गोंडा। जिले के 28 एडेड कॉलेजों में 2017-18 से बड़ी संख्या में बिना विज्ञापन, बिना अनुमोदन और बिना योग्यता के 400 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। इस मामले की जांच के लिए 2019 में आईएएस रेणुका कुमार की सिफारिश पर एसआईटी गठित हुई थी, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है।एसआईटी जांच के आड़ में हर वर्ष इन कर्मचारियों को करोड़ों रुपए वेतन के रूप में भुगतान किया जा रहा है। जांच में तेजी न होने के कारण मामला उलझता जा रहा है। एसआईटी टीम के निरीक्षक प्रदीप कुमार…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। आगामी त्योहार बारावफात (ईद-ए-मिलादुन्नबी) को जनपद में शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया।बैठक में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने त्योहार को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि धार्मिक जुलूस एवं कार्यक्रम निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी इसके…
बलरामपुर। जनपद के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को 9:00 बजे से ध्यानचंद इंटर हाउस हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था।प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के आयोजक लईक अंसारी के द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि और विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का परिचय करवाया। तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी ने हॉकी के बल्ले से बाल को हिट कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।प्रतियोगिता में कमेंट्री का…
मैनपुरी | लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा के एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (ACM) राजेश जायसवाल (56) की क्रेटा कार रोडवेज बस से टकरा गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा माइल स्टोन-77 के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।राजेश जायसवाल लखनऊ से आगरा लौट रहे थे। उनके साथ ड्राइवर पंकज शर्मा भी मौजूद था। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर यूपीडा की टीम पहुंची और दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ACM को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर का…
पटना | राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शुक्रवार को पटना में जमकर बवाल हुआ। दरअसल, यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता उग्र हो गए। बीजेपी कार्यकर्ता पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। कुछ ही देर में दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और झड़प शुरू हो गई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इलाके में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस ने…
लखनऊ/बाराबंकी । लखनऊ से बाराबंकी तक नर्सिंग होम्स को बचाने के नाम पर चल रही घूसखोरी का बड़ा जाल CBI ने उजागर किया है। मंगलवार-बुधवार को चली कार्रवाई में CBI ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) के तीन इंस्पेक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी नर्सिंग होम्स को ड्रग्स मामलों में क्लीन चिट देने के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। 2 दिन में गिरे 6 चेहरे, रिश्वत की रकम टेढ़ी पुलिया पर पकड़ी गई CBI ने लखनऊ और बाराबंकी में दबिश देकर तीन नारकोटिक्स इंस्पेक्टर—महिपाल सिंह, रवि रंजन और आदर्श योगी को रंगे हाथों घूस…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में हाल की हिंसा को लेकर गठित न्यायिक जांच आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 450 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में जनसंख्या संतुलन में आए भारी बदलाव, दंगों की साजिशों, तुष्टिकरण की राजनीति और आतंकी संगठनों की गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में आज़ादी के वक्त संभल नगर पालिका क्षेत्र में 55 प्रतिशत मुस्लिम और 45 प्रतिशत हिंदू रहते थे। लेकिन दशकों में हालात इस कदर बदले कि अब यहां मुस्लिम आबादी 85 प्रतिशत तक पहुँच गई है, जबकि हिंदू मात्र…
बलरामपुर। विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण कराने की साजिश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ ज़ोनल ऑफिस ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उत्तरौला में ₹13.02 करोड़ मूल्य की 13 अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दीं। ये सभी संपत्तियां आरोपी नविन रोहरा की पत्नी नीतू रोहरा के नाम पर खरीदी गई थीं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई। ATS की FIR से खुला मामला इस पूरे मामले की शुरुआत ATS लखनऊ द्वारा दर्ज की गई FIR से हुई। FIR में आरोप था कि एक बड़े नेटवर्क के…
बलरामपुर। हरतालिका तीज पर्व को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें 26 अगस्त को निर्जला व्रत रखेंगी। युवतियां भी मनपसंद वर के लिए व्रत रखेंगी। महिलाओं ने बाजारों में देर शाम तक खरीदारी की। जलाभिषेक को लेकर मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। झारखंडी मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में अलग-अलग लाइन लगवाकर जलाभिषेक कराया जाएगा।हरतालिका तीज पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कजरी…
बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शराब ठेके पर कार्यरत मुनीम की हत्या की गुत्थी पुलिस ने मात्र आठ घंटे में सुलझा ली। पुलिस ने नामजद आरोपी और मृतक के पटिदार शिवाकान्त यादव को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।सोनारडीह निवासी सुनील यादव ने बताया कि उसका भाई रोहित यादव बहादुरपुर बरवलिया स्थित शराब के ठेके पर मुनीम का कार्य करता था। देर रात घर नहीं लौटा, खेत में मिली लाश 24 अगस्त की रात वह घर नहीं लौटा। खोजबीन में उसकी मोटरसाइकिल बैराही…