सद्भावना आवाज़ गोण्डा। जिले में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए लगातार गोंडा जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। तो वही आज गोंडा जिले में सरकारी नजूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे अवैध अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है। कई जेसीबी के माध्यम से भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सरकारी नजूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए एक दर्जन से अधिक मकानों और दुकानों को तोड़कर हटाया जा रहा है।इन सभी अवैध आतिक्रमणकारियों को सरकारी नजूल की…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बहराइच। जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने सात लोगों को जिला बदल किया गया है। विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 07 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह आगामी 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं।जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना स्पईडीहा के…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती के परिषदीय विद्यालय के शिक्षक आशुतोष कुमार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के चलते उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहा है। इसी क्रम में देहरादून में वेद रिसर्च एंड फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्या विभूति सम्मान से श्रावस्ती के शिक्षक आशुतोष कुमार को सम्मानित किया गया है।इससे पहले भी आशुतोष कुमार को कई प्रकार के सम्मान मिल चुके हैं। साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान वेद रिसर्च एंड फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड की राजधानी देव नगरी देहरादून में श्रावस्ती के…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। श्रावस्ती जनपद के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने एक अनूठी पहल की है। दरअसल यहां पर स्कूली बच्चों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाल कर लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। वहीं विद्यालय में स्वयं भी वोट डालकर मतदान के दौरान बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की लोगों से अपील की।बताते चलें कि विकास क्षेत्र सिरसिया के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बगही के स्कूली बच्चों ने चुनाव साक्षरता संबंधित जानकारी को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/sp-reviewed-expressed-displeasure-on-finding-87-investigations-pending/ लोकतांत्रिक सरकार का करें…
सद्भावना आवाज़ गोंडा। गोंडा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की लगातार कार्यवाही देखने को मिल रही है। बिना किसी मुकदमे के एक पीड़ित परिवार के घर दबिश देना मनकापुर कोतवाल को महंगा पड़ गया।गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने क्षेत्राधिकारी मनकापुर द्वारा कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर मनकापुर कोतवाल को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गोंडा पुलिस अधीक्षक गणित जायसवाल की कार्यवाही से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।दरअसल मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले दो पक्षों में विगत कई दिनों से पैसे के लेनदेन को…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर परिसर में शनिवार को भारत अंतरिक्ष सप्ताह अंतर्गत दो दिवसीय श्रीराम अंतरिक्ष वेधाशाला उत्सव का आयोजन किया। उत्सव के दूसरे दिन ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित श्रीराम अंतरिक्ष वेधाशाला उत्सव में दूसरे दिन आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पूजन करते हुए, माँ सीता द्वारा पौधे सींचते हुए, श्रीराम जी धनुष तोड़ते हुए, श्रीराम ,लक्ष्मण व माँ सीता जी वन का भ्रमण करते हुए व हनुमानजी और अन्य वानर सेना द्वारा रामसेतु पुल…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा शनिवार को विद्वत व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक और कानूनी संभावना विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। व्याख्यान का शुभारंभ मुख्य वक्ता अपर जिला जज व विशेष जज एससी/एसटी एक्ट विनोद कुमार, प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह व विभागाध्यक्ष डॉ अनामिका सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं को लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करने और कानून के…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में भारत नेपाल सीमा पर तैनात शस्त्र सीमा बल एसएसबी एवं जरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से तस्करी कर भारत बेचने लाई जा रही चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक की आंकी जा रही है। गिरफ्तार किया गया तस्कर श्रावस्ती जनपद का निवासी है। तुलसीपुर के सीओ राधवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया की जरवा थाना की पुलिस और एसएसबी 9वीं बटालियन के जवान नेपाल सीमा से सटे जंगलों में पैदल गश्त कर रहे थे।इस दौरान अंतरराष्टीय सीमावर्ती क्षेत्र गुरूननाका…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की बलरामपुर जिला ईकाई का पुनर्गठन किया गया है। टीवी चैनल न्यूज 18 के जिला संवाददाता सर्वेश कुमार सिंह अध्यक्ष व आज तक संवाददाता सुजीत कुमार शर्मा महासचिव बने हैं। यूपीडब्लूजेयू प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने बलरामपुर जनपद ईकाई की पुनर्गठित कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बलरामपुर जिला अध्यक्ष सर्वेश सिंह व महासचिव सुजीत कुमार को जल्दी ही जिले की सभी तहसीलों में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ईकाई का गठन करने के निर्देश दिए हैं। यूपीडब्लूजेयू के प्रदेश संगठन सचिव अजय त्रिवेदी ने बताया कि बलरामपुर जिला ईकाई में…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जिलाधिकारी बलरामपुर अरविंद सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला महिला चिकित्सालय, बलरामपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उत्तरौला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीदत्तगंज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जन्म लेने वाली 34 बालिकाओं को बधाई पत्र, बेबी किट, कपड़े और मिठाई मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में वितरित किया गया और उन्हें बताया गया कि बेटियों को बोझ न समझे, उनको जन्म लेने का पूरा अधिकार है तथा उनकी पालन-पोषण एवं शिक्षा-दीक्षा में किसी भी प्रकार का कमी न रखें। इसे…