Author: सद्‌भावना आवाज़

बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीदत्तगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत टीम संख्या 39 और 42 का निरीक्षण किया। टीम संख्या 39 में आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती कैलाशी देवी अनुपस्थित पाई गईं।सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुमडी और कालिंजर ग्रांट का भी निरीक्षण किया। गुमडी के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत सिंह और कालिंजर ग्रांट की सीएचओ शारदा भारती आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। ओपीडी रजिस्टर से यह भी पता चला कि नियमित मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा था। सफाई की स्थिति भी असंतोषजनक पाई गई,…

Read More

जिले के उद्यान परिसर में कृषि विभाग और जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय गोष्ठी और मेले का शुभारंभ किया गया। तरबगंज ब्लॉक प्रमुख, डीएम नेहा शर्मा और सीडीओ अंकिता जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम के दौरान कृषि और उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। डीएम नेहा शर्मा ने उद्यान परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।किसानों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा,…

Read More

बलरामपुर जिले में संचालित 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली 69 निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और माहानुसार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं से कहा कि उपलब्ध धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र समय पर शासन को भेजा जाए, ताकि अगली किश्त की धनराशि शीघ्र प्राप्त हो सके। डीएम ने 69 निर्माणधीन परियोजनाओं की समीक्षा साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।बैठक के दौरान नई…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में कर्मा देवी समूह के 15वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। उन्होंने ओमनी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और सकारात्मक दृष्टिकोण को विकास का आधार बताया। सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कुशलता और आत्मनिर्भरता का विकास होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला देते हुए कहा कि हर छात्र को संस्थान छोड़ते समय यह विश्वास होना चाहिए कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम ने यह सिखाया कि चाहे व्यक्ति कितना भी संपन्न हो, मां और…

Read More

तीर्थराज प्रयागराज के पौराणिक मंदिरों में नागवासुकी मंदिर का विशेष स्थान है। सनातन आस्था में नागों या सर्प की पूजा प्राचीन काल की जाती रही है। पुराणों में कई नागों की कथाओं का वर्णन है जिनमें से नागवासुकी को सर्पराज माना जाता है। नागवासुकी भगवान शिव के कण्ठहार हैं, समुद्र मंथन की पौराणिक कथा के अनुसार नागवासुकी सागर को मथने के लिए रस्सी के रूप में प्रयुक्त हुए थे। समुद्र मंथन के बाद भगवान विष्णु के कहने पर नागवासुकि ने प्रयाग में विश्राम किया। देवताओं के आग्रह पर वो यहां ही स्थापित हो गये। मान्यता है कि प्रयागराज में संगम…

Read More

गोरखपुर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह के समापन समारोह में मंगलवार को CM योगी पहुंचे। उन्होंने कहा-जीवन का उद्देश्य डिग्री लेना नहीं होना चाहिए। युवा समाज को बेहतर बनाएं। समय के साथ हमें खुद को तैयार करना होगा।उन्होंने कहा- हम टेक्नोलॉजी से भाग नहीं सकते। लेकिन याद रखिए तकनीक मानव के लिए मानव तकनीक के लिए नहीं है। हम तकनीक को अपने अनुसार संचालित करें न कि हम तकनीक के अनुसार संचालित न हों।सीएम योगी ने कहा कहा- आपके समय का एक बड़ा समय आपका स्मार्टफोन खा जा रहा है। अनावश्यक रूप से घंटों बैठकर स्मार्टफोन पर…

Read More

सोमवार दोपहर बाद गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निराकरण तत्परता और शीघ्रता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में…

Read More

बलरामपुर  जिले में कड़ाके की ठंड का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सर्द हवाओं और घने कोहरे ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सोमवार को भी सुबह बदली छाई रही और हल्की धूप के बावजूद ठिठुरन कम नहीं हुई। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली, जिससे ठंड और बढ़ गई।सबसे अधिक परेशानी यात्रियों और फुटपाथ पर रात बिताने वालों को हो रही है। प्रशासन द्वारा तीनों तहसीलों में अलाव और कंबल वितरण के लिए बजट जारी करने की बात कही गई थी। हर तहसील को 1500 कंबल और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए…

Read More

बलरामपुर जिले में जाम की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। गोंडा, बहराइच, तुलसीपुर जैसे प्रमुख मार्गों पर दिन में चार से पांच बार जाम लगने से आमजन परेशान हैं। ट्रेन आने के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। सोमवार को बलरामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक घंटे से अधिक जाम लगा रहा, जिससे सैकड़ों लोग और वाहन फंसे रहे। ब्लॉक रोड, आजाद पार्क और वीर विनय चौराहा जाम के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन गुजरने के दौरान ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ जाता है कि आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता…

Read More

बलरामपुर जिले में मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर चल रहा संशय अब समाप्त हो गया है। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय के पहले प्राचार्य के रूप में प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही बलरामपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल शिक्षा शुरू होने की उम्मीदों को बल मिला है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज के संचालन को प्राथमिकता दी गई। शासन के निर्देश पर 6 दिसंबर को प्राचार्य की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ। सोमवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने नवागत प्राचार्य को कार्यभार ग्रहण कराया। नए सत्र से…

Read More