Author: सद्‌भावना आवाज़

श्रावस्ती। पुलिस को अपराधों की जांच को और अधिक सटीक बनाने के लिए आधुनिक हाई-टेक फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने पुलिस कार्यालय से वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस हाई-टेक वैन में कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। वैन में क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट, फिंगर और फुटप्रिंट की पहचान के लिए उन्नत प्रणाली है। डीएनए सैंपलिंग के लिए विशेष किट है जो रक्त, लार, बाल व फाइबर जैसे नमूनों को सुरक्षित रखने में सक्षम है। उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और वीडियोग्राफी सिस्टम लगे अपराध स्थल की जांच के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और वीडियोग्राफी…

Read More

बलरामपुर। नगर में आगामी श्री गणेश महोत्सव को सफलतापूर्वक मनाने के लिए नगर पालिका परिषद बलरामपुर में सभी गणेश पूजा समितियों और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने की।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देशानुसार सभी पूजा पंडालों में विशेष सफाई अभियान और चूना-पानी का छिड़काव प्रतिदिन किए जाने का निर्णय लिया गया। डीपी सिंह बैस ने सभी समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि पंडाल और मंदिरों के आसपास सफाई की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 3 सितंबर को राप्ती घाट पर किया जाएगा विसर्जन…

Read More

बलरामपुर। महराजगंज तराई के खरझार पहाड़ी नाले में बीते शुक्रवार को अचानक आए बाढ़ के पानी से रामगढ़ मैटहवा गांव के खेत जलमग्न हो गए। रविवार को जलस्तर में थोड़ी कमी आई और ग्रामीणों को कुछ राहत मिली, लेकिन नुकसान और परेशानियां कम नहीं हुई हैं। नाले के पास का करीब 50 मीटर लंबा तटबंध भी बह गया, जिससे गांव के खेतों की ओर पानी का रुख तेज हो गया।किसानों की गन्ने और अरहर की फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। नूरुल सलाम की पांच बीघा, राजित वर्मा की एक बीघा, सियाराम और दुर्गा की दो-दो बीघा, जगराम…

Read More

बलरामपुर। जिले के विद्यार्थियों ने डिजिटल डिटॉक्स महोत्सव प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया और पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसियार के छात्रों का चयन प्रथम चरण में हुआ। इस प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यों, 87 शहरों और 255 से अधिक स्कूल-कॉलेजों के 950 प्रतिभागी शामिल हुए थे।प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों की गतिविधियों का वीडियो 15 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड किया गया था। रविवार को दोनों विद्यालयों के छात्रों के चयन का परिणाम घोषित हुआ। पोस्टर और लघु नाटिका में जिला चमका पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया…

Read More

बलरामपुर। जिले के ग्रामीण और मुख्य मार्गों की बदहाल सड़कों को नई जिंदगी देने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने 10 प्रमुख सड़कों की मरम्मत को मंजूरी दे दी है और करीब 1.70 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। मरम्मत के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लगभग 80 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।सदर विधानसभा क्षेत्र की भगौतापुर से राजघाट प्रथम भाग तक सड़क की मरम्मत का काम 25.01 लाख रुपये से शुरू हो गया है। गलिवापुर से ढोबाडाबर मार्ग (द्वितीय) की मरम्मत पर 22.08 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बेलहागौरा से रोवारी क्रय केंद्र…

Read More

गोंडा। प्रदेश में चर्चित अनामिका शुक्ला फर्जीवाड़ा केस ने नया मोड़ ले लिया है। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने गोंडा के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अतुल कुमार तिवारी समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अनामिका शुक्ला का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। यानी जिस युवती के नाम पर 25 जगह नौकरी की गई, अब वही इस मामले में FIR में नामजद हुई हैं। FIR में अतुल कुमार तिवारी के अलावा तत्कालीन वित्त एवं लेखा अधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित, पटल लिपिक सुधीर सिंह,…

Read More

बलरामपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला सड़क किनारे बेहोश हालत में पड़ी मिली। घटना पीपल तिराहा चौकी से महज 30 मीटर की दूरी पर हुई। राहगीरों ने जब महिला को बेसुध देखा तो पहले खुद ही आवाज देकर और हिलाकर उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर लोगों ने समझा कि उसकी मौत हो चुकी है। इस बीच मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला मेमोरियल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला…

Read More

बहराइच । किसानों की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।निलंबित किए गए विक्रेताओं में यादव खाद बीज भंडार राय बोझा, राम केवल वर्मा उर्वरक विक्रेता रायबोझा, ट्विंकल खाद भंडार सर्राकला शामिल हैं। साथ ही न्यू नवभारत खाद बीज भंडार मटेही, फिरोज खाद बीज भंडार राजापुर कला और उर्रा बाजार स्थित श्री गोविंद खाद बीज भंडार की दुकानें भी बंद की गईं।जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विक्रेताओं को पोस मशीन से…

Read More

अयोध्या। रेलवे बोर्ड ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के मेंटीनेंस के लिए नए पैसेंजर टर्मिनल के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। यहां दो वाशिंग लाइन और एक शेड बनाया जाएगा। इसी जगह वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य यात्री ट्रेनों की सफाई और मरम्मत होगी। रेलवे ने इस परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।रविवार को रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक विकास कुमार जैन अयोध्या कैंट पहुंचे और परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्री सुविधाओं के विस्तार और निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। जैन…

Read More

यूपी के फिरोजाबाद की हजरतपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले सनसनीखेज मामले पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) ने FIR दर्ज करने और जांच के आदेश दिए हैं। यह वही संवेदनशील फैक्ट्री है, जहां सुखोई-30 ब्रेक पैराशूट टेक्नोलॉजी, गगनयान और ड्रोन जैसे अहम प्रोजेक्ट चल रहे हैं। मामला तब गंभीर हुआ, जब आरोप लगे कि डिप्टी जीएम हिम्मतलाल कुमावत ने विदेशी नागरिक को टूरिस्ट वीजा पर फैक्ट्री में प्रवेश दिलाया और सुरक्षा अधिकारी पर दबाव बनाया। इसके अलावा, ATS ने चार्जमैन रविंद्र को ISI एजेंट से संपर्क और गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप में गिरफ्तार…

Read More