भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “जनजातीय गौरव दिवस” पर अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव का शुभारंभ किया। यह आयोजन 15 से 20 नवंबर तक गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में हो रहा है। इसमें भारत के 22 राज्यों और स्लोवाकिया व वियतनाम के कलाकार अपनी संस्कृति और परंपरा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में सीएम योगी ने जनजातीय समाज की मातृभूमि के प्रति निष्ठा, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने समाज और देश के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।…
Author: सद्भावना आवाज़
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें बदमाशों द्वारा एक घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है साथ ही घर में रह रही 70 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मामला महाराजगंज तराई के निबोरिया गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंज़ाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीढ़ी के सहारे घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। साथ ही बदमाशों द्वारा लाखों के जेवरात, नकदी व रिवाल्वर भी लूटा कर लें गये।वही देर रात हुई घटना की…
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ईएनटी विभाग के रेजिडेंट डॉ. रमेश कुमार द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने के प्रकरण को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। डिप्टी सीएम ने मरीज की मौत और प्राइवेट प्रैक्टिस प्रकरण की जांच के आदेश दिये हैं। केजीएमयू ईएनटी विभाग के डॉ. रमेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने प्राईवेट प्रैक्टिस एवं इलाज के दौरान खदरा स्थित केडी अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुन्दरकी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हाजी रिजवान के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन को जोड़ने और सकारात्मक राजनीति का प्रतीक बताया। अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर पीडीए से नफरत करने का आरोप लगाया और भाजपा की नकारात्मक राजनीति को जनता के हितों के खिलाफ बताया। कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल अखिलेश यादव ने भाजपा पर किसानों, नौजवानों, और वंचितों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा…
अक्षय नवमी के पवित्र अवसर पर बलरामपुर में 112वीं सप्तकोसी परिक्रमा का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस परिक्रमा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। बलरामपुर के राज परिवार द्वारा स्थापित इस परंपरा का निर्वाह करते हुए, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, मां बिजलेश्वरी, राधाकृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की पूजा की। राज परिवार की शिव भक्ति और सप्तकोसी परिक्रमा का इतिहास बलरामपुर का राज परिवार लंबे समय से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करता आ रहा है। राज परिवार ने 109 साल…
मंगलवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिले के विकास खंड बलरामपुर के ग्राम कलवारी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम और जागरूकता फैलाना है, जिसके तहत ग्रामीणों को रोगों से बचाव के उपायों से अवगत कराया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने गांव में मौजूद ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने और बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि समय पर…
भारत निर्वाचन आयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बलरामपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता पंजीकरण का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी पीजी कॉलेज सभागार में दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत की बहुसांस्कृतिक, बहुभाषी और विविध धार्मिक एवं जातीय पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान एक ऐसा माध्यम है जिससे सरकार में इस विविधता का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों और रोवर्स-रेंजर्स से आग्रह…
नगर में धनतेरस और दिवाली के अवसर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर 29 से 31 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य धनतेरस के दिन बाजार में आने वाले भारी जनसमूह को सुगम यातायात प्रदान करना है। ट्रैफिक पुलिस ने बड़े वाहनों को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी है और पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।धनतेरस पर नगर में बड़ी संख्या में लोग बाजारों…
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। जिले में इस दिन को “अखंडता दिवस” के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कई पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और उनके योगदान के बारे में बताया। अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरदार पटेल न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एकता…
आर पी एल योजना कौशल विकास के तहत शिव एजुकेशन सोसाइटी ने विभिन्न ट्रेडों, जैसे टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर, कस्टमर केयर एक्सीक्यूटिव और जूट से बनी कलाकृतियों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पुरुष और महिलाएं अब अपने भविष्य की ओर नई उम्मीद के साथ बढ़ रहे हैं। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों की रुचि सोसाइटी की संचालिका निदा जावेद ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बहुत रुचि दिखाई और उन्होंने मन लगाकर सभी कौशल सीखे। सेंटर मैनेजर फिजा जावेद ने कहा कि यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण उनके…