Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर । तुलसीपुर तहसील के पिपरहवा विशुनपुर गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने वाली है। दो करोड़ 55 लाख 97 हजार रुपये की लागत से बनी पेयजल परियोजना का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है। इस परियोजना के पूरा होने से गांव के 850 घरों में रहने वाले करीब 4250 लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने जा रही है।गौरतलब है कि यह योजना 27 फरवरी 2021 को शुरू की गई थी और इसका कार्य 26 अगस्त 2024 तक पूरा किया जाना था। कार्यदायी संस्था लारसन एंड टुब्रो को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।…

Read More

बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने बताया है कि जल्द ही प्रवेश के लिए नियमावली जारी की जाएगी, जिससे विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया को समझ सकेंगे। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पहले सत्र से पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। यह अवसर सिर्फ मंडल के विद्यार्थियों को मिलेगा, क्योंकि विश्वविद्यालय उसी क्षेत्र में स्थापित किया गया है।इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में बलरामपुर, गोंडा, बहराइच और श्रावस्ती के हजारों विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। बलरामपुर…

Read More

बलरामपुर । जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं और नहर विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों से निर्माण कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति का ब्योरा लिया और कार्यों की गति को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि कार्यों में देरी पाई गई तो संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने कहा कि सभी विभाग समय…

Read More

बलरामपुर। 24 अप्रैल को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा किए गए निरीक्षण में संयुक्त जिला चिकित्सालय की कई खामियां सामने आई थीं। निरीक्षण के बाद डीएम ने अस्पताल प्रशासन को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है। इसके तहत चार चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नौ बिंदुओं पर ध्यान देने की बात की गई है।डीएम के निरीक्षण में अस्पताल के प्रसव कक्ष में अव्यवस्थाएं पाई गई थीं। प्रसूताओं ने नाश्ता न मिलने और भोजन की गुणवत्ता की शिकायत की थी। इसके अलावा, अस्पताल में प्रतिबंधित पॉलिथीन में मरीजों को भोजन परोसने…

Read More

बलरामपुर। तुलसीपुर विकास खंड के बसंतपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना को लेकर शुरू किया गया 2.19 करोड़ रुपए का पानी टंकी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे यहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। यह योजना 2021 में नमामि गंगे योजना के तहत शुरू की गई थी, लेकिन अब तक यह पूरी तरह से असफल साबित हो रही है।इस परियोजना का जिम्मा मेसर्स दारा इको प्रोटेक्शन नामक कार्यदाई संस्था को सौंपा गया था, और यह काम 15 सितंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई थी। लेकिन कार्य शुरू होने…

Read More

बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 24 अप्रैल को दीपवा बाग बंधे के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान शत्रुघ्न द्विवेदी उर्फ बाबू (25 वर्ष), पुत्र कृष्ण कुमार द्विवेदी, निवासी मोहल्ला खलवा, कोतवाली नगर के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शत्रुघ्न को कुछ लोग बुलाकर ले गए थे, उसके बाद से वह लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार…

Read More

बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के अचकवा गांव में एक महिला का शव खेत के पास गड्ढे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। महिला शुक्रवार शाम को अपनी सब्जी फसल की रखवाली करने के लिए खेत गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। शनिवार देर शाम शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान गंगा देवी के रूप में हुई त्रिकौलिया के मजरे खजुरिया निवासी राम गोपाल यादव ने अचकवापुर में सब्जी की खेती के लिए जमीन किराए पर ले रखी थी, जहां वह पिछले तीन सालों से खेती…

Read More

मिहींपुरवा,बहराइच। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज मुस्लिम समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी । सभी ने हमले का विरोध किया । सुरक्षा में मोतीपुर पुलिस भी तैनात रही । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था । जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी । इसको लेकर पूरे देश में नाराजगी है । शुक्रवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार और कबेलपुर में स्थित मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमा की नमाज अदा की । सभी ने…

Read More

खैरीघाट/ बहराइच। शिवपुर ब्लॉक सभागार कक्ष में शुक्रवार को एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी ने की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नानपारा विधायक राम निवासी वर्मा ने संबोधन करते हुए सभी से एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करने की अपील की। विधायक वर्मा ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से चुनाव पर होने वाले तमाम खर्च बचेंगे साथ ही आवाम के कार्य प्रभावित नही होंगे। कर्मचारी चुनाव की जगह विभागीय कार्य में अधिक समय देंगे,जिससे आम जनता का काम तेजी से होगा। साथ ही विधायक ने…

Read More

रुपईडीहा, बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा अंतर्गत लार्ड बुद्धा डिग्री कॉलेज के सामने स्थित सड़क बदहाल स्थिति में पड़ी है। डिस्ट्रिक्ट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी डूडा द्वारा इस सड़क की नापी कई माह पूर्व कर ली गई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ का रूप ले लेती है जिससे राहगीरों का निकलना दूभर हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले के…

Read More