सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में रविवार देर शाम अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक छात्र की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।गिलौला इलाके में लेंगड़ी गुलर के पास तेज रफ्तार कार ने दो छात्रों को रौंद दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर एक छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व० अटल बिहारी वाजपई किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। वह अपनी सादगी और वाक्कला से ही नहीं अपितु अपने निर्णयों को लेकर भी जनता की पहली पसंद थे। अटल जी ने सन् 1957 में बलरामपुर लोकसभा सीट से पहला चुनाव जीता था। उस वक्त उनको चुनाव लड़ने के लिए आमलोगों ने 40 हजार का चंदा दिया था, जबकि चुनाव में कुल खर्चा 40,650 रुपए का हुआ था। उस वक्त उनके दोस्त और बलरामपुर में जनसंघ के कोषाध्यक्ष रहे दुलीचंद जैन ने उस उधारी को अपने पास से चुकाया था। अटल जी…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों तथा नर्सिंग होम पर नकेल कसने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। इस क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा सानिया पाली क्लीनिक एवं जच्चा बच्चा केंद्र रानीपुर पेहर बाजार उतरौला के नाम से अवैध रूप से हॉस्पिटल का संचालन सुहेल खान द्वारा किया जा रहा था, जिसमे अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा असुरक्षित प्रसव कराया जाता है, मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जाता है। जिसे आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी…
सद्भावना आवाज़ करियर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार अब 05 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।नवीनतम अपडेट में कहा गया है, “CTET-जुलाई, 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05/04/2024 (रात 11:59 बजे से पहले) तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब CTET 2024 जुलाई सत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर 5 अप्रैल तक पंजीकरण कर…
सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र मां दुर्गा के नौ रूप नौ औषधियों में भी विराजमान हैं। मान्यता है कि इन औषधियों में मां वास करके भक्तों के रोगों का नाश कर उन्हें सुखमय जीवन प्रदान करती हैं। मां की आराधना के साथ इन औषधियों का इस्तेमाल लोगों को रोगमुक्त बनाता है।नवरात्र का वर्णन अथर्ववेद में है। इस वेद का उपवेद आयुर्वेद है। इसमें कई प्रकार की औषधियों का वर्णन है। इसमें दिव्य नौ ऐसी औषधियां हैं, जिनमें नवदुर्गा साक्षात वास करती हैं। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार इसका वर्णन मार्कंडेय महापुराण के ”दुर्गा कवच” और अग्निपुराण में भी हैं। अग्निपुराण…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। जिले में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है , मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने पुलिस की रिपोर्ट में बाद जिले के अलग अलग इलाकों के रहने वाले आठ दबंगों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। लोकसभा चुनाव में कोई अप्रिय घटना न हों, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी की ओर से सभी कदम उठाए जा रहे हैं। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/wife-beaten-to-death-with-sticks-married-3-years-ago/ आठ लोगों का शस्त्र लाइसेंस…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। लोकसभा श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र ने आज भाजपा कार्यालय बलरामपुर पर आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया।इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।साकेत मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा की जिन भ्रष्टाचारियों को केजरीवाल जेल भेजवाने की बात कहते थे आज उन्हीं के साथ गठबंधन करके भाजपा को हराने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल देश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत पहुंचे। शहर के रामा इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच पर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यापारियों ने सीएम योगी को बांसुरी भेंट की। समर्थकों ने फूल माला पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। सीएम योगी ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है, यहां परिश्रम और पुरुषार्थ से सोना उगाने वाले अन्नदाता है तो बांसुरी की मधुर धुन से कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्प भी। उन्होंने…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच के रानीपुर इलाके में स्थित नहर के पास एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं, अधेड़ की ईंट से वारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई हैं।रानी पुर थाना क्षेत्र के जिगनिया जसकरन पुर ग्राम का रहने वाला वकील अहमद नाम के व्यक्ति की कुट्टी बाजार में साइकिल रिपरिंग की दुकान है। रविवार की रात को वो दुकान बंद कर घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसे…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में 6 साल पुरानी 464 पेटी शराब जिला प्रशासन ने नष्ट कराया है। सभी पेटी अंग्रेजी शराब की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम की देखरेख में शराब को नष्ट किया गया। शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपए थी। सभी शराब साल 2017 की है। जो भगवतीगंज में एक ठेकेदार की दुकान पर रखी हुई थी। जिलाधिकारी को सूचना मिली थी कि इन शराबों को लोकसभा चुनाव में खपत की जानी थी।जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, “नष्ट कराई गई शराब के लोक सभा चुनाव में दुरूपयोग की पूरी संभावना थी। टीम…