Author: सद्‌भावना आवाज़

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने गुरुवार जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न कक्षों, वार्डों और चिकित्सालय की समग्र स्थिति का जायजा लिया, साथ ही आवश्यक सुधारों के निर्देश भी दिए। डीएम पवन अग्रवाल ने ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया, जहां चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सीएमएस को निर्देश दिया कि चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कक्षों का भी निरीक्षण किया, जो बंद पाए गए। डीएम ने दोनों कक्षों में…

Read More

एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा संचालित 60 दिवसीय “लिंग और समाज” सर्टिफिकेट कोर्स का समापन गुरुवार को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय और विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। लिंग संवेदनशीलता पर दिया जोर प्राचार्य प्रो. पांडेय ने अपने संबोधन में लिंग समाजीकरण की प्रक्रिया और निष्पक्ष सामाजिक ढांचे की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक सच्चे समृद्ध समाज का निर्माण ऐसे सामाजिक ढांचे की स्थापना…

Read More

कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरदौरी, श्रीदत्तगंज के छात्र-छात्राओं ने सोहेलवा जंगल को टाइगर रिजर्व बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने पोस्टकार्ड भेजकर मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोहेलवा जंगल को टाइगर रिजर्व के रूप में विकसित किया जाए। यह जंगल न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, बल्कि यह रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृतवास भी माना जाता है। बाघों की गणना में मिले प्रमाण सोहेलवा जंगल में हाल ही में हुए बाघों की गणना के दौरान कैमरा ट्रैपिंग से बाघों के होने के प्रमाण मिले…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में 43वें रामायण मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर देश सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ कर सकता है। उन्होंने भारत के ऐतिहासिक संघर्षों का उल्लेख करते हुए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर जोर दिया।सीएम योगी ने कहा कि विभाजन की राजनीति और जातीय विद्वेष फैलाने वाले तत्व आज भी सक्रिय हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों की नीयत समाज को बांटने और कमजोर करने की है। “500 वर्षों पहले बाबर के सिपहसालारों ने जो किया, वही सोच आज भी बांग्लादेश और भारत में…

Read More

GiftAbled Foundation ने दिव्यांग दिवस के मौके पर बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे की वंदना से हुई, जिसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक शिल्पा सिन्हा ने संस्था के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि GiftAbled Foundation दिव्यांगजन के कल्याण और उनकी सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। जागरूकता फैलाने पर दिया जोर इस मौके पर राज्य दिव्यांगजन आयोग के आयुक्त प्रो. हिमांशु शेखर झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही सीडीओ हिमांशु गुप्ता, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक…

Read More

योगी सरकार ने प्रदेश में डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने के लिए भारतनेट परियोजना को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से योगी सरकार ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़कर उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बना रही है। भारत नेट परियोजना के माध्यम से प्रदेश में 46,729 ग्राम पंचायतें इंटरनेट से जुड़ चुकी हैं।बता दें कि भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम पंचायतों को चरणबद्ध तरीके से इंटरनेट से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इस योजना के तहत देश के सभी 2.64 लाख ग्राम पंचायतों…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई होगी और हर पीड़ित को न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करें।जनता दर्शन में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। मुख्यमंत्री ने खुद सभी से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि समाधान संतोषजनक होना चाहिए। पीड़ितों को घबराने की जरूरत नहीं जमीन कब्जाने की शिकायतों पर उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।इलाज के लिए आर्थिक मदद…

Read More

उत्तर प्रदेश के बदलाव को सराहते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी, जो कभी पिछड़ेपन और अव्यवस्था के लिए जाना जाता था, अब कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श बन गया है।गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह समारोह का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद केवल संस्थाएं नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आधार हैं। “गोरक्षपीठ भक्तियोग और कर्मयोग…

Read More

प्रतापगढ़ में नगर पालिका परिषद बेल्हा के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर भाजपा के भीतर विरोध और खींचतान तेज हो गई है। भाजपा ने अपनी उम्मीदवार के रूप में प्रेमलता सिंह का नाम घोषित किया था, लेकिन इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्य समिति के सदस्य संतोष मिश्रा ने विरोध दर्ज करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ 18 भाजपा सभासदों का समर्थन भी है, जो इस मामले को और भी दिलचस्प बना रहा है।संतोष मिश्रा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करते हुए कहा, “मेरा संघर्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ…

Read More

नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सिंह “रायसाहब” ने सोमवार को सदर तहसील में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पट्टी विधायक राम सिंह पटेल और रानीगंज विधायक आर.के. वर्मा उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि, जिले के वर्तमान सांसद एसपी सिंह पटेल की नामांकन में गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। सपा ने रायसाहब सिंह पर जताया भरोसा नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह के निधन के बाद रिक्त हुए इस पद के लिए हो रहे उपचुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रायसाहब सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। रविवार को लखनऊ में टिकट…

Read More