सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल जब मौसम बदलता है तो आपकी स्किन अतिरिक्त केयर मांगती है। गर्मी के मौसम में अक्सर तपिश के कारण स्किन में रेडनेस व जलन का अहसास होता है। कभी-कभी गर्मी व पसीने के कारण खुजली भी होती है। ऐसे में आपको इस तरह की चीजों को अपनी स्किन पर अप्लाई करना चाहिए, जो ना केवल आपकी स्किन को पोषण दे, बल्कि इससे स्किन को ठंडक भी मिल सके।इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही कुछ फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल करें। इस फेस मास्क को बनाते समय आप कुछ कूलिंग इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल अगर आपका वजन बढ़ रहा है और आपके पास जिम जाकर वर्कआउट करने के लिए समय नहीं हैं तो आप बिलकुल भी चिंता न करें। अब सवाल बनता है कि वजन कम करने के लिए कितनी देर चलना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट और लाइफस्टाल कोच सिमरन कौर से जानते हैं रोजाना कितनी देर चलने से वजन कम होता है? वजन कम करना बिलकुल भी आसान नहीं होता है। इसके लिए कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। बहुत से लोग हैवी वर्कआउट करने से भी डरते हैं। ऐसे में आप रोजाना टेहल कर वेट लॉस कर सकते हैं। अब सवाल…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में डोर मैट पर काबा की आकृति से गुस्साए मुस्लिम समुदाय लोगों के लोगों ने वी-बाजार के सामने जमकर हंगामा किया। मामला शुक्रवार देर रात तहसील उतरौला के नगर में स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के निकट का है। यहां बिक्री के लिए रखे डोर मेट पर खाने काबा की आकृति बनी हुई थी, जिस पर मुस्लिम लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।कुछ लड़कों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया और वी-बाजार पर जमकर पत्थर बरसाए। हंगामा…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। जिले में चौथे व पांचवे चरण में बहराइच व कैसरगंज लोकसभा में मतदान होना है। मतदान में लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर जिला प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में जनपद में 16 अप्रैल को पांच किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण कर जन-जन को मतदान के लिए जागरूक किया जायेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला में समाज के सभी वर्गों के स्त्री, पुरूष व युवाओं के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, सरकारी कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी, प्रबुद्धजन, मीडिया कर्मी, गैर सरकारी व…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण भूमि बैनामा कार्य शुरू हो गया है। बलरामपुर में मंगलवार को प्रधान सहित 11 कृषकों का भूमि बैनामा कराया गया। 350 किसानों का भूमि बैनामा कराया जाना है जिसमें से 11 किसानों का भूमि बैनामा हुआ है।कृषकों की बैनामा धनराज को खाते में भेज दिया गया।श्रावस्ती में चल रहे एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हेतु बलरामपुर की कुछ जमीन अधिग्रहण की जानी थी जिनकी शासन द्वारा परमिशन के बाद अधिग्रहण शुरू किया गया । ग्राम प्रधान बगही के साथ 10 किसानों का भूमि बैनामा कराया गया है । इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/clubfoot-is-a-congenital-disease-its-treatment-is-possible-on-time-cmo/ 350 कृषक की भूमि…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। क्रांतिकारी विचार मंच, बलरामपुर द्वारा अपने 24वें वार्षिक उत्सव में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2081 की पूर्व संध्या पर श्री अवध पैलेस, टेढ़ी बाजार में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मुकदमे में विजयी पक्षकार रहे बाबू राजेन्द्र सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू उपस्थिति रहे। क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अग्रवाल महासभा द्वारा संचालित “महाराजा अग्रसेन रसोई” समिति के प्रतिनिधि विनोद बंसल, निर्मल कुमार अग्रवाल , “दीप नेत्रालय” के डॉ कुलदीप…
सद्भावना आवाज़ करियर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 पंजीकरण विंडो आज, 9 अप्रैल को उम्मीदवारों के लिए फिर से खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, neet.ntaonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अब आवेदन विंडो 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। आपको बता दें की एजेंसी ने केवल दो दिनों के लिए नीट यूजी आवेदन विंडो 2024 को फिर से खोलने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए 10 अप्रैल को रात 10:50 बजे तक आवेदन कर पाएंगे।आधिकारिक नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। वर्ष 1916 में देश के तत्कालीन हैदराबाद राज्य के परभणी जिले के कडोली (वर्तमान में महाराष्ट्र के हिंगोली जिले का हिस्सा) में 11 अक्तूबर को बेहद सामान्य मराठी भाषी परिवार में चंडिकादास अमृतराव देशमुख (जो बाद में नानाजी देशमुख के नाम से जाने गये) का जन्म हुआ था। वे ऐसे विलक्षण राजनेता व समाजसेवी के रूप में याद किये जाते हैं, जिन्होंने क्षेत्रों, प्रांतों व भाषाओं की सीमाएं पार कर राष्ट्रव्यापी जनश्रद्धा पायी। उनका जन्म भले ही महाराष्ट्र में हुआ था, उनकी राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों के केंद्र में उत्तर प्रदेश (गोंडा व बलरामपुर), मध्य…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। जिले के नानपारा रेंज में स्थित एक ग्राम में तेंदुए की आमद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। रेंज के मटेरा इलाके में स्थित एक बाग में लोगों ने तेंदुआ को टहलते हुए देखा। ग्रामीणों ने तेंदुआ का वीडियो बनाकर वायरल कर सूचना वन विभाग को दी है। वन विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही है ।नानपारा रेंज में स्थित भगवानपुर परसपुर ग्राम में एक ग्रामीण के खेत में तेंदुए को टहलते देख पास से गुजर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एक युवक ने तेंदुए का वीडियो बनाकर लोगों को बाग की…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच के खैरीघाट इलाके में स्थित एक ग्राम में आज सुबह अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस में स्थित दो अन्य मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के चलते तीनो मकानों में रखी लाखों रूपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया । अग्निकांड की सूचना पर राजस्व कर्मियों ने ग्राम में पहुंच हुए नुकसान का…