डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित ‘प्रबंध विकास कार्यक्रम‘ के तहत प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में एमबीए विभागाध्यक्ष और वाणिज्य संकायायक्ष प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, एमएसएमई संयुक्त निदेशक विष्णु कुमार वर्मा एवं सहायक निदेशक अविनाश कुमार अपूर्व व अन्य की उपस्थिति में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और उद्यम (एमएसएमई) छोटे एवं मध्यम स्तर के व्यवसाय से जुड़ा है। इनका संचालन प्रबंधन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह…
Author: सद्भावना आवाज़
ऊर्जा राज्य मंत्री और भाजपा के श्रावस्ती-बलरामपुर चुनाव पर्यवेक्षक सोमेंद्र तोमर शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे। तुलसीपार्क स्थित अटल भवन जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने संगठन पर्व और मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला प्रभारी राहुलराज रस्तोगी, सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। समीक्षा बैठक में मंत्री तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने बूथ समितियों के गठन में…
महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भनगर पहुंचे और सभी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संगम पर श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को विधिवत पूजा पाठ करने के लिए कहीं भटकना न पड़े, इसके लिए यहां पर ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा मौजूद रहेंगे। चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था एसडीएम महाकुम्भनगर, अभिनव पाठक ने…
साल आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। इस आखिरी महीने में क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न बनाने के लिए आप भी कहीं बाहर घूमने का प्लान जरुर कर रहे हैं। विंटर में हिल स्टेशन पर घूमने का एक अलग ही मजा आता है। क्रिसमस के दौरान यहा पर एक अलग ही वाइब होती है। अगर आप भी इस दिन कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप हिमाचल प्रदेश के कसोल जा सकता है। 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जाता है, वैसे तो यह ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन इसे सभी लोग मनाते हैं।…
हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शुक्र प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस बार यह व्रत 13 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करने का विधान है। जो भी व्यक्ति भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। कहा जाता है कि जो भी जातक प्रदोष व्रत करता है, उसको सौभाग्य-समृद्धि और सफलता मिलती है। इस व्रत को करने से जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और वैभवशाली जीवन की प्राप्ति होती…
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और स्वाद का आनंद लेने के लिए मुरब्बा एक बढ़िया ऑप्शन है। यह न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, बल्कि सर्दी में होने वाली आम समस्याओं से भी बचाता है। आज हम आपको 3 तरह के मुरब्बों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होंगे बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इन मुरब्बों को बनाना बहुत आसान है और आप इसे लंबे समय तक स्टोर भी कर सकती हैं।ठंड के मौसम में मुरब्बा खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।…
सर्द हवाओं के कारण इस मौसम में सबसे ज्यादा स्किन ड्राई होती है और यह चेहरे को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। बादाम पोषण के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। गौरतलब है कि बादाम गुणों की खान है। इसके सेवन से शरीर को कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स प्राप्त होते है। सेहत के साथ ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। आमतौर पर कुछ लोग बादाम का तेल से चेहरे पर मालिश करते हैं। हालांकि, अगर आपके पास बादाम का तेल नहीं तो बादाम का फेस पैक बना सकते हैं। इस फेस…
बलरामपुर परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति में लगातार कमी पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 60 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले 238 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर कारण बताने को कहा गया है। यह कार्रवाई इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) के माध्यम से की गई समीक्षा के बाद सामने आई। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शुभम शुक्ल ने 9 दिसंबर को आईवीआरएस डेटा की जांच की, जिसमें पाया गया कि बलरामपुर ग्रामीण, गैसड़ी, गैंडास बुजुर्ग, हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, पचपेड़वा, रेहरा, उतरौला और नगर क्षेत्र के कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 60 प्रतिशत से भी कम है।…
राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न को रोकना और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना था।कार्यक्रम के दौरान अंजू प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतें सहानुभूति पूर्वक सुनी जानी चाहिए और आवश्यक कार्यवाही में देरी न हो। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तत्परता दिखाना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। महिला कल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन कार्यक्रम के…
जनपद बलरामपुर में प्रांतीय रक्षक दल ने अपना 76वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बलरामपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया।परेड के दौरान जवानों ने अपनी अनुशासन, तैयारी और कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में सदर विधायक पलटू राम शामिल हुए। उन्होंने प्रांतीय रक्षक दल की सेवा और सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए…