Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जनपद के पेंशनर्स के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पेंशनर्स की चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन भुगतान एवं अन्य देयकों का समय पर भुगतान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स की सुविधा, पारदर्शिता और त्वरित समाधान के उद्देश्य से “पेंशनर्स पोर्टल” विकसित किए जाने की एक नवीन…

Read More

बलरामपुर। धरमपुर प्रीमियम लीग (क्रिकेट टूर्नामेंट) का आयोजन इन दिनों खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अनन्य गौरव मिश्र के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में आदर्श नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू विशेष रूप से मैदान पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और मुकाबलों का आनंद लिया। चेयरमैन डॉ. धीरू ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं। हर चौके-छक्के और विकेट पर गूंजती रहीं तालियां खेल न सिर्फ शारीरिक विकास करता है,…

Read More

बलरामपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और एडीएम शिव नारायण सिंह को पांच प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा 07 अगस्त को जारी संपत्ति मूल्यांकन (सर्किल रेट) सूची को बताया गया है। संगठन का आरोप है कि बलरामपुर देहात क्षेत्र का सर्किल रेट लगभग 35 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। वहीं,…

Read More

बलरामपुर । सादुल्लाह नगर रेंज स्थित इटई अब्दुल्ला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर तीन विशाल अजगर प्राथमिक विद्यालय और आसपास के खेतों में देखे गए। दोपहर में अजगरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।जंगल से सटे खेतों और आबादी के नजदीक अजगरों के दिखने की खबर तेजी से फैली। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई, जिससे कुछ समय के लिए गांव की सामान्य गतिविधियां भी रुक गईं।सूचना मिलने पर वन विभाग तुरंत हरकत में आया। रेंजर वीरेंद्र…

Read More

बहराइच। शांति देवी के नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई और वह रोया नहीं। शिशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल मोतीपुर सीएचसी से जिला महिला विंग स्थित एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) रेफर कर दिया।एसएनसीयू पहुंचते ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने बिना देरी किए सी-पैप मशीन के माध्यम से नियंत्रित दबाव के साथ ऑक्सीजन देना शुरू किया। इस त्वरित उपचार के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में शिशु की सांसें स्थिर हो गईं और उसकी जान बच गई।मामला नवजातों के लिए सी-पैप सुविधा की जीवनरक्षक भूमिका…

Read More

बहराइच। जिले के रूपईडीहा इलाके में खाद लेने गए एक किसान के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और अभद्रता का मामला गरमा गया है। बुधवार को सरदार पटेल सेवा समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर अभद्रता करने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।यह घटना बस्ती ग्राम निवासी किसान रंजीत वर्मा के साथ हुई। रंजीत वर्मा मिर्जापुर सोसाइटी पर खाद लेने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सोसाइटी का संचालन करने वाली महिला के रिश्तेदार पंकज मिश्रा और अनुज मिश्रा ने उन्हें खाद देने से इनकार कर दिया। कारण पूछने पर उन्होंने जातिसूचक अपमानजनक बातें कहीं।…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर बड़े भर्ती घोटाले में घिर गई है। स्वास्थ्य विभाग की वर्ष 2016 में हुई एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती (403 पदों) में चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में सामने आया है कि एक ही नाम और पिता के नाम से दर्जनों फर्जी नियुक्तियाँ की गई हैं। कहीं ‘अर्पित’ नाम से छह लोगों को नौकरी दी गई, तो कहीं ‘अंकित’ और ‘अंकुर’ नाम के तहत कई-कई लोगों को नियुक्त कर दिया गया।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर योगी सरकार पर…

Read More

लखनऊ। राजधानी में आयोजित यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। रविवार सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जियामऊ परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक और आईरिस स्कैनिंग में गड़बड़ी पाई गई, जिससे पूरे कांड का खुलासा हुआ।करीब 11:30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि परीक्षार्थी सुमित यादव का आईरिस स्कैन मेल नहीं खा रहा है। बायोमेट्रिक स्कैन से खुला बड़ा घोटाला केंद्र अधीक्षक और बायोमेट्रिक टीम ने जांच की तो पाया कि आधार कार्ड के QR कोड UIDAI से जेनरेट नहीं हो रहे थे और…

Read More

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब एलडीए अपनी सभी नई योजनाओं में बैनामा (रजिस्ट्री) की पूरी प्रक्रिया खुद करेगा। इससे पहले यह काम जिला प्रशासन और अर्जन विभाग करते थे, लेकिन किसानों की शिकायतों और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी एलडीए ने अपने हाथ में ले ली है। किसानों को मिलेगा सीधे एकमुश्त भुगतान एलडीए के इस नए नियम के तहत जिन किसानों की भूमि अधिगृहीत की जाएगी, उन्हें मुआवजा राशि एकमुश्त भुगतान के रूप में मिलेगी। भुगतान RTGS या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से सीधे किसान के…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के 6 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।शासनादेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। पढ़िए  कहा-कहा हुई है नई तैनातियां  डॉ. राधा वल्लभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सुल्तानपुर से अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा  डॉ. भगवानदत्त पांडेय, प्रमुख चिकित्साधिकारी, जिला संयुक्त चिकित्सालय, संतकबीर नगर से अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई  डॉ. दीपा सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बागपत से अब मुख्य…

Read More