Author: सद्‌भावना आवाज़

तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में राम विवाह के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। भोर से ही श्रद्धालु पवित्र सरोवर सूर्यकुंड में स्नान करने के बाद कतार में खड़े होकर मां पाटेश्वरी जी के दर्शन और पूजन कर रहे हैं। इस दौरान भक्तों की अत्यधिक संख्या के कारण हरैया तिराहा से मंदिर तक जाम की स्थिति बन गई है।राम विवाह के मौके पर मंदिर में भक्तों ने मां पाटेश्वरी जी के दर्शन पूजन के साथ विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों जैसे मुंडन, कर्ण छेदन और अन्य संस्कारों का आयोजन किया। श्रद्धालु परिवारों के अनुसार अपनी मनौतियों के अनुरूप…

Read More

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुम्भ 2025 को अविस्मरणीय बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है। इस बार भी प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान संगम तट और अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं, साधु-संतों और नागा संन्यासियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा किए जाने की योजना है। यह परंपरा महाकुम्भ के आयोजन को आस्था और सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक बनाती है।प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि महाकुम्भ के दौरान संगम नोज पर पुष्प वर्षा की परंपरा को इस बार और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। संगम तट के अलावा अन्य घाटों पर भी हेलिकॉप्टर से फूलों…

Read More

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के किडनी रोगियों के लिए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के चिकित्सालय से एक बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डायलिसिस यूनिट को न सिर्फ उन्नत बनाया गया है, बल्कि इसकी क्षमता भी चार गुना बढ़ा दी गई है। अब यहां 18 डायलिसिस मशीनों के साथ प्रतिदिन 60 से अधिक मरीजों की डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है।महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट को श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय से स्थानांतरित कर इसे एक बड़े और आधुनिक केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। पहले जहां…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहियागंज गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सिख गुरुओं के बलिदान और उनकी प्रेरणादायक परंपरा को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर न केवल सनातन धर्म बल्कि कश्मीर और भारतीय संस्कृति के रक्षक बने। उनके बलिदान ने भारत को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।सीएम योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के धर्म परिवर्तन के आदेश के खिलाफ गुरु तेग बहादुर कश्मीरी पंडितों के लिए ढाल बनकर खड़े हुए। उन्होंने अत्याचारियों से कहा कि पहले उन्हें इस्लाम स्वीकार कराना होगा, जिससे पंडितों को बल मिला।…

Read More

संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बलरामपुर में परिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया और उनके योगदान को याद किया।सदर विधायक पलटू राम ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि उन्होंने देश और समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया। उनके विचार और…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के निर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्धों और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर विपक्ष चुप क्यों है। विधानसभा मार्ग स्थित अंबेडकर महासभा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो संविधान की प्रति दिखाकर ढोंग करते हैं, लेकिन बाबा साहब के मूल्यों और सिद्धांतों से इनका कोई लेना-देना नहीं है। सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं की घटती आबादी और अत्याचार पर चिंता जताते हुए कहा, “1947 में…

Read More

बलरामपुर के ग्राम गुगौली कला, ब्लाक हरैया सतघरवा, जिला बलरामपुर में पन्नालाल सरावगी लायन्स नेत्र चिकित्सालय, बलरामपुर द्वारा एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिन्द जाँच कैम्प का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत 130 मरीजों की नेत्र जांच की गई और उन्हें दवाइयाँ वितरित की गई।जाँच के दौरान 50 मरीजों में मोतियाबिन्द के लक्षण पाए गए, जिनमें से 24 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन पन्नालाल सरावगी लायन्स नेत्र चिकित्सालय में नेत्र सर्जन डॉ. अरुण कुमार द्वारा किया गया। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए विशेष व्यवस्था चिकित्सालय के प्रशासक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि यह चिकित्सालय जिले में कम खर्च में…

Read More

इस बार के महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को एक अद्भुत अनुभव मिलेगा। महाकुम्भनगर को डेढ़ लाख पौधों से संवारा जा रहा है, ताकि यहाँ आने वाले भक्तों को न केवल ताजगी और शुद्ध हवा मिल सके, बल्कि वे प्रकृति की सुंदरता का भी आनंद उठा सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, महाकुम्भनगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर 50 हजार खूबसूरत पौधे लगाए जा रहे हैं। ये पौधे महाकुम्भ में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे, जिससे उनका अनुभव और भी खास हो जाएगा। 100 प्रतिशत कार्य 10 दिसंबर तक पूरा होगा वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महाकुम्भनगर…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्रीरामजानकी विवाह उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें देश और धर्म के लिए कुछ करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने की आवश्यकता है। “देश है तो धर्म है, और धर्म है तो हम सब हैं,” यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय समाज को एकजुट करने और सनातन धर्म की रक्षा करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य भारत को विकास के परम वैभव तक पहुंचाना होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांटने वालों से सावधान…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ रामकथा पार्क पहुंचे, यहां उन्होंने 43वें रामायण मेले का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री यहां से हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामलला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री 20 नवम्बर को सुग्रीव किला द्वार के लोकार्पण एवं संत सम्मेलन के कार्यक्रम में अयोध्या आए थे। रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए।…

Read More