गरीब परिवारों को स्वच्छता और सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में शौचालय निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत उन परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा, जो पहले इस योजना से छूट गए थे। इसी कड़ी में 19 नवंबर, विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर शौचालय उपयोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिले में 1911 नए लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है, जिन्हें शौचालय निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। पहली किस्त जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने की…
Author: सद्भावना आवाज़
जिले के मथुरा बाजार स्थित खाखा दाई शिव मंदिर से 5 नवंबर को तीन अष्टधातु मूर्तियों की चोरी हो गई थी। चोरी गई मूर्तियों में माता सीता, भगवान राम और भगवान लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियां शामिल हैं। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं और मूर्तियां बरामद नहीं हो सकी हैं, जिससे स्थानीय लोग नाराज हैं और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।चोरी की सूचना मिलने के बाद मथुरा बाजार थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होते देख, 6 नवंबर को स्थानीय लोगों…
सुदर्शन जोत गांव में मंगलवार रात हुई हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सीतापुर के रहने वाले हैं। एक आरोपी अभी फरार है।पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह 15 जिलों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मंगलवार रात बदमाशों ने 70 वर्षीय महिला सरोज सिंह के घर में घुसकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और घर से करीब 7 लाख रुपये के जेवरात, 3 लाख रुपये नगद और एक रिवॉल्वर चुरा…
उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने एम.एल.के. (पीजी) कॉलेज, बलरामपुर में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” रैली का शुभारंभ किया। यह रैली नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों और संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एम.एम.पी. इंटर कॉलेज, एम.एल.के. (पीजी) कॉलेज, सी.एम.एस. इंटर कॉलेज, डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, मॉडर्न स्कूल, आदर्श बाल विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ एनसीसी, एनएनएस, स्काउट्स, युवक मंडल, खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र, प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहू भी शामिल हुए।…
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल की गई है। इस महीने चार नए अस्पतालों का संचालन शुरू होने जा रहा है, जिसमें दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) शामिल हैं। इन अस्पतालों के चालू होने से क्षेत्र के लाखों लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उनके अपने गांवों के पास ही मिलेंगी।रेहरा बाजार में प्रधानमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम के तहत करीब 3.74 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 42 ग्राम सभाओं की लगभग 2.45 लाख आबादी को अब इलाज के…
लखनऊ के गोसाईगंज स्थित सरई गोदौली ग्राम में सूर्य कुंड मंदिर परिसर में तीन दिवसीय कार्तिक मेले का भव्य आयोजन हुआ। मेले के प्रथम दिवस पर स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में स्तन कैंसर और गर्भाशय संबंधी समस्याओं को समय पर पहचानकर निदान की दिशा में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ के जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने फीता काटकर किया। संस्था की संस्थापिका नीलू त्रिवेदी, संरक्षिका रचना चतुर्वेदी और प्रेम हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रीति सिंह ने जिला अधिकारी को सॉल्व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।…
झांसी के रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नीकू वार्ड में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 10 नवजात बच्चों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 54 नवजात बच्चों को सकुशल सुरक्षित निकाला गया, और सभी को पीकू वार्ड में शिफ्ट किया गया,…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह काशी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद, उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर में पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री की यह यात्रा धार्मिक दृष्टिकोण से खास रही, जिसमें उन्होंने काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन किए और यहां की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अवसर प्राप्त किया। सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम भी पहुंचे, जहां उन्होंने सतुआ बाबा की…
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रतियोगी छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तिथि को बदलते हुए नई तिथि 22 दिसंबर घोषित की है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतियोगी छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई पहल के बाद लिया गया है। प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, अब यह परीक्षा एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी। पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो दिनों में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक ही दिन में…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को “कृषि भारत 2024” का उद्घाटन किया। यह चार दिवसीय महोत्सव लखनऊ के वृंदावन योजना मैदान में आयोजित हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि बेहतर तकनीक और डिजिटल एग्रीकल्चर के इस्तेमाल से कृषि को आधुनिक बनाया जा सकता है और किसानों की आय में बड़ा इजाफा किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रदर्शक, 1 लाख से ज्यादा किसान और 10 देशों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने नीदरलैंड्स के उप कृषि मंत्री जैन कीस गोएट और राजदूत मारिसा गेरार्ड्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान…