दो दिवसीय प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता बाबा बाजार का पूर्व सासंद लल्लू सिंह ने दीप प्रज्जवलन तथा ध्वजारोहण कर उद्घाटन किया। श्री राम सेवक इण्टर कालेज बाबा बाजार में आयोजित प्रतियोगिता के समारोह स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मार्ल्यापर्ण कर पूर्व सांसद का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी की 25, वालीबॉल की 18 तथा रस्साकसी की 16 टीमें भाग ले रहीं है। लोकसभा के सभी ब्लाकों में अयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता तथा उपविजेता का लोकसभा स्तर पर फाइनल खेला जाएगा। सरकार ने कई योजनाओं को…
Author: सद्भावना आवाज़
जिले के प्रतिष्ठित डीएवी इंटर कॉलेज में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों की गूंज सुनाई दी है। कॉलेज के शिक्षक और आर्य वीर दल के प्रदेश प्रचार मंत्री अशोक तिवारी ने कॉलेज के प्रबंधक संजय तिवारी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, जालसाजी और कूट रचना के गंभीर आरोप लगाए हैं। अशोक तिवारी, जो डीएवी इंटर कॉलेज में लंबे समय से शिक्षण कार्य कर रहे हैं, ने 16 अक्टूबर 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह आरोप लगाए।अशोक तिवारी ने आरोप लगाया कि वह 12 अगस्त 2024 से चिकित्सा अवकाश पर थे, क्योंकि वह अपने मरणासन्न दिव्यांग पुत्र की…
एमएलके पीजी कॉलेज में बुधवार को पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय की अध्यक्षता में और प्रो. रेखा विश्वकर्मा के संयोजन में किया गया।प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। रंग भरो और स्केच विधा। निर्णायक मंडल में प्रो. वीणा सिंह, डॉ. विनीत कुमार, सीमा पाण्डेय और प्रतीची सिंह शामिल थे। तृप्ति पाठक ने हासिल किया तीसरा स्थान रंग भरो वर्ग में बीए 5वें सेमेस्टर के ऋषि कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शगुन पाठक द्वितीय…
एक बायो सीएनजी प्लांट में देर रात एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसने आस-पास के इलाके में दहशत और पर्यावरणीय खतरे को बढ़ा दिया। घटना रात करीब 2:00 बजे की है, जब प्लांट में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट के परिणामस्वरूप प्लांट में रखे सीएनजी गैस से भरे एक चैम्बर में दरार आ गई, जिससे आसपास के इलाके में गैस का रिसाव होने लगा। हालांकि, रात के समय विस्फोट होने के कारण कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने संभावित खतरों की ओर इशारा किया है। स्थानीय लोगों और विद्यालय पर खतरा विस्फोट स्थल के पास ही एक प्रतिष्ठित…
जनपद में विकास भवन में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने की। इस दौरान किसानों से कृषि एवं कृषि संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं। डीएम ने अधिकारियों को किसानों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और बेहतर सुझावों के क्रियान्वयन का निर्देश दिया।किसान दिवस में जिले के सभी विकास खंडों से आए कृषक बंधुओं ने हिस्सा लिया। डीएम पवन अग्रवाल ने किसानों से उनके कृषि से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और उनसे मिले सुझावों को सुना। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर जल्द…
नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनार में मंगलवार को एक युवक और उसकी वृद्ध मां का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिला। मृतकों की पहचान मन्नू (युवक) और उसकी मां लख राजी के रूप में हुई है। मन्नू अपनी ससुराल में रह रहा था और उसकी मां तीन दिन पहले ही यहां आई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घर में झगड़े की आवाजें आ रही थीं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किससे विवाद हो रहा था। पुलिस को दोनों के शवों पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं, जिससे…
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों के क्रम में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने तहसील तुलसीपुर के ग्राम बड़गो में प्लीज पार्क की स्थापना के लिए चिन्हित 15 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र के विकास और उद्यमियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने प्लीज पार्क की स्थापना के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वहां के बेहतर संपर्क मार्ग…
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल सरकारी कार्यालयों में बेहतर कार्यप्रणाली और जनमानस के कार्यों को सुगमता से बिना किसी मध्यस्थ के संपन्न करने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने तहसील तुलसीपुर का निरीक्षण किया और वहां के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।डीएम पवन अग्रवाल ने तहसील तुलसीपुर के ई-डिस्ट्रिक्ट कक्ष, खतौनी कक्ष, भूलेख कक्ष और राजस्व अभिलेखागार संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पत्रावलियों और अभिलेखों का गहन जांच करते हुए निर्देश दिया कि इन्हें नियमित रूप से अपडेट और सुव्यवस्थित रखा जाए। डीएम ने कार्यालयों में कार्यप्रणाली…
सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सोमवार को सक्रिय सदस्यता जिला कार्यशाला का आयोजन तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें। बलरामपुर जिला सदस्यता अभियान में लक्ष्य के समीप है। भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी जिले को नंबर वन बनाने के लिए पूरी ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ लग जाए। लक्ष्य पूरा करना सभी का कर्तव्य कार्यक्रम के…
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम “युवा उत्सव” का समापन समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और इस…