बलरामपुर। बलरामपुर विकास खंड हरैया सतघरवा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को तमाम योजनाओं तथा विधा में देश में शीर्ष पर लाने वाले योगी आदित्यनाथ दूसरे कार्यकाल में प्रदेश को साक्षरता में भी अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के प्रयास में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उस जिले के स्कूल चलो अभियान शुरू किया है, जो कि साक्षरता में प्रदेश में सबसे पिछड़ा है। बलरामपुर के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ अन्य पिछड़े जिलों को भी मुख्यधारा में लाने के प्रयास में हैं, जिससे साक्षरता में…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। बलरामपुर में सोमवार को जिला मुख्यालय से सटे बड़ा घुसाह में लिटिल फ्लॉवर्स अकैडमी प्ले ग्रुप स्कूल का उद्घाटन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस विद्यालय में प्री प्राइमरी से लेकर केजी तक बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रमुख जितेंद्र कुमार, एमएलकेपीजी कॉलेज के रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी तिवारी, सदर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक, उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, नगर पालिका…
बलरामपुर। बलरामपुर में क्षत्रिय एकता मंच के बैनर तले आज महाराणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ बड़ी रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका और बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा गया। सैकड़ों लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि महाराणा सांगा एक महान योद्धा और राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया। क्षत्रिय एकता मंच के संरक्षक आशीष सिंह ने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी से सामाजिक…
बलरामपुर। नगर के तुलसी पार्क स्थित मोती सागर तालाब में एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब तालाब में तैरता हुआ शव देखा, तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। शव की पहचान गुलाबी शर्ट और नीली पैंट में की गई, और कपड़ों की सिलाई सिटी फैशन टेलर घास मंडी के पास की गई थी। इससे पुलिस ने अंदाजा लगाया कि यह शव नगर के किसी निवासी का हो सकता है। मृतक की…
बहराइच। भारत विकास परिषद शाखा बहराइच का बीते गुरुवार को होली मिलन समारोह शहर के हरियाली रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होली के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य नाटिका सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बीते सत्र में हुए परिषद द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग हेतु सभी का शाखा अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने आभार प्रकट किया। सचिव सत्येंद्र निगम ने बताया कि बीते सत्र में परिषद द्वारा हुए कार्यक्रम में सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ है और आगे भी आने वाले सत्र में परिषद सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका…
बहराइच। प्रदेश बदहाल है,जनता बेहाल है और सरकार आत्ममुग्धता में अपनी पीठ थपथपा रही है। आंकड़ों की बाजीगरी कर मुख्यमंत्री सच को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन प्रदेश में व्याप्त कुशासन और जंगलराज हर झूठ को बेनकाब कर रहा है। हम जनता के 8 सवाल मुख्यमंत्री से पूछते हैं। यह बातें नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में है। भाजपा सरकार में किसान मजदूर बदहाल है। उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार युक्त है।उत्तर प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का राज्य प्रायोजित…
लखनऊ। 35 साल की कानूनी लड़ाई के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को 53 बीघा सरकारी भूमि को जालसाजो और भूमाफियाओं के चंगुल से छुड़वाने में सफलता मिली है ये भूमाफिया अपने निजी उपयोग के लिए लंबे समय तक इस भूमि का उपयोग करते रहे थे जिसको बाद में इनके द्वारा दूसरे भूमाफिया को भी बेच दिया गया था उत्तर प्रदेश सरकार के स्थायी अधिवक्ता डॉ कृष्णा सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सुनाया फैसला इस संबंध में फैसला सुनाया है जिससे अब इस सरकारी जमीन पर एक बड़ा गौ संरक्षण केंद्र बनाने का रास्ता साफ हो…
दीपक मिश्रा अभिव्यक्ति मैं आज के दौर का महान युवा हूँ। मेरी एक पूरी की पूरी जमात है। मैं पूरे भारत में ऐसे फैला हुआ हूँ जैसे 2019 के प्रारंभ से लेकर 2021 के उत्तरार्द्ध तक कोविड वायरस भारत में फैला रहा था। मुझे हर जगह देखा जा सकता है। अगर गिनती हो तो मैं भारत के 65% हिस्से पर क़ाबिज़ देखा जाऊंगा। मैं बेहद समझदार, प्रखर, तेज़ और तर्रार हूँ। मैं गुमटी और चौराहों से लेकर विश्वविद्यालयों तक फैला हूँ। मेरी कई तरह की लेबलिंग भी हैं जिनमें से सबसे ऊपर और सबसे बड़ी वाली, “धर्म-जाति”, ये दो सी दिखने वाली…
बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘यूपी, भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम पर महाराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए प्रदेश के कृषि एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जहां विपक्षी दलों पर निशाना साधा वहीं आक्रांताओं के इतिहास पर भी खुल कर बोले। उन्होंने गाजी मियां के मेला लगने पर कहा कि ये देखना तो प्रशासन का काम है लेकिन इतिहास में काफी छेड़खानी हुई है। विदेशी आक्रांताओं का महिमामण्डन किया गया है।…
बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृ शाखा राष्ट्र सेविका समिति द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने स्वागत किया। पथ संचलन में शामिल होने के लिए राष्ट्र सेविका समिति का एकत्रीकरण सावित्री वाटिका मैरिज लॉन में हुआ। एकत्रीकरण स्थल सावित्री वाटिका मैरिज लॉन में प्रार्थना उपरांत पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो शहर के मुख्य मार्गों इंदिरा स्टेडियम ,गुरु नानक चौक, छोटी बाजार, घंटाघर, पीपल तिराहा, डीएम तिराहा, पानी टंकी होते हुए पुनः सावित्री वाटिका मैरिज लाइन में पहुंचा। यहां भारत माता की आरती के पश्चात पथ संचलन का समापन हुआ। पथ संचलन में…