Author: सद्‌भावना आवाज़

गोंडा। गोंडा में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सुभासपा सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़कर पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करें। हर गांव और हर गली में संगठन से लोगों को जोड़ना लक्ष्य है। नवाबगंज में पार्टी की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डा अनिल कुमार चौहान और सुनील पान्डेय ने संयुक्त रूप से महादेवा गांव में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर 70 नए लोगों को संगठन में जोड़ा गया। उन्हें…

Read More

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का देहांत हो गया। जिसके बाद अजीबोगरीब खुलासे भी हो रहे। सतीश कौशिक के मैनेजर बताया आखिरी सफर कि “मुझे बचा लो,में अभी मरना नहीं चाहता”। बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे, और वह उसी के लिए परेशान थे, तभी आखिरी समय में उनके मुख से यह शब्द निकले। हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक और एक्टर सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 66 वर्ष के थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली…

Read More

क्रिकेट। विराट कोहली अब तक के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। आज के दिन अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन की सफल शुरुवात के साथ विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान बनाया। आज रविवार के दिन अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 28 वां और कुल 75 अंतराष्ट्रीय शतक का एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स, ऑस्ट्रेलिया के एलेन बॉर्डर और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। बॉर्डर…

Read More

बलरामपुर। दिनांक 10 मार्च 2023 को बलरामपुर स्थित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में होली मिलन का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं बलरामपुर से विधायक श्री पलटू राम , तुलसीपुर से विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत बलरामपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्याम मनोहर तिवारी रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित करके किया। इसके पश्चात अतिथियों के समक्ष स्वागत गीत तथा होली नृत्य राधा ढूंढ रही घनश्याम, रास रचे कृष्ण कान्हा, होली है आदि गीत भी प्रस्तुत…

Read More

अयोध्या। अयोध्या में छह साल बाद मरीजों को जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा मिलने जा रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह में यह सुविधा शुरू होगी। इसके लिए जिला अस्पताल में मशीन के इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है। पीपीपी मॉडल के तहत डायग्नोस्टिक कंपनी क्रेसना की ओर से सीटी स्कैन मशीन की यूनिट जिला अस्पताल में स्थापित किया जा रहा है। मशीन के इंस्टालेशन को लेकर हृदय रोग यूनिट के बरामदे में कक्ष का निर्माण कराया गया है। हालांकि परीक्षण शुल्क को लेकर अभी संशय बरकरार है कि स्कैन के लिए पूर्व निर्धारित शुल्क लिया जाएगा अथवा…

Read More

अयोध्या। अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा की द रामायना होटल मे रविवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का शामिल हो रहे हैं। इसमें आने वाले चुनावों को लेकर महिला मोर्चा की भूमिका पर मंथन हो रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पांडेय ने बताया कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।…

Read More

बहराइच। बहराइच में रोडवेज बस स्टैंड के पास दुकान के सामने खड़ी बाइक को चोर चुरा ले गया। ये वारदात सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक कुछ देर बाइक पर बैठा रहा। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज कोतवाली में देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी हलीम अहमद पुत्र शमीम अहमद सपा नेता अब्दुल मन्नान के वाहन चालक हैं। साथ ही रोडवेज बस स्टैंड के निकट दुकान का संचालन करते हैं। शुक्रवार को दुकान के…

Read More

बहराइच। बहराइच के 551 वर्ग किमी में फैले कतर्नियाघाट जंगल मे सैर करने गए पर्यटकों को अचानक बाघ दिख गया। बाघ को देखकर पहले तो पर्यटक सहम गए। जब बाघ ने उनकी तरफ कोई हरकत आने या डराने का नहीं किया। तो पर्यटक रोमांचित हो उठे। उसके बाद पर्यटकों ने अपने कैमरे में वीडियो व तस्वीरें कैद की। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य अमन लखमानी और अंकुर राव अपने मित्र अभिषेक और नवीन के साथ कतर्नियाघाट भ्रमण पर गए थे। रात्रि विश्राम करने के बाद सब शनिवार को जंगल सफारी पर निकले। रास्ते में उन्हें अनेक स्थानों पर चीतल के…

Read More

बहराइच। बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार को घड़ियाल संरक्षण दल के सदस्य ने अलबिनो चित्तीदार हिरन के बच्चे के फोटो खींची। डीएफओ आकाशदीप के मुताबिक यह विलुप्त प्राय जीव है। डीएफओ ने हिरन की फोटो यूपी फारेस्ट, WWD समेत अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। संरक्षित वन क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ, हाथी, बारहसिंघा, हिरन समेत अन्य जंगली वन्यजीव विचरण करते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रभार के जलीय जीव भी जंगल के बीच से गुजरने वाली नदियों में पाई जाती हैं। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि घड़ियाल…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर में चैत नवरात्रि पर तुलसीपुर के देवी पाटन मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर एसपी केशव कुमार ने देवी पाटन मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी। खामियां मिलने पर अधिकारियों को इसे दूर करने के निर्देश दिए। एसपी केशव कुमार ने मेला कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, बैरियर और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा की नवरात्रि में देवी पाटन शक्ति पीठ पर देश के कोने कोने से हजारों श्रद्धालु…

Read More