Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। रविवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें बलिदान दिवस पर शारदा पब्लिक स्कूल में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) और यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बलरामपुर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में रक्तदानियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।निफा के संवेदना-2 अभियान के तहत पूरे विश्व में 2400 शिविरों के माध्यम से डेढ़ लाख यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में बलरामपुर में इस शिविर का आयोजन किया गया ताकि जरूरतमंदों…

Read More

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के बड़ी नहर निवासी संतोष यादव के घर में आधी रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने संतोष यादव और उनकी पत्नी पर हमला किया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बड़ी नहर के निवासी संतोष कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 20/21 मार्च की रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने खुद को कुमारगंज थाने का दरोगा बताते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा। संतोष कुछ समझ पाते…

Read More

बलरामपुर (सोहेलवा )। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज में स्थित खैरमान जलाशय पानी के लिए तरस रहा है। एक समय में यह जलाशय साल भर वन्य जीवों और किसानों की प्यास बुझाता था, लेकिन अब इसकी स्थिति दयनीय हो गई है। जलाशय और उसमें पानी लाने वाले रास्ते में भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई है, जिसके कारण इस बार किसानों को सिंचाई के लिए मुश्किल से ही पानी मिल पाया।खैरमान जलाशय की बदहाल स्थिति का असर करीब 10 किलोमीटर की परिधि में रहने वाली लगभग 40 हजार की आबादी पर पड़ा है। जलाशय सूखने से किसान…

Read More

बलरामपुर। जिले में भू-गर्भ जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। गर्मी शुरू होते ही भांभर क्षेत्र में सरकारी नलों का पानी सूख जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी नालों में भी पानी खत्म हो गया है, जिससे पीने के शुद्ध पानी की भारी कमी हो गई है।सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन ग्रामीण योजना का हाल भी खराब है। जिले के 600 गांवों में पानी की टंकी बनाकर जलापूर्ति की योजना है, लेकिन अब तक केवल 300 गांवों में ही टंकी बनी है। इनमें भी सुचारु जलापूर्ति नहीं हो रही…

Read More

बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर और एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज प्रयागराज के बीच शैक्षिक उन्नयन, शिक्षण और शोध अनुभव को साझा करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया गया है।इस समझौते की जानकारी देते हुए एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने बताया कि इस MOU के तहत दोनों महाविद्यालयों के बीच एकेडमिक मटेरियल और सूचना का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, प्रोफेसर और विषय विशेषज्ञ आपस में व्याख्यान साझा करेंगे।समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान एमएलके पीजी कॉलेज के बीएड विभाग के प्रो. एस.पी. मिश्र और डॉ. राम रहीस के साथ एसएस खन्ना…

Read More

बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय, बलरामपुर की वनस्पति विभाग की एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा पायल मोदनवाल ने अपनी मेहनत और लगन से GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है।पायल की इस सफलता पर वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “यह सफलता पायल की कड़ी मेहनत का नतीजा है और इससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होंगे।” परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय पायल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, “GATE परीक्षा की तैयारी के दौरान मैंने नियमित…

Read More

बलरामपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, बलरामपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पूर्व निर्धारित 12वीं कक्षा की खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान (कोड-834) की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 32 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिसमें सभी 32 छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस प्रकार अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य रही। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली और परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहीं। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण…

Read More

बलरामपुर। रामबल यादव इंटर कॉलेज नया नगर के छात्रों मुकेश कुमार वर्मा और अनिल कुमार के साथ कॉलेज के शिक्षक गुलशन जायसवाल का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार यादव और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने सभी को माला पहनाकर और डायरी व कलम भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंधक ने कहा कि दोनों छात्र बाकी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे और यह कॉलेज के लिए गर्व का पल है।इस मौके पर राम जिनका यादव, अंकुश यादव, विनय कुमार यादव, उमेश वर्मा,…

Read More

बलरामपुर। इस बार परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नई किताबों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही सभी विद्यालयों में किताबें पहुंच जाएंगी। कक्षा 4 से 8 तक की सभी किताबें जिले में आ चुकी हैं और इन्हें संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्रों (BRC) पर भेज दिया गया है। जिले में कुल 1815 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब ढाई लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। करीब चार साल पहले परिषदीय विद्यालयों का शिक्षा सत्र जुलाई के बजाय अप्रैल में शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन…

Read More

बलरामपुर (गौरा चौराहा)। तुलसीपुर के मनकौरा के मजरा टिकुइया गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार की रात को पशुपतिनाथ त्रिपाठी की गोशाला में तेंदुए ने हमला कर उनके बछड़े को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव के लोग डरे हुए हैं और अपने बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।ग्रामीणों ने बताया कि हमले के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। शाम होते ही लोग अपने बच्चों और पशुओं को घरों में बंद कर लेते हैं। सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने डंडा और टॉर्च…

Read More