सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब फुट पर कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार वर्मा , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ राकेश पाण्डेय ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात दोष है, जो समय से उपचार शुरू करने पर पूर्णता ठीक हो जाता है ।…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र हर साल चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी होली के आठ दिन बाद शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा-आराधना का विधान है। शीतला अष्टमी को बसौड़ा या बसोड़ा भी कहा जाता है। माता शीतला के भक्तों के लिए यह पर्व बेहद ही खास होता है। शीतला अष्टमी के दिन पूजा के समय माता शीतला को पर मीठे चावलों का भोग लगाया जाता है। ये चावल गुड़ या गन्ने के रस से बनाए जाते हैं। खासतौर पर इस दिन मां शीतला को बासी पकवानों का भोग लगाया…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आर्दश आचार संहिता का अनुपालन व चुनाव की तैयारियों को लेकर समस्त थाना चौकी प्रभारी सहित चुनाव का कार्य देख रहे कर्मचारियों की कार्यशाला हुई।वहीं चुनाव की तैयारी कार्रवाइयों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं सभी को अपने-अपने क्षेत्र में मतदेय स्थलों का भ्रमण करने व गुण्डा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, लाइसेंसी शस्त्रों की चेकिंग व जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया।वहीं, पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक थाना स्तर पर कम से कम विगत दो चुनावों को दृष्टिगत रखते…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर के सोहेलवा वन क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का हमला लगातार जारी है। तेंदुए के हमले में पिछले दो दिनों में दो किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।बताया जा रहा है कि ललिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी संतोष कुमार पासवान कल शाम को बाइक से खेत की रखवाली करने जा रहे थे तभी गांव के उत्तरी छोर पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। जहां एक तरफ मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर के लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदान करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर को जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ा स्वीप वॉकथान मतदाता जागरूक अभियान का आयोजन कर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को 20 मई को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर स्वीप वॉकथान मतदाता जागरूक अभियान रैली को रवाना किया। इस रैली में अधिकारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चों द्वारा पूरे शहर में…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर की जिला एवम सत्र न्यायालय की अदालत ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप सिद्ध हो जाने पर पति को दस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है।अदालत ने दोषी पति पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया की 6 जनवरी 2018 को वादी मुख्तार खां पुत्र करीम बक्स निवासी कैली राजपुर की लिखित तहरीर पर उसकी भांजी जोहरा को उसके पति मकसूद आलम पुत्र बदल नि0 जगदीशपुर थाना तुलसीपुर द्वारा दहेज की मांग को लेकर जान से मार…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में नानपारा कोतवाली इलाके में एक पति ने मामूली कहासुनी के बाद पत्नी पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से घायल पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर केस दर्ज किया है।कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरधरपुर के मजरा विश्वनाथ गांव निवासी राजकुमार (24) का शुक्रवार शाम को पति अल्लू सोनकर से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज पति अल्लू सोनकर ने पत्नी के सिर पर डंडे से कई वार कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर में गंभीर…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। जहां एक तरफ 20 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर गोंडा जिला प्रशासन तैयारियां कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिला अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर हकीकत देखी जा रही है। जिला अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा शहर क्षेत्र के पास स्थित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर जाने के लिए सही रास्ता न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर ठीक कराने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि मतदाताओं को आने के लिए सही रास्ता…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर के जिला एवम सत्र न्यायालय की अदालत ने हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर पति पत्नी को 6-6 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 30-30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया की 31 अगस्त 2018 को वादी ने ललियां थाने में तहरीर दी थी। वादी के भाई कोयलाहे को राजेन्द्र प्रसाद पुत्र सन्तराम वर्मा रामादेवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद नि0 लालपुर कन्जे भरिया थाना ललिया ने लाठी डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिससे उसकी मृत्यु…
सद्भावना आवाज़ करियर नवोदय विद्यालय समिति ने लगभग 1400 गैर-शिक्षण पदों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। 30 मार्च शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़ सकते हैं।नवोदय विद्यालय समिति ने लगभग 1400 गैर-शिक्षण पदों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 02 मई को खुलेगी सुधार विंडो आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एनटीए 02 से 04…