अधिवक्ताओं ने मेरठ बार संघ के आवाह्न पर 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि 3 वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। मूलभूत सुविधाओं के चलते अधिवक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर समस्या निदान कराने की मांग की है।मंगलवार को सैकड़ों अधिवक्ता मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं अधिवक्ताओं का कहना है की उनकी मूलभूत सुविधाओं की कमी को सरकार पूरा नहीं कर रही है। जिसको लेकर…
Author: सद्भावना आवाज़
एमएलके पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में प्राचार्य प्रो. जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार और विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में एक विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख विषयों में आंतरिक मूल्यांकन, सत्रीय कार्य, डिजिटलाइजेशन, स्पोकन इंग्लिश, पुस्तकालय की व्यवस्था, सिलेबस, उपस्थिति और अनुशासन शामिल रहे।विभागाध्यक्ष डॉ. शुक्ल ने क्रेडिट सिस्टम और डिजिटलाइजेशन को नई शिक्षा नीति का अनिवार्य अंग बताया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। अध्ययन की आवश्यकता पर दिया जोर उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के माध्यम से अंग्रेजी साहित्य…
वाराणसी के प्रतिष्ठित “डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम” का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए स्टेडियम का पुराना नाम बहाल करने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी और विचारक बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाना काशी की गौरवशाली विरासत और नैतिक मूल्यों का अपमान है। ऐतिहासिक स्थलों के नाम बदल रही जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा, “बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाना न केवल काशीवासियों की भावनाओं…
जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को अभियोजन कार्यों और शांति व्यवस्था की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी अभियोजन अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए।उन्होंने विशेष रूप से महिला और बाल अपराधों, साथ ही जघन्य आपराधिक मामलों में लोअर कोर्ट और सेशन कोर्ट में समयबद्ध और सशक्त पैरवी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके। डीएम ने कहा कि मामलों में गवाहियों को मुकदमे की निर्धारित तिथियों पर ही पूरा कराया जाए, ताकि…
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नहरों की सिल्ट सफाई के मामले में सिंचाई और सरयू विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई।बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान बार-बार बता रहे हैं कि नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पहले से ही कई नहरें कटी हुई हैं, जिन्हें तुरंत ठीक करने की जरूरत है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों की स्थिति की नियमित निगरानी करें, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सिल्ट सफाई में लापरवाही बरतने…
एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडे के निर्देशन और डॉ. राम रहीस की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर 2024 को एक विशिष्ट आशु कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “याद” रखा गया, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कबीर और अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. बी.एल. गुप्ता ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में बी.एड द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा वर्मा ने अपनी उत्कृष्ट कविता के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहित्यिक रुचि को किया प्रोत्साहित बी.ए.…
करवा चौथ का पर्व जहां सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत और पूजा करती हैं, वहीं रेहुआ मंसूर गांव की रोली मिश्रा के लिए यह दिन दर्द और पीड़ा लेकर आया है। बीते 13 अक्टूबर को महराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा में समुदाय विशेष की फायरिंग में रोली के पति राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। करवा चौथ के एक सप्ताह पहले ही विधवा हो चुकी रोली का हाल अब बेहद खराब है, और वह अपनी किस्मत को कोसते हुए बेसुध पड़ी रहती है। पहला…
शिवपुरा ब्लॉक के ग्राम बरदौलिया में पन्ना लाल सरावगी लायन्स नेत्र चिकित्सालय, बलरामपुर द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी और पप्पू यादव के सहयोग से हुआ।शिविर में कुल 160 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से कई को दवाएं भी वितरित की गईं। परीक्षण के दौरान 20 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिनमें से 14 मरीजों का सफल ऑपरेशन नेत्र सर्जन डॉ. अरुण कुमार द्वारा पन्ना लाल सरावगी लायन्स नेत्र चिकित्सालय पर किया गया। 20 अक्टूबर 2024 को शिविर का…
जिले के बड़का गांव निवासी संजय तिवारी ने UPSC की परीक्षा में आल इंडिया 68वीं रैंक हासिल कर राजभाषा अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले संजय तिवारी की इस उपलब्धि पर उनके गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षा से लेकर सरकारी नौकरी तक सफलता की कहानी संजय तिवारी के पिता बजरंग बहादुर तिवारी पेशे से वकील हैं। उन्होंने बताया कि संजय बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली थे। हाईस्कूल से लेकर मास्टर डिग्री तक हर परीक्षा में उन्होंने टॉप किया। संजय ने शकुंतला देवी विश्वविद्यालय से पीएचडी…
डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशानुरूप रामनगरी के दीपोत्सव का एतिहासिक बनाने के लिए दो दर्जन से अधिक कर्मियों के साथ राम की पैड़़ी के घाटों पर मार्किंग का कार्य शुरू किया। बुधवार को कुलपति के दिशा-निर्देश में विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव मोहम्मद सहील ने दूसरी बार मार्किंग की कमान सम्भाली हैं। उन्होंने माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 रंजन सिंह व कर्मियों के साथ दीपोत्सव के दिन 25 लाख दीए प्रज्ज्वलित किए जाने को लेकर 28 लाख दीए सजाने के लिए घाटों पर मार्किंग का कार्य कराया। उप कुलसचिव सहील ने बताया कि…