बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और पैटर्न ट्रस्टी उमंग चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना से हुई। इसके बाद छोटी बच्चियों ने स्वागत गीत और अभिनय के जरिए अतिथियों का अभिनंदन किया। बच्चों ने “मेरे सपने” और पंजाबी नृत्य पर शानदार ठुमके लगाए, जिससे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों…
Author: सद्भावना आवाज़
एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला स्तरीय भाषण, एकल काव्य पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. जेपी पांडेय, नोडल अधिकारी डॉ भानु प्रताप सिंह और संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ देवेंद्र कुमार चौहान ने किया।कार्यक्रम में जिले भर के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने साध्वी द्विवेदी को प्रथम, अतुल मिश्र को द्वितीय और पार्थेश्वर दुबे को तृतीय स्थान के लिए चुना। आदर्शों को…
बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में सदर विधायक पलटूराम ने मुख्य मार्ग से कॉलेज तक के नव निर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेधावी छात्रों और प्रशिक्षित महिलाओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम के साथ विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ. सौरभ सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर द्वारा संचालित निशुल्क महिला सिलाई-कढ़ाई केंद्र की 20 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए…
शनिवार को पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर के नन्हे छात्रों ने कविता प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का अनोखा प्रदर्शन किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा 3 तक के बच्चों ने हिन्दी और अंग्रेजी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति, प्रकृति और शिक्षा जैसे विषयों को खूबसूरती से पेश किया।प्रतियोगिता में सुभाष हाउस, गांधी हाउस, आजाद हाउस और टैगोर हाउस के छात्रों ने भाग लिया। निर्णायकों ने उच्चारण, रचनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर अंक दिए, जिसमें आजाद हाउस और सुभाष हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। टैगोर हाउस को दूसरा और गांधी हाउस को तीसरा स्थान मिला। बच्चों ने दिखाया रचनात्मकता…
शनिवार को तहसील बलरामपुर सदर में माह के तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर डीएम ने जनसामान्य से उनकी शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में तेजी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों से बातचीत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान निर्धारित समयावधि के भीतर करेगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। डीएम ने यह भी कहा कि…
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. माणिक लाल कश्यप की अध्यक्षता और विधायक गैसडी राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बलरामपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और मंत्री द्वारा दिए गए विवादित बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए नगर में रैली निकाली और “बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। यह रैली विधायक राकेश यादव के आवास से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…
भाजपा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।उसके बाद विधानसभा घेराव के दौरान गोरखपुर के प्रभात पांडे की दुखद मृत्यु पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर शोक व्यक्त किया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा और आरएसएस लगातार देश के महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “पहले नेहरू, गांधी, इंदिरा और राजीव के बाद अब बाबा साहेब…
22 दिसंबर 2024 को होने वाली पीसीएस परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील सदर क्षेत्र स्थित प्रमुख केंद्रों, जैसे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एमएलके पीजी कॉलेज और एमपीपी इंटर कॉलेज का दौरा किया और वहां की तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा और सीटिंग व्यवस्था पर ध्यान निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने केंद्रों पर उचित साइनेज लगाने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और परीक्षा कक्षों की सीटिंग व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
शुक्रवार को डीएम पवन अग्रवाल ने एग्री स्टेट योजना के तहत विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम बफावां में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिविर में फॉर्मर रजिस्ट्री और आईडी बनाने की प्रक्रिया में धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने निर्देश दिया कि शिविर को प्रातः 08 बजे से सायं 09 बजे तक संचालित किया जाए ताकि शतप्रतिशत कृषकों का फॉर्मर रजिस्ट्री और आईडी जनरेट किया जा सके। साथ ही, उन्होंने कहा कि फॉर्मर स्वयं भी स्मार्टफोन से आधार से खतौनी लिंक करके आईडी बना सकते हैं। इसके लिए…
गुरुवार को नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता डीएम पवन अग्रवाल ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग के माध्यम से स्थाई रोजगार मुहैया कराना था।बैठक में डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने के प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें कृषि कार्यों में सहायक बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया…