बलरामपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के मकसद से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरहवा और बघनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।निरीक्षण के समय अमरहवा पीएचसी पर डॉक्टर मोहम्मद सलमान खान सहित कुछ कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नमिता, स्टाफ नर्स, वार्ड आया समेत करीब आधा दर्जन कर्मचारी गायब मिले। सीएमओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों की सेवा में लापरवाही…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को हाउस वाइज विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने किया, जबकि उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय व उप प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की संरक्षता में प्रतियोगिता संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों—प्राइमरी (कक्षा 1 से 5), जूनियर (कक्षा 6 से 8) और सीनियर (कक्षा 9 से 12) में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को गांधी, सुभाष, टैगोर और आजाद हाउस में विभाजित किया गया था।प्रश्न विज्ञान के प्रमुख विषयों—भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान—से संबंधित थे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने…
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर जानलेवा हमले व उन्हें मिल रही धमकियों के विरोध में समाजवादी पार्टी बलरामपुर इकाई ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए हमलावरों पर कार्रवाई और सांसद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की।इस मौके पर समाजवादियों ने प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था, PDA वर्ग के उत्पीड़न और सत्ताधारी दल के संरक्षण में हो रहे हमलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।विधायक गैंसड़ी राकेश…
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर स्थित सेंट जेवियर्स डिज़्नी वर्ल्ड स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जो कि स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रदान की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की मेहनत और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित करना था।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक सुयश कुमार जी के उद्बोधन से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में स्कूल के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और कहा कि बिना इनके सहयोग के स्कूल…
बलरामपुर । आदर्श नगर पालिका परिषद, बलरामपुर की बोर्ड बैठक नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष डा० धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों और नगर पालिका के पूर्व सदस्य कुलदीप कुमार वर्मा के आकस्मिक निधन पर 02 मिनट का मौन रखा गया।बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के वास्तविक बजट का अनुमोदन किया गया और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक अरब छः करोड़ नवासी लाख निन्यानबे हजार अस्सी रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति…
बलरामपुर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बलरामपुर स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मंडी परिसर में इस समय तीन गेहूं क्रय केंद्र सक्रिय हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों की उपस्थिति, सुविधा, और क्रय प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने गेहूं बेचने आए एक किसान से सीधे बातचीत की और पूछा कि उसे उपज बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही। किसान ने बताया कि उसे किसी तरह की समस्या नहीं है और क्रय केंद्र पर उसकी…
बलरामपुर। गुरुवार को जिले के 12 सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस खास अभियान में कुल 998 महिलाओं की मेडिकल जांच की गई। इनमें से 104 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (जटिल गर्भावस्था) के रूप में चिन्हित किया गया। जांच के दौरान 182 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किया गया। ये सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई गई, जिससे गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बड़ी राहत मिली।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान…
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए गए एक होल्डिंग में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने पर बुधवार को बलरामपुर जनपद सियासी गर्मी का केंद्र बन गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ‘राजनीतिक दुस्साहस’ करार देते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया और सपा के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।विधानसभा सदर क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता अटल भवन कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से बाबा साहब अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च करते हुए सपा के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की गई। हाथों में होल्डिंग व बैनर लिए भाजपाई “बाबा…
बलरामपुर। ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में बलरामपुर के जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज ने एक बार फिर अपने छात्रों की शानदार सफलता से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। मंगलवार को घोषित परिणामों में, जहां ICSE कक्षा 10 में 176 में से 173 छात्रों ने सफलता प्राप्त की, वहीं ISC कक्षा 12 में 147 में से 142 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। यह अभूतपूर्व सफलता विद्यालय के उच्च शैक्षिक मानकों, छात्रों की मेहनत और विद्यालय के समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ICSE कक्षा 10 में कृतिक सिंधी…
बलरामपुर (तुलसीपुर)। आई.सी.एस.ई. और आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में तुलसीपुर स्थित स्टारवर्ड्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छोटे कस्बों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा की मिसाल पेश करते हुए इस विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि अगर लगन और मेहनत हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह कल्हंस ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफलता हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत, छात्रों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम…