गोण्डा। शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेल परिसर में “परीक्षा पर चर्चा 2025” कार्यक्रम के तहत बच्चों को योगाभ्यास और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य आगामी बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करना और बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करना था।कार्यक्रम में बच्चों को योगासन और ध्यान के माध्यम से यह समझाया गया कि योग कैसे उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हो सकता है। योगाभ्यास से बच्चों की शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। विशेष रूप से परीक्षा के दौरान बच्चों को…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। शनिवार सुबह से ही शहर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता में भारी कमी आई, जिससे वाहन चालकों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन के समय भी लोग अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर थे, जिसके कारण सड़क पर वाहनों की गति धीमी हो गई और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया। इसके साथ ही, शीतलहर ने ठंड को और बढ़ा दिया, जिससे लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। कई इलाकों में अलाव और हीटर जलाए गए, ताकि ठंड से राहत मिल सके।…
बलरामपुर । शनिवार को पुलिस ने 13 जनवरी 2025 को हुए एक सनसनीखेज लूटकांड का पर्दाफाश कर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह घटना थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहम्मदपुर फत्तेजोत मोड़ पर उस समय हुई, जब विकास कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर चाकू की नोक पर मोबाइल, मंगलसूत्र, पर्स और अन्य आभूषण लूट लिए। घटना की शिकायत 14 जनवरी को दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसने सघन जांच और…
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए एमपीपी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र की सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से कड़ी निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी और हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे।संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय…
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते प्राइवेट स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। विद्यालय प्रबंधन की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि अब वह विभागीय आदेशों के साथ ही जिलाधिकारी के आदेशों को भी चुनौती देने से नहीं चूकते। जिसका खामियाजा मासूम छात्रों को उठाना पड़ता है। ताजा मामला नगर के मध्य स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज का है। जहां अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए प्राइमरी व जूनियर स्तर के बच्चों का स्कूल संचालित किया गया। एक अभिभावक की सूचना पर जब सद्भावना आवाज़ की टीम मौके का जायजा लेने पहुंची तो विद्यालय…
बलरामपुर। शनिवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ने विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्रों ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा और इसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।सड़क सुरक्षा पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में काजल यादव ने प्रथम, खुशी शुक्ला ने द्वितीय और विवेक पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और “हेल्मेट लगाओ, जान बचाओ” जैसे स्लोगन के माध्यम से स्वयं सेवकों को जागरूक किया। क्विज प्रतियोगिता में हर्षित…
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, शनिवार को डीएम पवन अग्रवाल के निर्देशानुसार, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मिलकर बलरामपुर की चीनी मिल में गन्ना ढुलाई में लगे ट्रैक्टर ट्रालियों के चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया और उन्हें ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना ढुलाई से बचने के लिए जागरूक किया।इस अभियान के तहत ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया ताकि रात्रि में वाहन चालक इन्हें आसानी से देख…
गोण्डा। तरबगंज नगर पंचायत में शनिवार को नागरिक संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी (डीएम) नेहा शर्मा ने स्थानीय नागरिकों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। डीएम ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और विभिन्न मुद्दों पर समाधान का आश्वासन दिया।जनता ने कार्यक्रम में आवास योजना, राशन कार्ड और पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतें उठाईं। जितेंद्र कुमार ने आवास योजना में अनियमितताओं की शिकायत की, जिसे डीएम ने तुरंत अधिकारियों से जांच करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सीतापति, इंदु देवी और उर्मिला सिंह जैसी महिलाओं ने राशन…
नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम अलीनगर में 24 घंटे से लापता चल रही छात्रा आसीन (4) का शव बुधवार शाम तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीण छात्रा की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जता रहे है। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। थानाध्यक्ष शीला यादव के मुताबिक, अलीनगर गांव निवासी मुकीम की बेटी आसीन मंगलवार को घर पास खेल रही थी। इस बीच वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की,…
शहर के छावनी चौराहा स्थित एक मकान में एलपीजी सिलेंडर में गैस लीकेज होने के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे के चलते मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया और आग लग गई। ब्लास्ट की चपेट में आकर बाला जी गुप्ता की बहू शालू गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे हुई, जब अज्ञात कारणों से किचन में रखा एलपीजी सिलेंडर लीक होने लगा। सिलेंडर से गैस रिसने के बाद अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे किचन की स्थिति बुरी तरह से प्रभावित…