Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर के विकास, सौंदर्यीकण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। व्यापक चर्चा कर नगर विकास के लिए प्रस्ताव दिया।बलरामपुर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के.शर्मा के लखनऊ स्थिति सरकारी आवास पर भेंट की। विकास कार्यों पर किया विचार विमर्श बलरामपुर नगर के विकास, सुंदरीकरण एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की।नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बंधन योजना के अंतर्गत झारखंडी मंदिर…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर के सुहेलवा वन क्षेत्र के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रही है। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने अवैध रूप से काटे गए 254 सागवान के बोटा लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसबी द्वारा पेड़ों की अवैध कटान रोके जाने से वन विभाग के दावों की पोल खुल गई है।बताया जा रहा है कि एसएसबी को सूचना मिली थी कि सोहेलवा वन क्षेत्र के बनकटवा रेंज के सुल्ताना गांव के पास एक ईंट के भट्ठे पर अवैध कटान के सागोन के बोटें छिपा…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जिले में 116 नये राजस्व लेखपालों की तैनाती हो गई है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने नवनियुक्त लेखपालों को तहसील आवंटित कर दिया है। डीएम अरविन्द सिंह ने बताया कि जिले में 116 नये राजस्व लेखपालों की तैनाती हुई है, जिनमें से 33 लेखपालों को तहसील सदर, 40 लेखपालों को तहसील तुलसीपुर तथा 43 लेखपालों को तहसील उतरौला आवंटितकी गई है।बताते चलें कि जिले में पहले से 190 राजस्व लेखपाल तैनात हैं जिसमें तहसील सदर में 43, तुलसीपुर में 73 तथा तहसील उतरौला में 74 राजस्व लेखपाल हैं। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-illegal-occupation-of-n-p-shops-loss-of-revenue/ 82 प्रतिशत लेखपालों की तैनाती जिलाधिकारी ने बताया…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर।  नगरपालिका द्वारा गरीब वा मध्यम वर्गीय ज़रूरतमंद लोगो के लिए कम किराए पर दुकानें आवंटित की जाती है ,ताकि वो लोग कुछ व्यवसाय कर अपना जीवन यापन कर सकें। किंतु नगर बलरामपुर में हालत एकदम इसके उलट है,यहां नगरपालिका द्वारा आवंटित दुकानों के कब्जेदार सालो से बिना कोई किराया दिए ही व्यापार कर रहे हैं।पालिका प्रशासन ने कई बार दुकान खाली करने हेतु कब्जेदारों को नोटिस भी जारी किया,किंतु इससे भी कुछ बात नही बनी।और नगर में यह आलम है की जिनके नाम दुकानें आवंटित हैं,उन्होंने भी किसी दूसरे को किराए पर दे रखा है,और अधिकतर दुकानों…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोण्डा। बीती रात अचानक आग लगने से 16 बकरियों की जलकर मौत हो गई, वही एक बकरी गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई। आग की लपटे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जैसे तैसे करके ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक 16 बकरियां काल के गाल में समा चुकी थी।रविवार के मध्य रात्रि में उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत छपिया थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के मजरे मनसुखपुर गांव के रहने वाले जमील अहमद पुत्र शौकत अली की 16 बकरियां छप्पर में आग लगने से जलकर…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोंडा। जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा लखनऊ राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने मृतक बाइक सवार युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक युवक संकष्टी त्योहार को लेकर के अपने बहन के घर सामान लेकर के जा रहा था जहां रास्ते में यह हादसा हुआ है। दरअसल करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए सड़क में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज कस्बे के ही रहने…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच कतर्निया वन्य जीव प्रभाग को जोड़ने वाले कॉरिडोर में वन्यजीवों के आवागमन का सघन सर्वे विशेषज्ञों की निगरानी में होगा। तीन माह तक कॉरिडोर क्षेत्र का सर्वे कार्य चलेगा। सर्वे अभियान की शुरुआत हो चुकी है, वन्यजीवों के आवागमन की निगरानी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से 71 कैमरे लगाए गए हैं।जनपद बहराइच-लखीमपुर खीरी अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे दुधवा टाइगर रिजर्व व कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के बीच कॉरिडोर क्षेत्र है। इसी कॉरिडोर के माध्यम से वन्य जीव एक जंगल से दूसरे जंगल में आते जाते हैं। इस कोरिडोर एरिया का सर्वे शुरू हो चुका है। कतरनिया…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच के कैसरगंज में कंचन कान्वेंट स्कूल में एक शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के शिक्षकाओ को उनके उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक ने कहा शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है। और उसका स्थान सर्वोपरि है। व्यक्ति के जीवन को मूल्यवान बनाने में शिक्षक अहम भूमिका निभाता है।विद्यालय की को-डायरेक्टर संगीता श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हर इंसान की पहली गुरु उसकी मां होती है और उसके बाद शिक्षा ग्रहण के दौरान एक शिक्षक ही मनुष्य को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाता है। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/347-couples-got-married-in-chief-ministers-mass-marriage-program/…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। पं. दीन दयाल उपाध्याय कौशल्य ग्रामीण योजनान्तर्गत राजकीय आईटीआई, उ.प्र. कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान मंे शनिवार को विकास खण्ड नवाबगंज में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में प्रतिभागी 222 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुए 176 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया।मुख्य अतिथि व्लाक प्रमुख नवाबगंज के प्रतिनिधि शिवपूजन सिंह द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया गया। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/347-couples-got-married-in-chief-ministers-mass-marriage-program/ प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का किया आहवान शिवपूजन सिंह ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। मेले को सम्बोधित करते…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर के कुशल मार्गदर्शन में विकास खण्ड विशेश्वरगंज के निकट बी.आर.सी. सेण्टर के परिसर में ब्लाक पयागपुर के 15, विशेश्वरगंज के 30 एवं हुजूरपुर के 34 कुल 79 जोडो (हिन्दू जोड़ा-71 एवं मुस्लिम जोड़ा-8) का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार परमहंस डिग्री कालेज कैसरगंज के परिसर में विकास खण्ड फखरपुर के 69, कैसरगंज के 36, जरवल के 27 एवं जरवल कस्बा के 02, गल्ला मण्डी मिहीपुरवा के परिसर में विकास खण्ड मिहीपुरवा के 143 एवं राम प्यारे शिवशंकर इण्टर कालेज शिवपुर के परिसर…

Read More