अयोध्या। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार एक व्यक्ति जोकि शारजाह से वाराणसी तक की यात्रा करके आया था उसके पास से कस्टम की टीम ने लगभग 1 करोड़ 22 लाख ₹55 हजार की कीमत का सोना जब्त किया है। प्रशासन के अनुसार यात्री ने अपने जांघों के बीच 2 किलो 176 ग्राम सोना चिपकाया था। वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने एक युवक को जांच के दौरान गिरफ्तार किया है।जो कि अयोध्या का निवासी बताया जा रहा है।उसके पास से पुलिस ने करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया। बाद में उसे जेल भेज दिया…
Author: सद्भावना आवाज़
बहराइच। बलरामपुर से सटे बहराइच जनपद को लखनऊ से सीधे रेल लाइन के द्वारा जोड़ने के लिए केंद्र ने प्रस्ताव रखा था इसी क्रम में बहराइच जरवल रेल लाइन के प्रसार के लिए भारत सरकार ने बजट आवंटित कर दिया है ।सर्वे के लिए 162.5 लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। अब बहराइच लखनऊ से सीधे रेल लाइन से जुड़ेगा। इससे यातायात भी सुगम होगा, आर्थिक रूप से आकांक्षी जिले का विकास समग्र रूप से हो सकेगा।भारत-नेपाल सीमा से सटे बहराइच रेलवे स्टेशन को जरवल रोड या बुढ़वल रेलवे स्टेशन के निकट गोरखपुर लखनऊ प्रखंड की रेल लाइन…
बलरामपुर। डीएम ने ग्राम पंचायत बनकटवा में कम्पोजिट विद्यालय बनकटवा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से पाठयक्रम के सवाल पूछ शैक्षणिक गुणवत्ता को जाना, किताब वितरण एवं आधार फीडिंग की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए जाने,किचन कक्ष चालू कराए जाने,एमडीएम शेड बनाए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय बनकटवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिवालय में काफी कमियां पाई गई, मौके पर कंप्यूटर,सीसीटीवी कैमरा आदि नहीं थे। डीएम ने खर्च किए गए पैसों की जांच कराए जाने एवं पूर्व में रहे पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने…
बाराबंकी। बाराबंकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसको राज्य स्तर का मार्फिन तस्कर बताया जा रहा है, उसके पास से 3.1 किलोग्राम मार्फीन बरामद की गई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.10 करोड़ रुपए है। बाराबंकी पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक इनोवा कार को भी मौके पर ही जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जैदपुर का निवासी राज्यस्तरीय मार्फिन तस्कर मोहम्मद सहीम उर्फ कासिम को उन्होंने गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर थाना जैदपुर में 16 केस दर्ज हैं यह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और…
बहराइच। रिश्तेदारी में गए युवक का शव बुधवार सुबह फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंचकर कारवाही की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिसके अनुसार आत्महत्या माना जा रहा है यह मामला हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम एरिया निवासी पुन्नू कश्यप (40) की रिश्तेदारी थाना क्षेत्र मुन्नीलालपुरवा गांव में है। रिश्तेदारी में कुछ दिन पूर्व विवाह का आयोजन हुआ था। जबकि मंगलवार को प्रीति भोज कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए पुन्नू गांव गया था। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। हादसे से इलाके…
बाराबंकी। घटना बाराबंकी की है जहां कुछ लोग एक 27 साल की नव विवाहित लड़की का शव लेकर बाराबंकी जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंच गए, लोगों का आरोप है की उनकी पुत्री की हत्या ससुराल पक्ष ने दहेज लोभ के कारण कर दी है और शव को फांसी के फंदे से लटका कर उसको आत्महत्या में परिवर्तित करने का कुत्सित प्रयास किया है। लड़की के घर वालों ने जानकारी दी कि 3 माह पहले उनकी बेटी का विवाह 2 दिसंबर को लखनऊ अलीगंज के अभिनव नाम के युवक से हुआ था। युवती शिक्षिका थी और लखनऊ अलीगंज मोहल्ले के रहने वाले…
बलरामपुर। एम .एल. के .पी .जी .कॉलेज बलरामपुर के वाणिज्य विभाग की ओर से बुधवार को स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं हेतु स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष डॉ एस के त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। विभागीय शिक्षक डॉ पी एन पाठक,डॉ के…
बाराबंकी जिला प्रशासन भूमाफियों के खिलाफ कार्यवाही कर चुकी हैं और उन भूमाफियों का नाम भी जिला प्रशासन ने समय-समय पर प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी दी है, लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय पर लगी भूमाफियों की लिस्ट से इन बड़े भूमाफियों का नाम गायब हैं। जब भी कोई जिलाधिकारी कार्यालय की इस भूमाफियों की लिस्ट को देखता हैं तो उसके मन मे कई बड़े सवाल खड़े हो जाते हैं की आखिर एक के बाद एक जिले में भूमाफियों पर कार्यवाही हो रही उन्हें जेल भेजा जा हैं. लेकिन जिलाधिकारी कार्यालय पर लगी इस भूमाफियों की लिस्ट में इन भूमाफियों का नाम कहां…
अयोध्या l राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज कम्पोजिट विद्यालय ददेरा में स्थित विक्रम साराभाई खगोलीय वेधशाला के शैक्षणिक भ्रमण और विज्ञान संगोष्ठी में विकासखंड पूरा सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार राय ने विज्ञान के महत्व को बताते हुए कहा कि शिक्षा का आधार वैज्ञानिक सोच होना चाहिए जिससे बच्चों में तार्किक शक्ति के विकास एवं उचित अनुचित का निर्णय करने की क्षमता भी विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि अब शिक्षण पद्धति तथा शिक्षकों के दायित्व में…
बलरामपुर। जनपद में स्थित अति खतरनाक कारखानों में सुरक्षा मानक एवं दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीएम द्वारा बलरामपुर चीनी मिल्स केमिकल डिवीजन बलरामपुर में सुरक्षा मानक को लेकर क्या क्या सावधानियां बरती जा रही है, इसके बारे में विस्तार पूर्वक सेफ्टी ऑफिसर बलरामपुर चीनी मिल से जानकारी प्राप्त गई। केमिकल डिवीजन में सुरक्षा मानकों की जांच थर्ड पार्टी से कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति…