लखनऊ। आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ का दूसरा दिन गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। पूरे कैंपस में खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों की धूम रही। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन एवं पूर्व आईएफएस अधिकारी देश राज बंसल मुख्य रूप से मौजूद रहे। निदेशिका प्रो. शिल्पिका पांडेय, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। खेल प्रतियोगिताओं में आईएमआरटी का दबदबा दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं में आईएमआरटी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉयज़ क्रिकेट टीम ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल में बालिका और पुरुष दोनों वर्गों…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। जिले में भाजपा स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को तुलसी पार्क स्थित अटल भवन कार्यालय में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी रहे। जानकारी के अनुसार, बैठक में तय किया गया कि 6 से 12 अप्रैल तक पूरे जिले में स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। राहुल राज रस्तोगी ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि यह सप्ताह पार्टी की गतिविधियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का अवसर…
बलरामपुर। जिले में 03 से 05 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहे ‘बलरामपुर महोत्सव’ को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को बड़ा परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंच, स्टॉल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।महोत्सव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि, व्यापारी और उद्यमी संगठन, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिक सक्रिय रूप से भाग लेंगे। महोत्सव का उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं और…
बलरामपुर । सेंट ज़ेवियर डिज़्नी वर्ल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन डे का भव्य समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह द्वारा मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर पूरे स्कूल में सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह का स्वागत विद्यालय की सचिव सुजाता आनंद ने पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर किया। निदेशिका इशिका, प्रधानाचार्य आसिम रूमी और सचिव सुजाता आनंद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत स्कूल समन्वयक नीला घोष ने किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम में…
बलरामपुर। पुलिस विभाग के समर्पित और निष्ठावान कर्मियों के प्रति सम्मान दिखाने का एक और उदाहरण मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में देखने को मिला। जनपद बलरामपुर के लीडिंग फायरमैन चन्द्रभूषण शुक्ल को उनकी अधिवर्षता आयु पूरी होने पर भावभीनी विदाई दी गई। चन्द्रभूषण शुक्ल ने अपनी सेवा अवधि के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया।विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइंस डॉ. जितेन्द्र कुमार ने शुक्ल के दीर्घकालिक समर्पण और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि चन्द्रभूषण शुक्ल ने अपने कर्तव्य पथ पर निष्ठा, ईमानदारी और साहस का जो परिचय दिया, वह सभी…
बलरामपुर। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बार परिसर में दिनभर चुनावी चर्चाएं और रणनीतियों का दौर जारी है, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है।अध्यक्ष पद के लिए इस बार सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस पद पर कमलेश्वर सिंह और मयंक श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों ही प्रत्याशी बार में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और अधिवक्ताओं के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं।…
बलरामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति तुलसीपुर की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक एमडीएम रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलरामपुर विधायक पलटूराम और तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ ही विगत वर्षों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदन (1995-96 से 2023-24) और संतुलन पत्र पर विचार किया गया। साथ ही सहकारी वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी…
अयोध्या। मिल्कीपुर के खिहारन स्थित मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा में शनिवार को मेडिकल कैंप लगाकर गांव के 128 बीड़ी श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाएं वितरित की गईं।भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन श्रम कल्याण संगठन लखनऊ द्वारा संचालित बीड़ी श्रमिक डिस्पेंसरी अयोध्या ने इस कैंप का संचालन किया।कैंप में सर्दी, जुकाम, खांसी और खुजली के मरीजों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बीपी और शुगर के मरीज भी पहुंचे। चिकित्सक डॉ अर्जुन ने इन सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। कैंप में श्रम योगी मानधन योजना के प्रति…
बलरामपुर। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शनिवार को पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमावर्ती गांवों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में SSB पटौली नाका, थाना हरैया और चौकी बघेलखण्ड, थाना कोतवाली जरवा की टीमों ने भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण जगहों पर निगरानी बढ़ाई। संदिग्धों की चेकिंग अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की असामाजिक…
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। सुल्तानपुर–उतरेठिया रेलखंड पर साउथ सिटी और रजनीखंड के बीच 2 लेन का रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाया जाएगा। ₹157 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस पुल के बनने से रायबरेली रोड पर रोज लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।इस प्रोजेक्ट के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह पुल लाखों लोगों के लिए राहत लेकर आएगा। रोजाना जाम से जूझते हैं लोग रायबरेली रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग…