Author: सद्‌भावना आवाज़

महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए योगी सरकार अनेक अभिनव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पूरे मेला क्षेत्र को डेकोरेटिव लाइट्स से सजाया जा रहा है। 8 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. की ओर से पूरे मेला क्षेत्र में 485 डिजाइनर स्ट्रीट लाइट पोल का जाल बिछाया जा रहा है। संगम जाने वाली हर प्रमुख सड़क पर यह अलौकिक पोल और लाइट श्रद्धालुओं का स्वागत करती नजर आएगी। योगी सरकार का यह प्रयास न केवल श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव देगा, बल्कि भारतीयसंस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करेगा। प्रमुख…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने कई धार्मिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के हेलीपैड पर दोपहर 2:15 बजे उतरा, जहां उनका स्वागत महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और हनुमानगढ़ी के संतों से मुलाकात की। फिर वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां रामलला के दर्शन किए और मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। नवनिर्मित राजगोपुरम का अनावरण मुख्यमंत्री ने सुग्रीव किला में आयोजित राजगोपुरम…

Read More

जिले के भुजेहरा गांव में मंगलवार मध्यरात्रि एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। तेंदुआ एक परिवार की 19 दिन की दुधमुंही बच्ची को मां के पास से उठा ले गया। घर के पास खून के निशान तो मिले, लेकिन बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वन विभाग और पुलिस की टीम इलाके में तेंदुए और बच्ची की तलाश में जुटी है। वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया है और ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों…

Read More

बलरामपुर विकासखंड पचपेड़वा स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज इमलिया कोडर में बुधवार को संस्कार भारती उत्तर प्रदेश और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा खोज और संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मंगल प्रसाद, संस्कार भारती के प्रदेश कार्यालय प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह और कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक रघुनंदन तिवारी मुख्य अतिथि रहे।कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने थारू जनजातीय नृत्य, बैठठक गीत नृत्य, सामूहिक नृत्य और एकल नृत्य प्रस्तुत किए। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज…

Read More

तुलसीपुर के ग्राम पंचायत गुलरिहा सेमरा में सरकार द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण तो करवा दिया गया, लेकिन इसके संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण के बाद से ही शौचालय पर ताला लटक रहा है, जिससे ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। गंदगी और खराब हैंडपंप से हालात और बदतर शौचालय परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है, और वहां लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय बंद होने से गांव…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्तावित कुकरैल नाइट सफारी और जू का प्रस्तुतिकरण देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि नाइट सफारी और जू का निर्माण कार्य हर हाल में जून 2026 तक पूरा कर लिया जाए। यह परियोजना लगभग 900 एकड़ से अधिक में फैली होगी, जो देश की पहली और विश्व की पांचवीं नाइट सफारी होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना का 72% हिस्सा ग्रीनरी में विकसित किया जाएगा और सौर ऊर्जा प्रकल्पों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। यह परियोजना प्रकृति प्रेमियों और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की…

Read More

बलरामपुर एसपी के निर्देश पर जिले की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बैंकों, डाकघरों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा का निरीक्षण किया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शैलेश कु सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, एसबीआई सहित अन्य बैंकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने बैंक कर्मियों और खाताधारकों को सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया।थाना देहात प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, धुसाह की सुरक्षा का जायजा लिया। वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली। वित्तीय…

Read More

बलरामपुर गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के लैबुड़वा भोजपुर गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे 70 वर्षीय वृद्ध जुमाई पुत्र वकील पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जुमाई शौच के लिए बांध की ओर गए थे। लौटते समय तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मारा। जुमाई ने चिल्लाकर और मिट्टी फेंककर खुद को बचाया। शोर सुनकर तेंदुआ अंधेरे में भाग गया।ग्रामीणों ने की मदद, इलाज के बाद वृद्ध घर लौटे,घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल जुमाई को गैसड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना से सहमे ग्रामीणों ने…

Read More

बलरामपुर थाना देहात पुलिस ने नेवादा गांव के पास छह नवंबर को हुई ई-रिक्शा लूटकांड का खुलासा कर लिया है। घटना में चालक शाहिद अली के साथ मारपीट कर ई-रिक्शा छीना गया था। अभियुक्त ने अगोछे से गला दबाकर धमकी दी थी कि शोर मचाने पर जान से मार देंगे। पुलिस ने घटना की जांच के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। चेहरे के आधार पर पहचान के बाद अभियुक्त का नाम राहुल यादव पुत्र मालिक राम यादव, निवासी जोगियाकलों थाना ललिया के रूप में सामने आया। इस पहचान के लिए पुलिस को 15 दिन का समय…

Read More

बलरामपुर के सदर विकासखंड में 123 कमर्शियल वाहनों के स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने आरसी जारी की है। इन वाहनों के स्वामियों पर लगभग 1.89 लाख रुपये का बकाया टैक्स है, जिसे उन्होंने कई नोटिस के बावजूद जमा नहीं किया। विभाग द्वारा समय-समय पर इन वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन बकाया राशि जमा न होने पर विभाग ने यह कड़ा कदम उठाया। जनपद में परिवहन विभाग इस समय बकायादारी को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। विभाग के अधिकारी यातायात सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता फैला रहे हैं, और बकाया कर वसूलने के लिए कड़ी कार्रवाई…

Read More