Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेता माफिया और गुंडों से जुड़े हुए थे, और उनके शासन में उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बना रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सपा के नेताओं का संबंध संगठित अपराध से था, जिससे जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।योगी ने कहा कि हर जिले में बड़ा माफिया सपा से जुड़ा था, और उनके पदाधिकारी या शागिर्द माफियाओं के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सपा के…

Read More

सद्भावना आवाज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड घंटाघर में आयोजित वृहद रोजगार मेले के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सपा बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है और हाल ही में पकड़े गए दरिंदों के संबंध समाजवादी पार्टी से हैं। सीएम ने इस बात को लेकर सपा के नेताओं की कड़ी आलोचना की, जो धर्माचार्यों को माफिया कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेताओं में औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है। सीएम योगी ने कहा, “कांग्रेस और सपा भस्मासुर हैं, जब भी जनता…

Read More

सद्भावना आवाज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय का दौरा किया और वहां छात्रों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के साथ क्वालिटी समय बिताना और उनकी मेहनत और इनोवेटिव सोच की सराहना करना था। सीएम योगी ने सबसे पहले विद्यालय में आयोजित इनोवेटिव मॉडल्स की प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें छात्रों ने स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, ऑब्सटिकल अवॉइडिंग रोबोट, कंप्यूटर मॉडल, कैलीग्राफी, और आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे विभिन्न परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। इन सभी मॉडलों को देखकर सीएम…

Read More

सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए बलरामपुर के कुख्यात डकैत राहुल गुप्ता को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया है। राहुल गुप्ता पर बलरामपुर में डकैती के मामले में 50,000 रुपये का ईनाम घोषित था। उसे 10 सितंबर 2024 को कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा स्थित सुगरमील चौक के पास एक बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में क्राइम ब्रान्च कोल्हापुर का भी सहयोग रहा और एसटीएफ की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। राहुल गुप्ता बलरामपुर…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चार गौ तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर बलरामपुर जनपद के निवासी हैं और रामपुर, मुरादाबाद, और बिहार के गैंग को गौ तस्करी में स्थानीय स्तर पर सहायता प्रदान कर रहे थे। इन तस्करों की गिरफ्तारी ने अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम उठाने में मदद की है। यह मामला बलरामपुर के थाना कोतवाली तुलसीपुर के गुलरिहा घाट का है। 1 सितंबर 2024 को पुलिस को सूचना मिली कि गुलरिहा घाट के पास कुछ लोग पिकअप में गौवंश लाद रहे हैं। सूचना मिलने पर तुलसीपुर पुलिस…

Read More

सद्भावना आवाज़ अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए होता है। सत्ता विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि विरासत में नहीं मिलती है। जो लोग सत्ता को अपनी बपौती मानते थे, उन्हें भी पता चल गया है कि अब वो उत्तर प्रदेश में वापस नहीं आ पाएंगे, इसलिए षड्यंत्र रच रहे हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू कर दीजिए, डबल इंजन सरकार दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कटेहरी…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनता की समस्याओं का पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित कराएं। जनता की हर समस्या को संवेदनशीलता से लिया जाना चाहिए और उसके समाधान के लिए त्वरित प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए। यह ध्यान रहे कि किसी के भी साथ अन्याय न होने पाए। जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। सीएम योगी ने ये निर्देश रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए। मंदिर परिसर…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोरखपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को गोरखपुर की अपनी पहली यात्रा के दौरान सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया और बाद में गोरखनाथ मंदिर जाकर महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उनके साथ थीं। दर्शन-पूजन का अनुष्ठान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी देखरेख में कराया। गोरखनाथ मंदिर में उपराष्ट्रपति का स्वागत सैनिक स्कूल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी को गोरखनाथ मंदिर की यात्रा पर ले जाया। मंदिर के मुख्य द्वार से उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी गोल्फ कार्ट के माध्यम से मुख्य मंदिर…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, सीमावर्ती बिहार और नेपाल की तीन करोड़ की आबादी के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा कि यह शहर अब शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश के क्षेत्र में एक प्रमुख ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया है। यह बयान शनिवार को गोरखपुर में सैनिक स्कूल के लोकार्पण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते हुए दिया। इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/membership-of-more-than-one-million-members-in-uttar-pradesh-in-24-hours-nitin-aggarwal/ इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/appeasement-politics-of-congress-and-sp-spoils-the-social-fabric-yogi/ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ का प्रदेश और गोरखपुरवासियों की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा, “गोरखपुर में उपराष्ट्रपति का पहला आगमन हमारे…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोरखपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज गोरखपुर में एक भव्य समारोह के दौरान सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपराष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद थीं। उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आए परिवर्तन की खुलकर सराहना की और कहा कि यह परिवर्तन 2017 के बाद से हुआ है। इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/membership-of-more-than-one-million-members-in-uttar-pradesh-in-24-hours-nitin-aggarwal/ इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/appeasement-politics-of-congress-and-sp-spoils-the-social-fabric-yogi/ उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश को एक उत्तम प्रदेश बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में बनी अलग और सशक्त पहचान में उत्तर प्रदेश की…

Read More