बलरामपुर । पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो किसानों से धान कम दाम पर खरीदकर उसे सरकारी मूल्य पर बेचकर धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी का नाम है जगदंबा प्रसाद, पुत्र स्वर्गीय शिवराम शुक्ला, निवासी संगमपुरवा केराडीह।यह कार्रवाई अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की शिकायत पर हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी किसानों से धान कम दाम पर खरीद कर उसे सरकारी दाम पर बेचकर अवैध लाभ कमाता रहा। आरोपी को भेजा जेल पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। कजरी तीज पर्व पर निकलने वाले जुलूस और भारी भीड़ को देखते हुए जिले की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी यातायात बलरामपुर ने बताया कि 26 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी और इनके लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। बहराइच की तरफ से आने वाले और उतरौला व गोण्डा जाने वाले सभी भारी वाहन वीर विनय, तुलसीपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन वहीं, बस्ती की तरफ से आने वाले और बहराइच व लखनऊ जाने वाले…
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे ललक गांव में 18 वर्षीय युवती ज्योति की हत्या को 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन पुलिस अब तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई हैं।शुक्रवार शाम करीब 4 बजे धान के खेत में युवती का शव बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपियों ने उसका गला घोंटकर हत्या की थी। सूत्रों के अनुसार हत्या से पहले ज्योति और आरोपियों के बीच…
बलरामपुर। जिले में गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। गणेश महोत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा। जहां पूजा पंडाल आयोजक सजावट में जुटे हुए हैं, वहीं मूर्ति कलाकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। कोलकाता के कारीगरों ने पांच हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं को तैयार किया है। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का होगा आगाज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज होगा। जिले भर में गणेश प्रतिमाओं को स्थापित…
बलरामपुर। खरझार नाले का पानी रविवार को गांवों में कम हुआ है। पानी तो राप्ती नदी में चला गया, लेकिन 22 गांवों में जलभराव, कीचड़ और गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्र के रामगढ़ मैटहवा, महुवारी, सोहेलवा, बसंतपुर और आसपास के गांवों में खेत से लेकर घरों तक शुक्रवार को पानी घुस गया था। कई जगहों पर हालात ऐसे रहे कि ग्रामीणों को नाव और ट्रैक्टर की मदद से निकलना पड़ा।शनिवार की रात तक पानी नदी की ओर बह गया, लेकिन गांवों में जलभराव और गंदगी ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्राम रामगढ़ मैटहवा…
बलरामपुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी में चोरी के शक में पीट-पीटकर पूर्व प्रधान के भाई की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बेलवा सुल्तान जोत निवासी डब्लू उर्फ शरीफ (40), पुत्र मुन्नन खान के रूप में हुई है। सोमवार सुबह 6.30 बजे परिजन को घटना की सूचना मिली। बताया गया कि शरीफ चोरी करते पकड़ा गया है, लेकिन सुबह 10 बजे उसकी लाश सड़क किनारे रस्सी से बंधी मिली। फोन पर सुनी आखिरी चीख– भइया मुझे मत मारो… मृतक के बड़े भाई और पूर्व प्रधान पप्पू खान ने बताया कि मनोज सिंह नामक व्यक्ति ने…
बलरामपुर। अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की। बैठक में बूथ स्तर की इकाइयों को मजबूत करते हुए संगठन को गति देने एवं आगामी अभियानों की रूपरेखा तय की गई।कमलेश मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए ताकि मतदाताओं के बीच सरकार की योजनाएं प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकें। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क तेज करने…
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसाइटीयों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। नोएडा सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कोको काउंटी, चेरी काउंटी(टेकज़ोन 4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट), काउंटी 107(सेक्टर-107 नोएडा), आईवी काउंटी(सेक्टर-75,नोएडा) में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। क्लियो काउंटी में मुख्य अतिथि आईएफएस (रिटायर्ड) राधा रंजन दाश, आईवी काउंटी में मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटायर्ड) कुलभूषण कपूर वही, काउंटी 107 में मुख्य अतिथि विंग कमांडर (रिटायर्ड) इश कुमार खन्ना रहे। वहीं, सिक्का काम्या ग्रीन्स (सेक्टर-10), सिक्का किमांत्रा ग्रीन्स (सेक्टर-79), सिक्का कार्मिक ग्रीन्स (सेक्टर-78), सिक्का कर्णम ग्रीन्स(सेक्टर-143बी), सिक्का क्राउन ऑफ नोएडा (सेक्टर-143ए) और…
“हजार 2 हजार लेकर मैनेज हो जाइए. नहीं तो आपके लिए अच्छा नहीं होगा. मैं 500 की यूरिया खाद बेचू या फिर 1000 की यह मेरी दुकान है यह मेरा काम है. सारे अधिकारी ऊपर से नीचे तक मैनेज करने पड़ते हैं. सभी को पैसा देता हूं तब जाकर क्षेत्र में दुकान चला रहा हूं.ये शब्द हैं साहू ट्रेडर्स के मालिक बूद्दू साहू के. जिसने पत्रकार के साथ अभद्रता की. साथ ही मैनेज होने का दबाव बनाया” पुरा मामला रायबरेली के टिकरा बाजार का हैं. जहाँ पर साहू ट्रेडर्स नाम की एक दुकान हैं. यहां पर किसानों के साथ खेल…
रायबरेली में किसान पूरी तरह से परेशान है. लेकिन कुछ दुकानदार अधिकारियों की सह पर किसानों को दुगना रेट पर यूरिया खाद बेच रहे हैं. एक ऐसा ही मामला टिकरा चौराहे से सामने आया है. जहां पर साहू ट्रेडर्स 500 रुपए की यूरिया खाद बेच रहा है.जब किसान सवाल करते हैं तो उसने दुकान मालिक और उसके गुर्गे गाली गलौज और मारपीट करते हैं. कौन दें रहा इस दुकानदार सह पूरा मामला टिकरा बाजार का है. जहां पर साहू ट्रेडर्स नाम की एक दुकान है. इस दुकान का मालिक बुद्दू साहू नाम का युवक है. जिसकी दुकान में 500 रुपए…