Author: सद्‌भावना आवाज़

गोंडा। गोंडा के इटियाथोक में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास और बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से बालिका शिक्षा को लेकर अनेक कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों समेत परिषदीय स्कूलों में बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार के इस प्रयास को एलईडी वैन के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इसी को लेकर क्षेत्र के महराजगंज बाजार में सोमवार को एलईडी वैन से बच्चों और अभिभावकों को बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। चलचित्र के माध्यम से अनेक जानकारी उपलब्ध कराते हुए जागरूक किया गया।…

Read More

बलरामपुर। जनपद मुख्यालय पर स्थित एम.एल.के.पी.जी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में चलाए जा रहे विशेष शिविर के छठवें दिन योगाचार्य संदीप योगी ने स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओ को योग के माध्यम से शरीर को निरोग रखने के टिप्स सिखाकर सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वस्थ विभाग से आई स्वस्थ टीम ने एनएसएस कैडेटो को उनके किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं के उपाय के बारे में बताते हुए कहा की किशोरों व किशोरियों के समस्याओं के समाधान के लिए जनपद के पुरुष और महिला चिकित्सालय में साथिया केंद्र संचालित किया जा…

Read More

बलरामपुर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर सोमवार को बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला आयोजित हुई,जिसमें जिले भर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से बूथ स्तर तक लाभार्थियों से संपर्क करने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां विभाजित करनी हैं,जिससे सभी बूथ स्तर के कार्यक्रम सफल हो सकें। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में बूथ पर आयोजित होने वाले क्रायक्रमों हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां बांटकर कार्य करना हैं,जिससे सभी कार्यक्रम सफलता…

Read More

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में पूर्व सैनिको के समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई सैनिक बंधु कमेटी की बैठक जिलाधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बुलाई गई। बैठक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शक्ति कुमार सिंह द्वारा संचालित की गई ।इस अवसर पर हवलदार भवानी प्रसाद मिश्र, हवलदार दुर्गाशंकर मिश्र ,नायब सूबेदार शारदा प्रसाद, आदि बहुत से पूर्व सैनिकों की समस्याओं का या तो समय पर ही समाधान किया गया या उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर उन्हें निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, सहायक महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी आदि…

Read More

बलरामपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी एम.पी सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय(बालिका) सेखुई कला बलरामपुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका) विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालक ) बालापुर गैसडी में शैक्षिक सत्र 2023- 24 में कक्षा 6 से लेकर 9 व कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका) सेखूई बलरामपुर में सभी वर्ग की बालिकाएं, विशुनपुर में केवल अनसूचित जाति की बालिकाएं, बालापुर गैसडी में अनुसूचित जनजाति के बालक ही आवेदन दे सकते हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने यह बताया कि जो…

Read More

बलरामपुर। एम. एल. के. पी. जी. कॉलेज, बलरामपुर सभागार में 28 फरवरी से वनस्पति विज्ञान विभाग और माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन में लगभग 08 प्रदेशों सहित 05 देश के विद्वान अपना व्याख्यान देंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य व सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो0 जे. पी. पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय के इतिहास में दूसरी जबकि विज्ञान संकाय में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 28 फरवरी व 01 मार्च को आयोजित सम्मेलन में देश -विदेश के विद्वान सूक्ष्म जीव विज्ञान में उभरते रुझान विषय पर अपने…

Read More

बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी महेंद्र कुमार ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि नगर से निकलने वाले ठोस तरल कचरा एवं इलेक्ट्रॉनिक कचरा का उचित तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए । उन्होंने निर्देश दिया कि नगर के समस्त कचरो का निस्तारण एम.आर.एफ. सेंटर पर किया जाए। जिला अधिकारी महोदय ने एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजना सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना व लगातार अभियान चलाए जाने का निर्देश भी दिया नगर में सीवर लाइन के कार्य की प्रगति का भी…

Read More

बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं नेशनल मेडिकल आर्गनाईजेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरू गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के समापन के अवसर पर देवीपाटन महंत मिथिलेश नाथ के अध्यक्षता में आयोजित हुआ मेगा स्वास्थ्य कैंप,मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री सतीश शर्मा रहें उपस्थित। मुख्य अतिथि सतीश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां पिछली सरकारों में मेडिकल कॉलेज जहां केवल महानगरों में हुआ करते थे,वहां आज हमारी सरकार में लगभग सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो गए हैं। इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी डॉक्टर्स,उनकी टीम,सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। समापन समारोह के…

Read More

बलरामपुर। नगर के प्रतिष्ठित महारानी लाल कुंवरि पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका विषय इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एवं रिसर्च एथिक्स था। आज इस संगोष्ठी का दूसरा एवं अंतिम दिन था, जिसमें देश के कई विश्वविद्यालयों के विद्वानों ने हिस्सा लिया और इस संगोष्ठी के माध्यम से इसके प्रमुख विषय पर अपना पक्ष रखा। प्रमुख वक्ता डॉ मनमोहन कृष्ण पूर्व विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं राजू तिवारी पेटेंट अधिकारी, भारत सरकार, अश्वनी मिश्रा क्षेत्रीय उच्च अधिकारी, गोरखपुर, डॉ रंजन बसक रसायन शास्त्र विभाग किसान पीजी कॉलेज, बस्ती, डॉ प्रशांत शुक्ला, उत्तराखंड, डॉ अरुण कुमार मौर्य, गाजियाबाद, डॉ…

Read More

अयोध्या। वीर विनायक दामोदर सावरकर की 57 वी पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की गई लक्ष्मण घाट नया मंदिर शीश महल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने सावरकर को भारत रत्न देने एवं भारतीय मुद्रा पर उनके चित्र अंकित करने की मांग केंद्र सरकार से करते हुए भारत को शीघ्र अति शीघ्र हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है,श्री पांडेय ने सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि सावरकर एक उच्च कोटि के विचारक होने के साथ-साथ एक दूर दृष्टि भी थे वर्तमान समय में…

Read More