया जाएगा। अब तक विधानसभा की कार्यवाही 7 दिनों की हुई है जिसमें प्रथम दिवस 20 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संयुक्त सभा को संबोधित किया था ,एवं 21 फरवरी को…

Read More

अयोध्या। 24 फरवरी की शाम को सुधीर वस्त्रालय कुमारगंज पर कपड़ा खरीदने अपनी पत्नी श्रीमती 10 वर्षीय बेटा के साथ गया था, कपड़ा खरीदने के बाद मोटरसाइकिल से पत्नी श्रीमती बेटे को लेकर गोकुल रोड से सिधौना गांव निवासी राम कुमार मौर्या के यहां प्रीतिभोज में शामिल होने जा रहे थे, सिधौना गांव से लगभग 500 मीटर पहले पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल से तीन युवक आए और गाड़ी समाने लगा कर दो लोग मारने पीटने लगे और तमंचा लगा कर मेरी पत्नी के कान की झुमकी, लाकेट व सीकड़ छीन लिए तीसरा युवक पल्सर पर ही बैठा था गाड़ी स्टार्ट…

Read More

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने चंडीगढ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ’क्वान की डो’ महिला प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को तृतीय स्थान दिलाया। प्रतियोगिता के अन्तिम दिन विश्वविद्यालय की खिलाड़ी छात्रा हाशमी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी पाठक ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसकी बदौलत अवध विश्वविद्यालय को प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इससे पहले प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने 71 किलोग्राम भार वर्ग व पूजा यादव के शानदार खेल प्रदर्शन ने 59…

Read More