सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं स्वास्थ्य योजनाओं के पर्यवेक्षण के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम ने लापरवाही बरतने वाली आशा और एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति के निर्देश दिए हैं।बैठक में डीएम ने नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं में एचआरपी चिन्हीकरण, ई-कवच, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत, आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर की क्रियाशीलता एवं निर्माण की प्रगति, आशा भुगतान, 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा की स्थिति, 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू एंव नगर के सभासदों द्वारा नगर क्षेत्र के जरूरतमंदों को इस भीषण ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।आदर्श नगरपालिका बलरामपुर द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में जिला अधिकारी अरविंद सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में ठंड से बचाव हेतु जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका का व्यापक स्तर पर सहयोग रहा है।नगरपालिका द्वारा जरूरतमंदों को कंबल देकर एक ओर जहां ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं सामाजिक समरसता बनाने का भी यह उचित माध्यम है।…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा। जिले में आज उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकासखंड बेलसर के द्वारा 15वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह को पगड़ी व राम नाम का अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी बेलसर विजयकांत मिश्रा व सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेलसर गिरजेश पटेल,शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला सहित सभी अतिथियों का नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ मौर्य महामंत्री सुधीर सिंह ने पगड़ी व अंग वस्त्र पौधा देकर स्वागत किया कर्मचारियों को सम्मानित किया।संबोधित करते…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में एमएलके पीजी कॉलेज, बीएड विभाग के प्रोफेसर श्रीप्रकाश मिश्रा के नाम एक डिजाइन पेटेंट हुआ है। इस पेटेंट से विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने और कक्षा को अति रुचिकर, सरल और बोधगम्य बनाने में डिजाइन मदद करेगा। डिजाइन पेटेंट होने पर तमाम लोगों ने बधाई दी है। प्रोजेक्टर आधारित पेटेंट का पंजीकरण कंट्रोलर जनरल ऑफ़ पेटेंट्स डिजाइन एंड ट्रेडमार्क भारत सरकार द्वारा पंजीकरण श्रेणी 16-02 में किया गया है।इस डिजाइन के पेटेंट में केरल से डॉ निशि दास, तमिलनाडु से डॉ कन्नन, उत्तराखंड से ध्रुव कुमार और वर्षा तिवारी, बदायूं से डॉ शिवराज कुमार…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। घायलों को सी.एच.सी मिहीपुरवा में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग लखीमपुर के बताए जा रहे हैं। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के ननिहा गुरुद्वारे के पास की है।लखीमपुर हाईवे पर बोलेरो जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे बोलेरो चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-administered-voters-oath-said-we-will-maintain-the-dignity-of-the-democratic-traditions-of-our-country/ दुर्घटना में…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में आज सुबह घने कोहरे के कारण बलरामपुर बढ़नी राष्टीय राजमार्ग पर एक बोलरो जीप खड़ी ट्रक में घुस गई। जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की रविवार की सुबह बोलरों सवार कुछ लोग गोरखपुर से हरैया लौट रहे थे। तुलसीपुर बढ़नी राष्टीय राजमार्ग पर जुड़ी कुइयां गांव के पास घना कोहरा होने के कारण बोलेरो जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-administered-voters-oath-said-we-will-maintain-the-dignity-of-the-democratic-traditions-of-our-country/ डॉक्टरों को बेहतर इलाज के…
सद्भावना आवाज़ बस्ती। इजराइल की मांग पर उत्तर प्रदेश से दस हजार श्रमिकों को इजराइल भेजने का निर्णय सूबे की योगी सरकार की ओर से लिया गया है। इजराइल जाने के इच्छुक श्रमिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था, जिसमें बस्ती जनपद से 600 श्रमिकों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इन सभी का डेटा निदेशालय सेवा योजना प्रशिक्षण प्रभाग को भेजा गया। जिसमें निदेशालय स्तर से 202 श्रमिकों का चयन किया गया है। अब इनका टेस्ट इजराइल की संस्था पीआईबीए करेगी, पीआईबीए टेस्ट में यदि ये सभी पास होंगे तो ही इन्हें इजराइल जाने का मौका मिलेगा। 6 बसों की व्यवस्था…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा। गोंडा में लगातार भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मियों के खिलाफ गोंडा पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई की जा रही है। धानेपुर थाने में तैनात 1000 की रिश्वत लेने वाले मुख्य आरक्षी को गोंडा पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित करते हुए पूरे मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल मुख्य आरक्षी द्वारा एक युवक को थाने में बुलाकर बार-बार 4000 रिश्वत की मांग की जा रही।पीड़ित युवक से 1000 रुपए की रिश्वत प्राइवेट भंडारी के गूगल पे के माध्यम से लिया गया था। पूरे मामले की शिकायत गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल से की गई थी। विनीत जयसवाल ने धानेपुर…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जनपद में गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में डीएम अरविंद सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान का सामूहिक भावपूर्ण गायन किया गया। उन्होंने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सीएमएस विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। डीएम ने उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला का पति घायल है। उसका इलाज चल रहा है। मृतक युवक बाराबंकी जनपद का निवासी है।बाराबंकी जिले के पर रामनगर गांव बहराइच जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र में पड़ता है। गांव निवासी अर्जुन पुत्र पप्पू गन्ना लेकर आईपीएल चीनी मिल जरवल रोड आया था। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा था। तभी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने चालक अर्जुन को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीनी मिल के प्रबंधक टीएस राणा…