सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल (संवाददाता) गोण्डा। देश में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई का असर घरेलू उपयोगी रोजमर्रा की सभी वस्तुओं, कपड़े, पढ़ाई-लिखाई, दवाई सहित सब्जियों की फुटकर दुकानों पर देखने को मिल रहा है। जिससे आमजनता को गृहस्थी का खर्च उठाना काफी मुश्किल हो रहा है और उन पर मंहगाई का भारी बोझ पड़ रहा है। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में इन दिनों हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। फुटकर दुकानों पर टमाटर 150-180 रूपये प्रति किलो तो हरी मिर्च 120-130 रूपये, अदरक 250- 260 रूपये तो कुंदरू भी 50 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल (संवाददाता) गोंडा। रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में श्री राम जानकी महिला मंडल द्वारा गत मंगलवार को सावन मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बनारस, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, गोरखपुर व अन्य जगहों से कपड़े सूट साड़ी, आभूषण, राखी खिलौनों ,यूनिक कलेक्शन के अलावा खाने पीने में पिज्जा,बर्गर ,चाऊमीन ,आइसक्रीम, चाट,बाटी, मैगी और बेकरी के भी स्टाल लगे हुए थे। स्टाल लगाने में एकता अग्रवाल, हर्षिता, जया पांडे ,प्रीति खेमका ,निधि जैन, प्रीति बग्गा, सरिता, अनामिका बंसल, नेहुल नेवटिया,कवि गोयल, सरोज नेवटिया ,अंबिका, ज्योति, नूपुर सहित.आदि रहीं। मेला कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जयसवाल गोंडा। गुरुवार को कोतवाली देहात पुलिस साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित केशवराम यादव पुत्र रक्षाराम यादव निवासी डोमाकल्पी थाना कोतवाली देहात के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से फर्जी कॉल कर प्रलोभन देकर साइबर हैकर द्वारा 40000 रू0 अवैध तरीके से निकाल गया था । जिस पर आवेदक केशवराम यादव द्वारा तत्काल थाना हाजा पर सूचित किया गया थाना कोतवाली देहात साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 1930 पर काल कराकर आवेदक का शत-प्रतिशत् पैसा 40000/ रू0 में से 38000 रू0 बैंक में होल्ड करा दिया गया था। 2000 रु0 की ट्रांजैक्शन डिटेल बैंक…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। थाना मोतीगंज ग्राम भिरवा बभनी निवासिनी सोनम पत्नी राकेश को दबंगों ने 27 जून को समय करीब छह बजे शाम को जमीनी विवाद को लेकर बेरहमी से मारापीटा था। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने गांव के पप्पू पुत्र शोभाराम, श्रवण कुमार पुत्र शोभाराम व शिवनन्दन पुत्र पल्लर के खिलाफ मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जबकि पीडिता पांच माह की गर्भवती थी। मारपीट में बीच-बचाव कराने आए पीड़िता की सास दायावती व ससुर रामपाल को भी दबंगों ने लाठी-डंडो से मारापीटा जिससे ससुर का हाथ टूट गया और सास का सिर फट गया था।…
सद्भावना आवाज़ बस्ती बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के कटरिया नानकार निवासी एक 16 वर्षीय स्कूली छात्रा को पैदल जाते एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का आगे का पहिया छात्रा के कमर और पैर पर चढ़ गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी भानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के कटरिया नानकार गांव निवासी शालिनी पुत्री हेमराज मोहम्मदनगर स्थित संतकबीर शंकरदास इंटर मीडिएट कॉलेज में कक्षा 11वीं…
सद्भावना आवाज़ बाराबंकी उत्तर प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये का स्वास्थ्य बजट बनाती है। सरकार सरकारी अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पतालों में इलाज के लिए बेहतर संसाधन और सुविधा मुहैया कराने का दावा करती है, शायद बाराबंकी जिले में यह विकास के दावे खाली कागजों में ही सीमित रह गए हैं।यहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों को संसाधन की कमी से जूझना पड़ता है। साथ ही मरीजों को भी इलाज के नाम पर केवल औपचारिकता ही मिल पाती है। जिला अस्पताल में बिजली अभाव के चलते रात में…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलरामपुर, एसडीआरफ एवं पीएसी फ्लड डिवीजन के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को तहसील बलरामपुर अन्तर्गत राप्ती नदी के सिसई घाट पर बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य की मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोेजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अरविन्द सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार की मौजूदगी में राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, अग्निशमन, आपूर्ति विभाग, पशुपालन, बाढ़ खण्ड, पंचायतीराज विभाग,आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।मॉक ड्रिल के लिए कम्पोजिट…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। बाराबंकी के नगर कोतवाली में नगर पालिका चेयरमैन बलरामपुर समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा बाराबंकी कोतवाली में दर्ज किया गया है। सीजेएम बाराबंकी के आदेश पर फर्जी चेक देकर जमीन का बैनामा कराने वालों पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। माननीय न्यायालय के आदेश पर बलरामपुर चेयरमैन पर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से बैनामा करवाने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज लखनऊ के कुर्सी रोड के रहने वाले श्रीराम मोर की तहरीर पर बलरामपुर के नगर पालिका परिषद चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू एमडी…
सद्भावना आवाज़ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। वृक्षारोपण हेतु नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त, परिवहन, उ0प्र0 शासन चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में वृक्षारोपण हेतु की गयी तैयारियेां की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी/आयुक्त, परिवहन, उ0प्र0 शासन चन्द्र भूषण सिंह द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियेां का परिचय प्राप्त किया गया। डी.एफ.ओ. ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को वृक्षारोपण हेतु 4135960 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। जनपद में पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध है। नोडल अधिकारी/आयुक्त, परिवहन, उ0प्र0 शासन चन्द्र भूषण सिंह…
सद्भावना आवाज़ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए दिनांक 12.07.2023 से दिनांक 31.07.2023 के मध्य उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में 03 विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त क्रम में उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर संजय कुमार मलिक के आदेश के क्रम में ब्रिजेश कुमार-द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्रारा आज दिनांक 20-07-2023…