बलरामपुर । डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए गुरुवार से स्कूलों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान का शुभारंभ विकास खंड बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय कलवारी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कक्षा पांच और कक्षा दस के बच्चों को टीडी (टेटनस और डिप्थीरिया) वैक्सीन दी जाएगी। 24 अप्रैल से 10 मई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जिले में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को रोकना है। इसके तहत सभी स्कूलों और मदरसों के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान के इस…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर बलरामपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनन्दन राय व एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सुजीत कुमार के नेतृत्व में जरवा थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पैदल गश्त कर चौकसी बढ़ा दी है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ जागरूक किया गश्त के दौरान टीम ने सीमावर्ती गाँवों और जंगलों की पगडंडियों पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की गहन जांच की। साथ ही ग्रामीणों को मादक पदार्थों की तस्करी,…
बलरामपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह आदेश कल 25 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।जिले में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बच्चों की सेहत पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। गर्मी की तीव्रता को देखते हुए कई शिक्षक संगठनों और शिक्षकों ने जिला प्रशासन को…
श्रावस्ती। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन देखा गया। जो बिहार के मधुबनी जिले के लोहना उत्तर ग्राम पंचायत से प्रसारित किया गया। इस दौरान 5 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम किट प्रदान की गई।जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव के विकास में पंचायती राज की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारी मौजूद रहे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को…
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के खलवा मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरुवार की भोर दिपवा बाग छेत्र मे एक युवक का खून से लथपथ शव खेत किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान झारखंडी मंदिर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी मुन्ना पंडित के छोटे भाई शत्रुहन द्विवेदी उर्फ बाबू पंडित (32) के रूप में हुई है। बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बाबू पंडित की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे घर में कोहराम…
बलरामपुर। राप्ती नहर निर्माण मण्डल द्वितीय, बस्ती के अधीक्षण अभियंता आन्नद कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू सिंह ने अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार पर पदीय शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।पूर्व विधायक शैलू सिंह के मुताबिक निविदा सूचना संख्या 10/एस.ई./2024-25 के अंतर्गत 6 कार्यों के टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन सभी निविदा दाताओं के टेंडर निरस्त कर दिए गए। इसके बाद चयनित ठेकेदारों से सीधे अनुबंध कर लिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि तकनीकी…
बलरामपुर। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्रान्तर्गत बीते दिनों हुई असलहे से हवाई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 32 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।मामला दिनांक 21 मार्च 2025 का है, जब वादी अमरेश प्रताप वर्मा पुत्र रामनिवास वर्मा ने थाना श्रीदत्तगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग लाठी, हॉकी और असलहे से लैस होकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की। इस घटना में अमरेश वर्मा…
बलरामपुर (उतरौला )। नगर के अधिकांश नालों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह नालों में सिल्ट और कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे जल प्रवाह रुक गया है। इससे शहर के कई मोहल्लों में जल जमाव की समस्या बनी हुई है। हालत ये है कि जाड़े के मौसम में भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है।नगर के पुराने नालों की हालत सबसे खराब है। इनमें सालों से सफाई नहीं हुई है। नालों में प्लास्टिक की थैलियां, घरों का कचरा और कीचड़ जमा है। ईदगाह से लेकर तकिया तालाब तक बना नाला पूरी तरह से…
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम पिपरी कोल्हुई में आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के समय एएनएम वंदना मौर्य टीकाकरण कार्य में जुटी रहीं। स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे इस सत्र में कुल 11 बच्चों, 04 किशोर-किशोरियों और 04 गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए। सीएमओ ने एएनएम को निर्देशित किया कि किसी भी लाभार्थी को टीकाकरण या अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रखा जाए। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित…
गोंडा।पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गोंडा में कड़ा प्रदर्शन हुआ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा 500 मीटर तक घसीटा और फिर उसे जला दिया। प्रदर्शनकारी लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहे पर एकत्र हुए। वहां पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्रवाई की जाए। हिंदू संगठन के लोगों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा हिंदू संगठनों का कहना है…