मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। तुलसीपुर में बलरामपुर चौराहा से देवीपाटन मंदिर तक एक ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 171 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही, पिपरहवा चौराहा से नंदमहरा तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए 41 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिली है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बताया कि देवीपाटन शक्तिपीठ के कारण यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिससे बलरामपुर चौराहा से देवीपाटन मंदिर तक का…
Author: सद्भावना आवाज़
शनिवार को डीएम पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने नगर पंचायत पचपेड़वा के जूड़ेकुईया क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में पुलिस चौकी, दिव्यांगजन आवासीय विद्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालय, सीडीपीओ कार्यालय और निराश्रित गोवंश स्थल समेत अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है।डीएम और एसपी ने भूमि निरीक्षण के दौरान नक्शा और अभिलेखों का अवलोकन किया, साथ ही विकास परियोजनाओं के लिए पहुंच मार्ग और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों…
जिले में परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में 25 और 26 अक्टूबर 2024 को जनपद स्तरीय सेवा प्रदाताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण उम्मीद परामर्श केंद्र के अंतर्गत मोबियस फाउंडेशन और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से संपन्न हुआ। इस केंद्र का उद्देश्य प्रसूताओं, नव विवाहित दंपतियों, किशोर-किशोरियों और महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराना है।शिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। सीएमओ ने बताया कि उम्मीद परामर्श केंद्र के माध्यम से महिलाओं…
माह के चौथे शनिवार पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थाना गैसड़ी में आमजन की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जनता की भूमि विवाद और लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। गलत रिपोर्टिंग पर सख्त डीएम डीएम ने भूमि विवाद और अन्य कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों की जांच करते समय गलत रिपोर्टिंग को किसी भी…
सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम रूमी और समन्वयक सीमा बंका ने भगवान राम को माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने भारतीय संस्कृति और त्योहारों को जीवित रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “ऐसे कार्यक्रम हमारे त्योहारों और परंपराओं को जीवित रखने के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम दरबार की झांकी रही, जिसमें छात्रों ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी…
गुप्तकाशी विभूतिनाथ मंदिर, जनपद श्रावस्ती का एक पौराणिक और धार्मिक स्थल है, जहां दूर-दूर से भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए, सदस्य विधान परिषद डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय त्रिपाठी, और पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत श्रावस्ती के अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने संयुक्त रूप से पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि दद्दन मिश्रा ने बताया कि इन योजनाओं के पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में…
एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में शनिवार को NET JRF (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट – जूनियर रिसर्च फेलोशिप) उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव बीके सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने की। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने अपने स्वागत भाषण में NET JRF उत्तीर्ण छात्रों के कठिन परिश्रम और समर्पण की…
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी त्योहारों, विशेषकर दीपावली, गोवर्धन पूजा, और भाई दूज के अवसर पर निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा और सेवा के लिए विशेष अभियान चलाए जाएँ। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, पशुधन अनुभाग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए यह कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने इस अभियान को ‘गावो विश्वस्य मातर’ की भावना को साकार करने का माध्यम बताते हुए सभी अधिकारियों को इसे पूरे सम्मान और उत्साह के साथ संपन्न कराने की अपील की है।त्योहारों के अवसर पर राजमार्गों पर बढ़ते यातायात के मद्देनज़र, सड़क दुर्घटनाओं…
प्राथमिक विद्यालय कोनारी बंगला खंड शिक्षा क्षेत्र कैसरगंज का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद आईएएस ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बच्चों की कम उपस्थिति एवं लर्निंग व्यवस्था ठीक न होने की वजह से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद ने अध्यापकों को सख्त लहजे के साथ ही साथ तय समय के अनुसार बच्चों की लर्निंग व्यवस्था को सुचार रूप से सुधारने हेतु दिशा निर्देश दिए एवं बच्चों की कम उपस्थिति पर भी गहरी नाराजगी जताई। अध्यापकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई बच्चों की उपस्थित जल्द से जल्द बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं साफ सफाई हेतु खंड विकास अधिकारी कैसरगंज…
महसी के महाराजगंज हत्याकांड मामले में भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह द्वारा भाजयुमो नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव सहित आठ लोगों पर दर्ज कराए गए मुकदमें के बाद से प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि, भाजपा के विधायक ही भाजपाइयों पर साजिश करने की एफआईआर करा रहे हैं और दंगाई छुपे कैमरे के सामने सच उगल रहे हैं।वहीं अखिलेश यादव के आरोपों पर विधायक सुरेश्वर सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि, पूर्व सीएम अखिलेश यादव उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा पर दंगा…