सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की वालीबॉल और कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन खेल कार्यालय बलरामपुर द्वारा बृहस्पतिवार के दिन स्पोर्ट स्टेडियम बलरामपुर में किया गया।जिसमे जनपद के 8-8 टीमों ने प्रतिभाग किया ।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह बैस सम्मिलित हुए।सर्वप्रथम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर डीपी सिंह ने कहा कि खेल स्वस्थ्य जीवन जीने के साथ साथ अपना कैरियर बनाने का भी सुनहरा अवसर देता है। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-prof-prakash-mishra-decorated-with-shiksha-bhushan-award/ उपस्थित रहे दूसरी तरफ खिलाड़ी अच्छे खेल से अपना एंव अपने परिवार समाज और प्रदेश तथा देश का…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही सभी से शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी करार दिया। अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, “सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी कलेक्ट्रेट तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जनपद के सभी अर्ह नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावलियों में शामिल किये जाने और शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चौदहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाएं रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर जिले में शीत लहर अपनी चरम की ओर है सर्द हवाओं की गति और इसकी मार से गलन लगातार बढ़ता जा रही है। गुरुवार को बलरामपुर में सुबह से ही घने कोहरे की चादर दोपहर तक छाए रही। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है।जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है। गुरुवार को भी धना कोहरा छाया रहा जिसके कारण यातायात भी पूरी तरीके से प्रभावित हो रहा है। लगातार बिगड़ रहे मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच जिले के बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर घने कोहरे में डबल डेकर बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया है। बस में सवार सात यात्री घायल हुए हैं। दो महिला समेत तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।प्राइवेट बस हरियाणा से बिहार के मध्य संचालित होती है। गुरुवार सुबह सवारियों को लखमीपुर की ओर ले जा रही बस मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिम नगर चौकी के निकट पहुंची।…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। महारानी लाल कुंवर पीजी कॉलेज बलरामपुर के शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर प्रकाश मिश्र को शिक्षा -भूषण सम्मान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू (नेपाल),एस टी कॉलेज आफ एजुकेशन ,जहानाबाद (बिहार) संबद्ध मगध विश्वविद्यालय, बोधगया (बिहार) तथा ” हिमालिनी “डॉ कृष्ण चंद्र मिश्र पब्लिकेशन, काठमांडू नेपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में काठमांडू में प्रदान किया गया। शिक्षा भूषण सम्मान से अलंकृत कार्यक्रम संयोजक डॉ अमित कुमार ने बताया कि यह शिक्षा- भूषण सम्मान प्रोफेसर मिश्रा की सृजनात्मक एवं रचनात्मक की अभिव्यक्ति तथा शिक्षा , संस्कृति, साहित्य और अनुसंधान के क्षेत्र में निष्ठा एवं…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मसूद आलम खान पहुंचे। जहां पर उनका सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दरअसल आगामी 26 जनवरी से सभी विधानसभाओ में सपा पीडीए पखवाड़ा आयोजित करेगी। जिसको लेकर पार्टी के पदाधिकारी और प्रमुख नेताओं के साथ मिलकर मसूद आलम ने जन पंचायत कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।बताते चलें कि 26 जनवरी 2024 से लोकसभा श्रावस्ती के पांचों विधानसभाओं में पीडीए जन पंचायत का आयोजन होगा।जहां पर दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज और पीड़ित लोगों की बैठक की जाएगी। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/there-will-be-a-grand-parade-on-republic-day-110-policemen-will-be-honored/ लोकसभा चुनाव श्रावस्ती से…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती के भिनगा मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का भी आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर पुलिसकर्मियों और एसएसबी के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। वहीं एसपी घनश्याम चौरसिया ने पहुंचकर परेड रिहर्सल का बारीकी से निरीक्षण किया।साथ ही सभी को फुल जोश के साथ परेड करने के लिए उत्साहित किया।वहीं गणतंत्र दिवस पर 110 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित भी किए जाएंगे।बताते चलें कि 26 जनवरी को भिनगा पुलिस लाइन में होने वाली परेड के प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स अतुल कुमार चौबे द्वितीय कमांडर पुलिस उपाधीक्षक…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस को लेकर निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रदेश के डीजीपी ने भी निर्देश जारी किए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए। यदि कोई विद्वेष फैलाने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/cm-yogi-said-uttar-pradesh-is-becoming-the-center-point-of-indias-spiritual-and-cultural-heritage/ सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश डीजीपी विजय कुमार…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा जन्म से कटे होंठ एवं तालू वाले बच्चों का निःशुल्क उपचार हेतु ज़िला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया लखनऊ के सिप्स अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग द्वारा लगाये गये इस शिविर में इलाज व ऑपरेशन हेतु 118 बच्चों को चयनित किया गया, जिनमें से 72 बच्चों को संस्था के ही बस से लखनऊ रेफर भी कर दिया गया। जहां उनके रहने खाने की व्यवस्था निशुल्क की जायेगी ।शेष बच्चों को भी…