श्रीश्री108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति द्वारा नगर के रामलीला मैदान में चल रहे मंचन के छठवें दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा सूर्पनखा की नाक कटना व सीता हरण का मंचन किया। रामलीला मंचन में दिखाया गया कि सूर्पनखा चित्रकूट में पहुंचती है, जहां वह राम लक्ष्मण का मनमोहक रूप देखकर उनकी ओर आकर्षित हो जाती है और श्री राम से शादी करने की इच्छा जताती है तो श्रीराम मना कर देते है तो वह उनके छोटे भाई लक्ष्मण को शादी के लिए कहती है। जब लक्ष्मण भी मनाकर देते हैं तो सूर्पनखा राक्षसी रूप दिखाकर उन्हें डराती है, लेकिन डरने की…
Author: सद्भावना आवाज़
एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर में बुधवार को शैक्षणिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इस महत्त्वपूर्ण परियोजना की आधारशिला रखी। महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में महाविद्यालय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक संस्था है, जो सद्भावना, मानवता और नैतिक मूल्यों पर आधारित है।उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ छात्रों के अंदर विश्व बंधुत्व और मानवता का भाव होना चाहिए, जो भारत की प्राचीन शिक्षा…
20 वर्षों से मनकापुर बाजार तिराहा में श्री मां वैष्णो मंडल नवयुवक समिति के तत्वाधान में मनमोहक आकर्षक मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना नवरात्र में की जाती है। पंडाल की भव्यता एवं मां दुर्गा प्रतिमा की मनमोहक प्रतिमा बरबस ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। पंडाल में प्रतिमा को नवरात्र में स्थापित करने वाले श्री मां वैष्णो मंडल नवयुवक समिति मनकापुर पदाधिकारी नौ दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना करके दशहरे के दिन विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं ।समिति अध्यक्ष आशु सिंह एवं संगठन मंत्री ललित सिंह खिरिया एवं उनकी टीम ओम प्रवेश राय ,अमित…
अयोध्या के शिवनगर कॉलोनी निवासी अंशू मिश्रा की बड़ी बेटी, अंशिका मिश्रा, ने हाल ही में बिहार के फारबिसगंज में आयोजित पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, उनकी छोटी बहन अनविका मिश्रा ने लखनऊ में आयोजित सीबीएसई जोनल एक्टिंग प्रतियोगिता में 500 मीटर प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल कर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के बच्चों को पछाड़ते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। अब अनविका जल्द ही कर्नाटक जाने की तैयारी कर रही हैं। युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत मिश्रा बहनों की इस उपलब्धि ने उन्हें प्रदेशभर…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा। जिला मुख्यालय गोण्डा से लगभग 35 किलोमीटर और अयोध्या से 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माँ बाराही देवी का मंदिर, श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आस्था का स्थान है। इसे श्री आदि शक्तिपीठ माँ वाराही देवी (उत्तरी भवानी) के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है, जहाँ नवरात्रि के दौरान लाखों भक्त आते हैं। माँ बाराही देवी के मंदिर का इतिहास वाराह पुराण से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने वाराह अवतार लेकर शक्ति की उपासना की, जिसके परिणामस्वरूप माँ बाराही का प्रकट होना हुआ। माँ ने…
सद्भावना आवाज़ गोरखपुर। सहजनवां तहसील रोड स्थित सेरेमनी मैरेज हॉल में 29 सितंबर को मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज के लोगों के बीच एकता और समरसता को बढ़ावा देने के लिए भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रभारी और प्रत्याशी दिलीप मौर्य कर रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, और बड़ी संख्या में लोगों के उपस्थित होने की संभावना जताई जा रही है। सहजनवां के उप जिलाधिकारी दीपक गुप्ता ने इस आयोजन के लिए…
सद्भावना आवाज़ गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 55वीं तथा महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में गहरा श्रद्धा व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संतों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन महान आत्माओं ने भारतीयता के मूल्यों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ जी ने 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की थी, जो शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई। उन्होंने कहा, “महंत का यह कार्य केवल धनार्जन…
सद्भावना आवाज़ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेता माफिया और गुंडों से जुड़े हुए थे, और उनके शासन में उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बना रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सपा के नेताओं का संबंध संगठित अपराध से था, जिससे जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।योगी ने कहा कि हर जिले में बड़ा माफिया सपा से जुड़ा था, और उनके पदाधिकारी या शागिर्द माफियाओं के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सपा के…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड घंटाघर में आयोजित वृहद रोजगार मेले के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सपा बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है और हाल ही में पकड़े गए दरिंदों के संबंध समाजवादी पार्टी से हैं। सीएम ने इस बात को लेकर सपा के नेताओं की कड़ी आलोचना की, जो धर्माचार्यों को माफिया कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेताओं में औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है। सीएम योगी ने कहा, “कांग्रेस और सपा भस्मासुर हैं, जब भी जनता…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय का दौरा किया और वहां छात्रों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के साथ क्वालिटी समय बिताना और उनकी मेहनत और इनोवेटिव सोच की सराहना करना था। सीएम योगी ने सबसे पहले विद्यालय में आयोजित इनोवेटिव मॉडल्स की प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें छात्रों ने स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, ऑब्सटिकल अवॉइडिंग रोबोट, कंप्यूटर मॉडल, कैलीग्राफी, और आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे विभिन्न परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। इन सभी मॉडलों को देखकर सीएम…