Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़  बलरामपुर। शुक्रवार को “मैं अटल हूं” फिल्म रिलीज होने वाली है। यह अटल बिहारी वाजपेयी के  जीवनी पर आधारित फिल्म है, जो रवि जाधव द्वारा निर्देशित की गई है और ऋषि वीरमनु द्वारा लिखी गई हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली द्वारा भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखूंगी “मैं अटल हूं” फिल्म बलरामपुर जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा जो की कुछ समय से बलरामपुर में…

Read More

सद्भावना आवाज़  बलरामपुर। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के आदेश पर भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त 06 व्यक्तियों के विरूद्ध गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की गई है। मामला चकबन्दी विभाग का है जिसमें फर्जी अभिलेखों के जरिए लाभ प्राप्त करने वाले तीन व्यक्तियों अब्दुल खलील, अब्दुल सलीम पुत्रगण जाफर व मजीदुन्निशा पत्नी स्व0 जाफर निवासीगण ग्राम मानीगढ़ा, परगना सादुल्लानगर, तहसील उतरौला, जनपद बलरामपुर तथा कूट रचित अभिलेख जारी करने एवं अभिलेखों के द्वारा विपक्षियों को लाभ पहुंचाने वाले तत्कालीन चकबन्दी अधिकारी बलरामपुर शिवमूरत सिंह, महेन्द्र गुप्ता पेशकार न्यायालय चकबन्दी, राम पुजारी संग्रह अनुसेवक के विरूद्ध बहुत गम्भीर धाराओं…

Read More

सद्भावना आवाज़  बलरामपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा में देश को विकसित बनाने का का संकल्प लिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि व्लाक प्रमुख पंकज सिंह चौहान व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम करन मिश्र विशिष्ट अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्र व भाजुमों जिला मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया । उसके बाद मुख्य अतिथियों साल भेट कर माल्यार्पण हुआ ।रेहरा बाज़ार के ग्राम पंचायत दतलुपुर व परसिया पतकपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्म अतिथि प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के…

Read More

सद्भावना आवाज़  सिद्धार्थ नगर। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सिद्धार्थनगर जिले का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है । 22 तारीख के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में मोस्ट वी वी आई पी शख्सियतों की आमद की सुरक्षा को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सघन तलाशी अभियान तो चलाया ही जा रहा है।साथ ही आज जिले की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में उनके साथ एसएसबी के जवान लोकल पुलिस, एलआईयू और डाग स्क्वाॅयड…

Read More

सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने गन्ना किसानों को तोहफा दिया है। कैबिनेट ने गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके तहत गन्ने की तीनों ही किस्मों में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।इसके पहले, गन्ना मूल्य को लेकर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 2021 में भी 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। वर्तमान में सामान्य गन्ने का मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल और अगेती प्रजापति के गन्ने का मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल…

Read More

सद्भावना आवाज़ अयोध्या। 22 जनवरी को नव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए योगी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में सरकार श्रीरामलला के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को राम मंदिर और हनुमान गढ़ी तक पहुंचाने के ई कार्ट चलाएगी। ये ई कार्ट या गोल्फ कार्ट बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क होंगी।इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रूप देने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने निजी औद्योगिक घरानों को प्रस्ताव भेजा है। यह प्रयास किया जा रहा…

Read More

सद्भावना आवाज़ अयोध्या। वशिष्ठ फाउंडेशन के संयोजन में सरयू नदी से रामजन्मभूमि तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में पांच सौ महिलाएं शामिल हुईं। ये सारे कलश विहिप के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह पंकज तथा रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े गोपाल को समर्पित किये गये। कलश यात्रा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह भी सिर पर कलश लेकर रामजन्मभूमि पहुंचीं। कलश यात्रा और दुखदुरिया पूजा की संयोजक वशिष्ठ फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि आस्था और उल्लास का यह आयोजन गुरुवार को राम की पैड़ी पर चार हजार महिलाओं द्वारा…

Read More

सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के अंदर और आसपास की मूर्तियां शामिल हैं। कुल 6 टिकटें हैं जिनमें शामिल हैं: राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और माँ शबरी। सूर्य की किरणों और चौपाई की सोने की पत्ती इस लघु शीट को एक राजसी प्रतीक बनाती है। पांच भौतिक तत्व यानी आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल,…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोण्डा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले गोंडा जिले में पर्यटन विभाग ने जिले के कई स्थानों पर आज से अखण्ड रामायण पाठ शुरू कराया। पर्यटन विभाग द्वारा हनुमानगढ़ी मंदिर मालवीय नगर में अखण्ड रामायण पाठ कार्यक्रम का डीएम नेहा शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ। किया। वहीं विकास भवन परिसर में आयोजित अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ एम अरुन्मोली ने पूजा अर्चना कर किया।दरअसल श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के जिले के अलग-अलग स्थान पर और मंदिरों पर लोगों द्वारा रामायण पाठ और भजन…

Read More

सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने इंडो-नेपाल सीमा के सोनपथरी का भ्रमणकर स्थलीय निरीक्षण किया। नो-मेंस लैंड पर भौतिक मुआयना कर ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। जंगल में एसएसबी जवानों के साथ कांबिंग कर संदिग्ध वाहनों व्यक्तियों की चेकिंग भी की। नेपाल की खुली सीमा पर आने-जाने के लिए पैदल रास्ता है। अंकुश लगाने के लिए कड़ी चौकसी इसलिए पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन कवच के तहत इंडो-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ व मानव तस्कारी पर अंकुश लागाये जाने के लिए बॉर्डर से सटे…

Read More